एक्सप्लोरर

राहुल गांधी या प्रियंका वाड्रा, किसका भाषण राघव चड्ढा को आया पसंद? AAP सांसद ने बताया नाम

AAP MP Raghav Chadha: राघव चड्ढा ने राज्यसभा और लोकसभा सांसदों के बीच क्रिकेट मैच के जरिए राजनीति से परे एकजुटता का संदेश दिया, जिसका मकसद टीबी के प्रति जागरूकता फैलाना था.

AAP MP Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने हाल ही में राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों के बीच क्रिकेट मैच के आयोजन को लेकर अपनी राय साझा की है. यह मैच खास तौर पर क्षय (टीबी) रोग के प्रति जागरूकता फैलाने के मकसद से आयोजित किया गया था. राघव चड्ढा ने एबीपी न्यूज़ बताया, "यह एक बहुत ही दिलचस्प मुकाबला है, जहां लोकसभा और राज्यसभा के 11-11 सांसद क्रिकेट खेलेंगे. इसका मकसद देशभर में टीबी के प्रति जागरूकता फैलाना है, ताकि यह संदेश हर कोने में पहुंचे."

राघव चड्ढा ने आगे कहा कि इस मैच का सबसे अहम पहलू यह है कि यह पार्टी लाइनों से परे एकजुटता का प्रतीक है. उन्होंने कहा, "यह मैच राजनीति से परे एकजुट होकर खेला जा रहा है, और यह संदेश देता है कि चुनावों के बाद हमें राजनीति की लड़ाइयों से ऊपर उठकर देश के लिए मिलकर काम करना चाहिए." उनका मानना था कि चुनावों के बाद कई राजनीतिक दलों के सांसदों, विधायकों और नेताओं को मिलकर देश के निर्माण के लिए काम करना चाहिए, ताकि देश आगे बढ़ सके.

टीम भावना का संदेश

राघव चड्ढा ने सांसदों से टीम भावना से काम करने का संदेश भी दिया. उन्होंने कहा, "मेरे लिए यह संदेश साफ है कि टीम भावना से काम करें, न सिर्फ क्रिकेट मैच में, बल्कि संसद में भी. जब चुनाव होते हैं तो राजनीति में गर्मागर्मी होती है, लेकिन चुनावों के बाद हमें एकजुट होकर अपने राज्य और देश के लिए काम करना चाहिए." उनका यह भी मानना था कि पिछले कुछ दशकों में चुनावों के बाद भी राजनीति में खटास बनी रहती है, जो देशहित के लिए सही नहीं है.

प्रियंका और राहुल गांधी के भाषण पर राघव चड्ढा ने क्या कहा?

प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के भाषणों को लेकर राघव चड्ढा ने अपनी राय दी. उन्होंने कहा, "दोनों के भाषण अच्छे थे, लेकिन प्रियंका गांधी ने एक बेहतरीन शुरुआत की है. हालांकि, मैं उनका पूरा भाषण नहीं सुन पाया, लेकिन जो मैंने सुना, वह प्रभावशाली था. यह मुझे मेरे पहले भाषण की याद दिलाता है."

राघव चड्ढा ने यह भी कहा कि यह भाषण देश की राजनीति में नया दृष्टिकोण लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है. उनके अनुसार, युवाओं का राजनीति में सक्रियता से भाग लेना देश के भविष्य के लिए लाभकारी हो सकता है.

ये भी पढ़ें:

'गांधी परिवार ने मेरा राजनीतिक करियर बनाया और बिगाड़ा’, मणिशंकर अय्यर का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget