एक्सप्लोरर

Sanjay Singh On BJP: 'BJP में चलता है RSS चीफ का संविधान', आरक्षण पर AAP नेता संजय सिंह ने और क्या कहा?

Sanjay Singh Attacked BJP: AAP सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बीजेपी 400 सीटें जीतने की चाहत रखती है ताकि चुनाव खत्म कर सके.

Sanjay Singh Questions BJP: दिल्ली आबकारी नीति भ्रष्टाचार के मामले में लंबे समय तक तिहाड़ जेल में बंद रहने के बाद हाल ही में रिहा हुए आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर आरक्षण और संविधान के बहाने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी संविधान बदलना चाहती है और आरक्षण खत्म करना चाहती है, इसलिए 400 सीटें जितना चाह रहे हैं.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख (सरसंघचालक) मोहन भागवत के एक वीडियो का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अब पहली बार ऐसा हुआ है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत को सामने आकर सफाई देनी पड़ रही है.

क्या कहना है संजय सिंह का?

इस वीडियो को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा है कि अब बीजेपी की मानसिकता उजागर हुई है तो आरएसएस की ओर से सफाई दी जा रही है. संजय सिंह ने कहा है, "हम कहते रहे हैं कि देश में भीमराव अंबेडकर का संविधान चलता है, लेकिन बीजेपी में भागवत जी का संविधान चलता है. वे (बीजेपी) कहते हैं कि आरक्षण खत्म होना चाहिए."

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए संजय सिंह ने कहा है कि अमित शाह कहते हैं कि भाजपा 50 साल तक राज करेगी. इसका मतलब है कि चुनाव ही नहीं होगा, क्योंकि चुनाव ये लोग खत्म कर देंगे. उन्होंने कहा कि आखिर बीजेपी नेता 400 सीटें जीतने की बात क्यों कर रहे हैं, इसकी वजह है कि वे चुनाव खत्म करना चाहते हैं, संविधान बदलना चाहते हैं, आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं.

मोहन भागवत ने कहा - वीडियो फर्जी, संघ आरक्षण का पक्षधर

दरअसल एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें संघ प्रमुख के नाम से आरक्षण खत्म करने की बात कही जा रही है. इस पर रविवार (28 अप्रैल) को मोहन भागवत ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा है कि उनके नाम से फर्जी वीडियो चलाया जा रहा है. उन्होंने साफ किया कि संघ आरक्षण का पक्षधर है.

'संविधान और आरक्षण खत्म करना चाहती है बीजेपी' 

27 अप्रैल को भी गुजरात के सूरत में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने आरोप लगाया कि बीजेपी संविधान और आरक्षण खत्म करना चाहती है. उन्होंने कहा, 'अगर बीजेपी जीतेगी तो देश में तानाशाही होगी. मैं कहना चाहूंगा कि सूरत तो सिर्फ एक उदाहरण है, पूरा देश दांव पर है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी बाबा साहेब के संविधान और वोट की ताकत को खत्म करना चाहती है. वह दलितों, पिछड़े समुदायों और शोषित वर्गों के आरक्षण के अधिकार को भी खत्म करना चाहती है.

ये भी पढ़ें:स्त्रीधन, लालच और पति के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक क्या है फैसला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget