एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने छह आसियान नेताओं के साथ बैठकें की, शांति, सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने पर हुई बातचीत

विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) प्रीति सरण ने कहा कि मोदी ने जिन नेताओं के साथ बैठकें की, उन्होंने भारत का आसियान के साथ बहुआयामी सहयोग और भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने में उसकी भूमिका के बारे में बात की.

नई दिल्ली: आसियान देशों के कई नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठकें की. विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इन नेताओं ने भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने में भारत की बढ़ती भूमिका की सराहना की. मोदी ने म्यांमार की नेता आंग सान सू की, वियतनाम के प्रधानमंत्री न्गुएन शुआन फुक, फिलिपीन के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुर्तेते, थाईलैंड के प्रधानमंत्री जनरल प्रयूत चान-ओ-चा, सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सिएन लूंग तथा ब्रुनेई के सुल्तान हाजी-हसनल-बोल्किया के साथ द्विपक्षीय बैठकें की.

विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) प्रीति सरण ने कहा कि मोदी ने जिन नेताओं के साथ बैठकें की, उन्होंने भारत का आसियान के साथ बहुआयामी सहयोग और भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने में उसकी भूमिका के बारे में बात की. चीन के भारत-प्रशांत क्षेत्र में मौजूदगी को लेकर चिंता बढ़ रही है. आसियान के 10 देशों के नेता यहां आसियान-भारत स्मृति शिखर सम्मेलन और गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के लिये यहां आये हैं.

प्रीति ने कहा कि मोदी छह आसियान नेताओं के साथ बैठकें की है. उन्होंने कहा कि आसियान भारत की 'एक्ट ईस्ट पालिसी' का आधार है और वह सहयोग को मजबूत बनाना चाहता है. वियतनाम के प्रधानमंत्री के साथ मोदी की बैठक का जिक्र करते हुए सचिव ने कहा कि दोनों पक्षों ने रक्षा और समुद्री सुरक्षा संबंधों पर बातचीत की और तेल और गैस क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि वियतनाम जल्दी ही भारत के लिये सीधी उड़ान सेवा शुरू करने जा रहा है.

यह पूछे जाने पर कि क्या भारत वियतनाम को ब्रह्मोस मिसाइल की आपूर्ति करने जा रहा है, उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया लेकिन कहा कि दोनों पक्ष रक्षा संबंधों को मजबूत बनाने को लेकर गंभीर हैं. मोदी की सू की के साथ बैठक का जिक्र करते हुए प्रीति ने कहा कि सित्वे बंदरगाह को परिचालन में लाने, राखिन राज्य में प्रस्तावित आवासीय परियोजना और त्रिपक्षीय राजमार्ग परियोजना की प्रगति समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की.

दोनों नेताओं ने भारत-म्यांमार सीमा पर शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया. दुर्तेते और मोदी ने बातचीत में दोनों देशों के बीच खुफिया जानकारी साझा कर आतंकवाद से निपटने के उपायों पर चर्चा की. फिलिपीन के राष्ट्रपति दुर्तेते ने भारत की आधार परियोजना में रुचि दिखायी. इस पर मोदी ने उन्हें मदद की पेशकश की.

मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली के बीच बातचीत में व्यापार, निवेश और एविएशन सेक्टर में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा हुई. ली आसियान समूह के मौजूदा प्रमुख हैं. सचिव ने कहा कि मोदी ने सिंगापुर के शांगरी-ला वार्ता में भाग लेने के सिंगापुर के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया. यह वार्ता जून में होगी.

थाईलैंड के प्रधानमंत्री के साथ बैठक में मोदी ने रक्षा सहयोग बढ़ाने, व्यापार और निवेश को गति देने के उपायों पर चर्चा की. प्रीति ने कहा कि मोदी और ब्रुनेई के सुल्तान ने व्यापार और निवेश में विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
Tamil Nadu Budget 2026: हज यात्रा और कब्रिस्तान के लिए CM विजय ने खोला खजाना, तमिलनाडु के बजट में क्या खास?
हज यात्रा और कब्रिस्तान के लिए CM विजय ने खोला खजाना, तमिलनाडु के बजट में क्या खास?
Xप्लेन: सड़क पर एक्टिव लेकिन संसद से गायब, सदन में कुल कितने Gen Z नेता, जानिए
Xप्लेन: सड़क पर एक्टिव लेकिन संसद से गायब, सदन में कुल कितने Gen Z नेता, जानिए

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
वैभव सूर्यवंशी पर फिर छिड़ी बहस, दिग्गज बोला- उससे पानी भरवाना…
वैभव सूर्यवंशी पर फिर छिड़ी बहस, दिग्गज बोला- उससे पानी भरवाना
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
जंतर-मंतर पर पाकिस्तान ने रची साजिश? ISI मॉड्यूल के 9 लोग गिरफ्तार, पेट्रोल बम भी दिए
जंतर-मंतर पर पाकिस्तान ने रची साजिश? ISI मॉड्यूल के 9 लोग गिरफ्तार, पेट्रोल बम भी दिए
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget