एक्सप्लोरर

Amanatullah Raid Case: अमानतुल्ला खान के समर्थकों ने ACB अधिकारी के साथ की थी मारपीट, मामले में चार गिरफ्तार

Delhi News: आप विधायक अमानतुल्ला खान के समर्थकों ने जामिया नगर में छापेमारी के दौरान एसीबी के एक अधिकारी के साथ हाथापाई की थी. इस मामले की एक वीडियो वायरल हुई थी.

Amanatullah Khan Case: आप अमानतुल्लाह खान को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया है. अमानतुल्लाह खान के केस से जुड़ा एक वीडियो सामने आया था जिसमें विधायक के समर्थक उनके आवास पर छापेमारी के दौरान एसीबी के अधिकारी के साथ मारपीट करते दिखाई दिए थे. इस मामले में अब चार आरोपियों के एसीबी की छापेमारी पार्टी में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने रविवार को ये जानकारी दी. मामले में आगे की जांच जारी है. 

ये वीडियो 16 सितंबर का बताया जा रहा है जब जामिया नगर में आप विधायक अमानतुल्ला खान के आवास पर छापेमारी के दौरान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एक अधिकारी के साथ विधायक के समर्थकों ने हाथापाई की थी. मारपीट में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने दिल्ली वक्फ बोर्ड भ्रष्टाचार मामले के सिलसिले में शुक्रवार को आप विधायक अमानतुल्ला खान को गिरफ्तार किया था. 

छापेमारी में मिले हथियार और कैश

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को रेड के दौरान एक जगह से हथियार मिला था. विधायक बरामद हथियार का कोई लाइसेंस नहीं दिखा पाए. एसीबी ने अमानतुल्ला खान और उनके बिजनेस पार्टनर से संबंधित चार स्थानों पर छापेमारी की थी. इस दौरान 24 लाख रुपये नकदी और हथियार बरामद किए गए थे. दक्षिण पूर्व जिला पुलिस ने आप विधायक के सहयोगी हामिद अली और कौसर इमाम सिद्दीकी के खिलाफ दो प्राथमिकी (FIR) दर्ज की, जबकि तीसरी प्राथमिकी सरकारी काम के निर्वहन में एसीबी की छापेमारी पार्टी में बाधा डालने के लिए दर्ज की गई. 

विधायक पर लगे हैं ये आरोप

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, अमानतुल्ला खान (Amanatullah Khan) पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं. आरोप है कि उन्होंने दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में काम करते हुए सभी मानदंडों और सरकारी दिशानिर्देशों का उल्लंघन कर 32 व्यक्तियों को अवैध रूप से भर्ती किया था. 

ये भी पढ़ें- 

Amanatullah Khan Arrested: एसीबी ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान को किया गिरफ्तार

अमानतुल्लाह, सत्येंद्र जैन समेत इन AAP नेताओं पर लगे गंभीर आरोप, किसी से हुई पूछताछ तो कोई हुआ गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
PM मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा ने लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा?
PM मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा ने लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget