एक्सप्लोरर

Delhi Services Bill: 'ये बिल संविधान के खिलाफ, सुप्रीम कोर्ट में नहीं टिकेगा', आप विधायक दुर्गेश पाठक

AAP Government: आप विधायक दुर्गेश ने कहा, 'जिस तरह का जनसमर्थन पार्टी को मिल रहा है. 10 साल में नेशनल पार्टी बनने का मौका मिला. दो राज्यों में सरकार बनाने का मौका मिला. उसकी वजह से बीजेपी घबरा गई है.'

Delhi Services Bill News: अधिकारियों के तबादलों और पोस्टिंग से जुड़े दिल्ली सेवा बिल को लोकसभा में हरी झंडी मिल चुकी है. राज्यसभा में भी सोमवार (7 अगस्त) को बिल पेश कर दिया गया और अब चर्चा के बाद उस पर वोटिंग होनी है. अगर राज्यसभा में भी बिल पास हो जाता है तो पावर उपराज्यपाल के पास आ जाएगी. आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक का इस पर कहना है कि भारतीय जनता पार्टी का बिल लेकर आना लोकतंत्र के खिलाफ है.

दुर्गेश पाठक से सवाल किया गया कि दिल्ली सेवा बिल पास होने के बाद उपराज्यपाल सुप्रीम होंगे तो आप सरकार का आगे का क्या. इस पर दुर्गेश पाठक ने कहा, 'बीजेपी जो 90 के दशक से मांग कर रही थी की दिल्ली को पूर्णराज्य का दर्जा मिलना चाहिए. वह पार्टी आज सुपारी जितनी पार्टी से डरकर ये बिल लेकर आ रही है. जो पूरी तरह लोकतंत्र के खिलाफ है. जब सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला सुना दिया की जिन्हें चुना गया है, वही निर्णय लेंगे उनके अधिकार होंगे. उसके बावजूद भी केंद्र सरकार ये बिल लेकर आई है ये दुर्भाग्यपूर्ण है.'

दुर्गेश पाठक ने कहा, बीजेपी आप की लोकप्रियता से घबरा गई
उनसे आगे पूछा गया कि आप को सुप्रीम कोर्ट से कितनी उम्मीद है. आप विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा संसद में कुछ भी पास कर सकते हैं लेकिन वो संविधान के मूल के खिलाफ नहीं होना चाहिए, जबकि ये बिल संविधान के मूल के खिलाफ है इसलिए सुप्रीम कोर्ट में ये बिल नहीं टिकेगा. विधायक ने आगे कहा, 'जिस तरह का जनसमर्थन पार्टी को मिल रहा है. 10 साल में नेशनल पार्टी बनने का मौका मिला. दो राज्यों में सरकार बनाने का मौका मिला. उसकी वजह से बीजेपी घबरा गई है. पार्टी आगे बढ़ने का काम करती रहेगी.'

राहुल गांधी को दी बधाई
राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाली पर दुर्गेश पाठक ने कहा, 'केंद्रीय मंत्री और नई दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी ने संसद में कहा कि ज्यादा मत बोलो नहीं तो ED-CBI भेज दूंगी. आप समझ सकते हैं कि बीजेपी की किस तरह की मानसिकता है.  जहां उनकी सरकार नहीं होती वहां जबरन जोड़-तोड कर सरकार बनाई जाती है. अगर नहीं होता तो ED और CBI के जरिए दबाव बनाने की कोशिश की जाती? राहुल गांधी के साथ जो हुआ वो गलत था. उनको बधाई.'

यह भी पढ़ें:
Monsoon Session: ‘चीन से फंड लेकर पीएम मोदी के खिलाफ माहौल बनाया’, संसद में निशिकांत दुबे ने NEWS CLICK और कांग्रेस पर लगाए आरोप

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget