एक्सप्लोरर

'जल्द ही बाहर आएंगे सत्येंद्र जैन, दूध का दूध-पानी का पानी होगा', स्वास्थ्य मंत्री की गिरफ्तारी पर बोले AAP नेता संजय सिंह

Sanjay Singh Blames BJP: आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने दावा किया कि सत्येंद्र जैन के खिलाफ फ़र्ज़ी और बेबुनियाद आरोप हैं. हिमाचल में चुनाव है इसलिए BJP कठपुतली ऐजेंसियों के जरिए परेशान कर रही है

Sanjay Singh Blames BJP For Arresting Satyendar Jain: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी बीजेपी पर हमलावर नजर आ रही है. आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) की गिरफ्तारी को लेकर बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी और बीजेपी (BJP) के आरोपों पर उन्होंने कहा कि बीजेपी जो कह रही है वो महत्वपूर्ण नहीं है. इस घटना को रचने वाले लोग तो बयान देंगे ही. भेड़िये तो इंतज़ार करेंगे ही शिकार करने का, भेड़ियों को मौक़ा मिला है तो वो बोलेंगे ही.

AAP नेता सांसद संजय ने कहा कि बीजेपी ये पहले भी करती रही है. मुख्यमंत्री के दफ़्तर पर CBI का छापा मार दिया. डिप्टी सीएम के घर पर CBI का छापा मार दिया था. इस तरह की हरकत ये करते रहते हैं. सत्येंद्र जैन को गिरफ़्तार करने में 8 साल लग गये. बीजेपी कठपुतली ऐजेंसियों के ज़रिए काम करवा रही है. ललित मोदी, विजय माल्या जैसे लोग बाहर बैठे हैं और इनलोगों की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है.

क्या सत्येंद्र जैन पर फर्जी आरोप?

संजय सिंह ने दावा किया कि सत्येंद्र जैन के खिलाफ फ़र्ज़ी और बेबुनियाद आरोप है. जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा. पंजाब में आप स्वास्थ्य मंत्री पर खुद से कार्यवाही करवाते हैं और जेल भेज देते हैं, दिल्ली में मामला सामने आता है तो आप फ़र्ज़ी गिरफ़्तारी का आरोप क्यों लगाते हैं? इस सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि ये मामला बीजेपी द्वारा प्रायोजित है. हिमाचल में चुनाव है इसलिये ऐसा किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल ने खुद से एक मंत्री को बर्खास्त किया था. ये तो झूठा केस है. 

संजय सिंह का बीजेपी पर तीखा प्रहार

संजय सिंह ने आगे कहा कि जिनके राष्ट्रीय अध्यक्ष कैमरे पर पैसा लेते पकड़ा गया हो, जो हाथरस मामले में बलात्कारियों का समर्थन करते रहे हों और राम मंदिर का चंदा तक खा जाते हैं अब वो हमें क्या बोल रहे हैं. इन्होंने हमारे 34 विधायकों को गिरफ़्तार करवाए थे. क्या हुआ सब छूट के आये. किसी पर कोई मुक़दमा नहीं बना पाये. ये इस तरह की हरकत करते रहते हैं.

जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी होगा-संजय सिंह

बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा के भ्रष्टाचार के आरोपों पर संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा कि बीजेपी धनिया बेचकर करोड़ों कमाने वाली पार्टी है. चंदा चोरी करने वाली पार्टी है. इनको सब जगह भ्रष्टाचार (Corruption) ही नज़र आता है. इनके दिमाग़ में सिर्फ़ भ्रष्टाचार ही है. इस मामले में आगे पार्टी क्या करेगी? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि कोर्ट के जरिए लड़ेंगे. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री (Delhi Health Minister) सत्येन्द्र जैन जल्द बाहर आएंगे. जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा. इसके अलावा सिद्धू मूसावाला की हत्या मामले पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बहुत ही तेजी से और संवदेनशील तरीके से इस पर काम कर रही है.

ये भी पढ़ें:

Money Laundering Case: अपने बैंक खाते से फंसे सत्येन्द्र जैन, पूछताछ के दौरान नहीं दे पाए जांच एजेंसियों को पैसों का हिसाब

Sidhu Moose Wala Murder: अगले महीने होनी थी मूसेवाला की शादी, कनाडा में रह रही इस लड़की से हुई थी सगाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, संबित पात्रा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, संबित पात्रा का पलटवार
कैबिनेट सचिव, केन्द्रीय गृह सचिव के कार्यकाल में सालभर का किया गया विस्तार
कैबिनेट सचिव, केन्द्रीय गृह सचिव के कार्यकाल में सालभर का किया गया विस्तार
YSR कांग्रेस नेता मल्ला विजय प्रसाद पर ED का बड़ा एक्शन, 5 ठिकानों पर छापेमारी
YSR कांग्रेस नेता मल्ला विजय प्रसाद पर ED का बड़ा एक्शन, 5 ठिकानों पर छापेमारी
'रेवंत रेड्डी टाइगर' लिखी बिना नंबर प्लेट कार ने मचाया बवाल, ट्रैफिक पुलिस पर उठे सवाल
'रेवंत रेड्डी टाइगर' लिखी बिना नंबर प्लेट कार ने मचाया बवाल, ट्रैफिक पुलिस पर उठे सवाल

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
Embed widget