एक्सप्लोरर

‘पत्नी के मोबाइल से ट्वीट कर रहे हैं केजरीवाल, आज CBI में दर्ज कराऊंगा केस’: कपिल मिश्रा

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के पूर्व जलमंत्री कपिल मिश्रा आज केजरीवाल सरकार के खिलाफ सीबीआई जा रहे हैं. एबीपी न्यूज से खास बात में उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी के मोबाइल से ट्वीट कर रहे हैं. गौरतलब है कि कल केजरीवाल की पत्नी और कपिल मिश्रा के बीच जमकर ट्वीटर पर आरोप-प्रत्यारोप हुए थे.

कपिल मिश्रा ने अनशन तोड़ा, बोले- 'कल CBI दफ्तर जाकर केजरीवाल के खिलाफ दर्ज कराऊंगा FIR'

कपिल मिश्रा ने आज बताया, ‘’मैं आज सीबीआई में केजरीवाल के खिलाफ केस दर्ज कराऊंगा.’’ उन्होंने कहा, ‘’केजरीवाल अब बिन पानी की मछली की तरह तड़प रहे हैं. वह चाहते हैं कि मैं मीडिया के सामने सबकुछ कह दूं और सारे सबूतों का खुलासा कर दूं लेकिन मैं ऐसा नहीं करूंगा. मैं सिर्फ सीबीआई को ही सबकुछ बताऊंगा.’’

केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की तरफ से निशाना साधे जाने पर कपिल मिश्रा ने कहा, ‘’केजरीवाल जी की पत्नी अपना पत्नी धर्म निभा रही हैं. मैं उनको कुछ नहीं बोलूंगा. मेरे संस्कार में किसी की माता और पत्नी को कुछ उलटा सीधा बोलने की परंपरा नहीं है.’’ उन्होंने कहा, ‘’सुनीता केजरीवाल को अभी अंदाजा नहीं है कि उनके ही घर में क्या-क्या खेल रचा जा रहा है.’’

बता दें कि कपिल मिश्रा ने कल पांच दिन बाद अनशन तोड़ दिया है. कपिल मिश्रा को आरएमएल अस्पताल से कल डिस्चार्ज कर दिया गया था. मिश्रा आम आदमी पार्टी के पांच नेताओं के विदेश दौरे की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे थे. मिश्रा ने बताया, ''दो दिन बाद मैं मोहल्ला क्लीनिक का सच भी उजागर जाऊंगा और एसीबी में शिकायत करूंगा.''

गौरतलब है कि कपिल मिश्रा ने सत्येंद्र जैन, संजय सिंह, राघव चड्ढा और आशीष समेत दूसरे कुछ नेताओं की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाए थे. कपिल ने पार्टी नेताओं की विदेश यात्रा की डिटेल्स सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं. इससे पहले अरविंद केजरीवाल पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से दो करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप लगाया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget