एक्सप्लोरर

Exclusive: आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान बोले- फसल बोएंगे तो पराली जलेगी ही

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद भगवंत मान ने कहा कि मुआवजा और तकनीक देने के बाद ही पराली जलना बंद होगा. उन्होंने कहा कि पराली वाली फसलें हमसे बोने को क्यों कहते हैं?

नई दिल्ली: दिल्ली को प्रदूषण की चादर ने एक बार फिर ढक लिया है. हरियाणा-पंजाब में जलने वाली पराली को इसकी बड़ी वजह बताया जा रहा है. इस बीच पंजाब के संगरूर से सांसद भगवंत मान ने कहा है कि अगर पराली वाली फसलें बोने को कहेंगे तो पराली तो जलेगी.

एक तरफ दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल हरियाणा और पंजाब में जलने वाली पराली को दिल्ली के प्रदूषण की बड़ी वजह बताते हैं, वहीं उन्हीं की पार्टी के पंजाब से सांसद भगवंत मान धमकी देते हुए कहते हैं कि पराली तो जलेगी. जाहिर तौर पर भगवंत मान के यह तेवर किसानों को पराली जलाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे. अब सवाल यह उठता है कि क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की बात उन्हीं की पार्टी के सांसद नहीं सुन रहे हैं.

एक तरफ अरविंद केजरीवाल पंजाब और हरियाणा की सरकारों से आग्रह कर रहे हैं कि किसानों को पराली ना जलाने दे, वहीं दूसरी तरफ उन्हीं की पार्टी के पंजाब के संगरूर से सांसद भगवंत मान किसानों के पराली जलाने को सही ठहरा रहे हैं. मान धमकी भरे अंदाज में कह रहे हैं कि किसानों से अगर ऐसी फसलें बोने को कहेंगे जिसमें पराली निकलती हो तो किसान तो पराली जलाएगा.

आलोचना के बाद प्रदूषण पर संसदीय समिति की बैठक में पहुंचे गौतम गंभीर

आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ये भी कहते हैं, ''पंजाब की धरती इतनी उपजाऊ है कि हम बाजरा बो लेंगे, मक्का बो लेंगे, सूरजमुखी बो लेंगे, हम दालें बो लेंगे, लेकिन हम उसको बेचेंगे कहां ? उनकी एमएसपी नहीं है.'' भगवंत मान सुझाव देते हुए कहते हैं मक्के की खेती होती है, वो एक-एकड़ में जितने कीमत की होती है जितने कीमत की धान होती है, उसकी जो कीमत है उसका जो गैप है, उसका मुआवजा किसान को दे दो, हम वो फसलें बोने लगेंगे. फिर पराली नहीं जलेगी.

मान कहते हैं इस समस्या के हल के लिए किसान को मशीनें दे दो, जो पराली को खत्म कर दे. चाइना पराली से बिजली बना रहा है हम पराली को जला रहे हैं. पराली को रोकना है तो फिर इंफ्रास्ट्रक्चर का प्रबंध करना होगा. भगवंत मान आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ने पैसा नहीं दिया. मतलब जो सब्सिडी दी है उतना ही मशीनों का रेट बढ़ा दिया है. सवा लाख की मशीन है उस पर सवा लाख की सब्सिडी दे दी. उन्होंने रेट सवा दो लाख कर दिया.

आरोप लगाते हुए कहते हैं हरियाणा में भी पराली जलना बंद नहीं हुई है. हरियाणा में जाकर देखो मैं हरियाणा से होकर ही आया हूं. उसका कुछ प्रबंध करोगे मुआवजा दोगे तो पराली जलना बंद होगी, वरना पराली वाली फसलें हमसे बोने को क्यों कहते हैं? अब संगरूर मेरा लोकसभा क्षेत्र है. वहां बड़े गर्व से कहा जाता है कि संगरूर धान में नंबर वन आया और 10 दिन बाद कह रहे हैं कि पराली जलाने में नंबर वन है. संगरूर पराली तो जलाएगा. आइए कंडीशंड कमरे में बैठकर हरे पेन से ऑर्डर देने से काम नहीं होगा, खेतों में चलो तब काम होगा.

MasterStoke: संसद में पॉल्यूशन पर हुई चर्चा लेकिन सॉल्यूशन की बात नहीं हुई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED ने टेंडर घोटाला मामले में 4 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें?
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 4 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें?
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोर्ट ने कहा नमाज नहीं पढ़नी है तो नहीं पढ़नी चाहिए’, दिल्ली HC के फैसले पर बोले विनोद बंसल
‘कोर्ट ने कहा नमाज नहीं पढ़नी है तो नहीं पढ़नी चाहिए’, दिल्ली HC के फैसले पर बोले विनोद बंसल

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget