एक्सप्लोरर

Anantnag Encounter: 'एक तरफ उठ रहा था शहीदों का जनाजा, दूसरी तरफ मनाया गया G20 का जश्न', सरकार पर संजय सिंह का हमला

अनंतनाग एनकाउंटर को लेकर केंद्र सरकार पर हमला करते हुए आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास सेना के लिए संवेदना का ट्वीट करने के लिए 2 मिनट का समय नहीं है.

आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह ने अनंतनाग एनकाउंटर पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए केंद्र सरकार पर हमला बोला है. गुरुवार (14 सितंबर) को प्रेस कांफ्रेंस में आप सांसद ने कहा, 'जब एक तरफ शहीदों का जनाजा उठ रहा था, तब मोदी मोदी का नारा लगाकर G20 का सेलिब्रेशन मनाया गया. ये प्रधानमंत्री की संवेदनशीलता जाहिर करता है.'

उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री के पास सेना के लिए संवेदना का ट्वीट करने के लिए 2 मिनट का समय नहीं है. आपने देश में आतंकवाद खत्म करने का दावा किया था, इसके बावजूद कभी पुलवामा तो कभी अनंतनाग में जवान शहीद हुए. प्रधानमंत्री को अपने जवानों के लिए संवेदना नहीं है, ऐसा क्यों है?'

संजय सिंह ने कहा कि कोरोना की महामारी में लाशें बिछी थीं, लेकिन प्रधानमंत्री बंगाल के चुनाव में व्यस्त थे. उन्होंने कहा, 'देश के लोगों को सोचना होगा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली सरकार संवेदना व्यक्त करने को तैयार नहीं है. पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों को प्रधानमंत्री को मुहतोड़ जवाब देना चाहिए.' उन्होंने कहा कि देश की संसद में आम आदमी पार्टी ये मुद्दा उठाएगी.

सनातन विवाद पर क्या बोले संजय सिंह
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लोग 24 घंटे चुनाव में और नफरत फैलाने में व्यस्त रहते हैं. उन्होंने कहा, 'सनातन और हिंदू धर्म के बारे में उन्होंने खुद क्या बोला है. मोदी जी कह रहे हैं हिंदू धर्म ही नहीं है. सनातन पर किसी को टिप्पणी करने का हक नहीं है. अरविंद केजरीवाल ने खुद कहा है सभी धर्मों के बीच समन्वय होना चाहिए, भाईचारा होना चाहिए.'

द्रमुक मुनेत्र काषगम (DMK) के नेता और तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर बयान को लेकर बवाल शुरू हो गया है. उन्होंने 2 सितंबर को राज्य में आयोजित एक कार्यक्रम में सनातन धर्म को समाज में कई बुराईयों के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए समाज से खत्म करने की बात कही थी. इतना ही नहीं स्टालिन ने सनातन की डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से भी तुलना की थी. इसके बाद बीजेपी विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A पर हमलावर है और सनातन धर्म को बदनाम करने का आरोप लगा रही है. डीएमके भी I.N.D.I.A का हिस्सा है.

यह भी पढ़ें:
PM Modi MP Visit: 'सनातन को खत्म करना I.N.D.I.A का हिडन एजेंडा', अहिल्याबाई, विवेकानंद और महात्मा गांधी का जिक्र कर बरसे पीएम मोदी

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
MLC Election Results 2026 LIVE: 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आना शुरू, तिरहुत शिक्षक पर जीती बीजेपी, कौन आगे-कौन पीछे
LIVE: 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आना शुरू, तिरहुत शिक्षक पर जीती BJP, कौन आगे-कौन पीछे
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान
ऑनलाइन सट्टेबाजी के 2300 करोड़ के खेल में ED की बड़ी कार्रवाई, 23.35 करोड़ की संपत्ति अटैच
ऑनलाइन सट्टेबाजी के 2300 करोड़ के खेल में ED की बड़ी कार्रवाई, 23.35 करोड़ की संपत्ति अटैच

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget