एक्सप्लोरर

AAP Maha Rally: 'आपके 21 साल और मेरे 8 साल, तुलना करके देखो किसने...', अध्यादेश के खिलाफ महारैली में गरजे केजरीवाल, दिया चैलेंज

Kejriwal At AAP Maha Rally: रामलीला मैदान से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने प्रधानमंत्री को अहंकारी तानाशाह बताया.

AAP MahaRally At Ramlila Maidan: लंबे समय के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर दिल्ली के रामलीला मैदान पर हैं. आम आदमी पार्टी ने आज रविवार (11 जून) को बड़ी रैली बुलाई है. केजरीवाल ने रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, 12 साल पहले हम इसी मैदान पर हम लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ इकठ्ठा हुए थे. आज उसी मैदान पर 12 साल बाद एक बार फिर एक अहंकारी तानाशाह को हटाने के लिए हम इकठ्ठा हुए हैं.

आम आदमी पार्टी के संयोजक ने कहा, मोदी सरकार ने दिल्ली की जनता के अधिकारों को छीनने के लिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को खारिज कर दिया. केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने कह दिया है कि मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले को नहीं मानता. मैं दिल्ली की जनता के वोट का सम्मान नहीं करता.

अध्यादेश के खिलाफ रैली

आम आदमी पार्टी ने ये रैली केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ बुलाई है. आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि केंद्र की मोदी सरकार दिल्ली की चुनी हुई सरकार को काम नहीं करने देना चाहती है. रैली में अरविंद केजरीवाल के साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल भी शामिल हुए.

केजरीवाल ने रैली में आने के लिए कपिल सिब्बल का भी शुक्रिया किया. कपिल सिब्बल ने कहा कि बीजेपी वाले मुझे रोज गालियां देते हैं. मेरा अपमान करते हैं लेकिन मुझे अपने अपमान की परवाह नहीं है. मैं दिल्ली के लोगों के लिए लड़ रहा हूं. मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पालन कराकर रहूंगा. उन्होंने कहा, 140 करोड़ लोग इस अध्यादेश का विरोध करेंगे.

मोदी जी दिल्ली के पीछे क्यों पड़े हैं- केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि मुझे नहीं पता कि मोदी जी दिल्ली के पीछे क्यों पड़े हैं. 2014 में दिल्ली के लोगों ने बीजेपी को 7 लोकसभा सीट दे दी. दिल्ली वालों ने कह दिया, मोदी जी दिल्ली संभालो. दिल्ली वालों ने विधानसभा में बीजेपी को सिर्फ 3 सीट दी. इसका मतलब साफ है, दिल्ली वालों ने कह दिया कि मोदी जी दिल्ली की तरफ मत देखना. केजरीवाल ने आगे कहा कि 2019 में फिर सभी लोकसभा सीटें बीजेपी को दीं, जबकि 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 में 62 विधानसभा सीटें आम आदमी पार्टी को दे दी. फिर साफ कर दिया कि दिल्ली की तरफ मत देखना. केजरीवाल ने कहा, अरे मोदी जी आप देश संभालो ना. देश तो आपसे संभल नहीं रहा है.

मोदी बनाम केजरीवाल का दिया चैलेंज

केजरीवाल ने कहा गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री को मिलाकर मोदी जी को राज करते 21 साल हो गए हैं और मुझे राज करते 8 साल हो गए हैं. केजरीवाल ने चैलेंज किया कि कोई भी मोदी जी के 21 साल और मेरा 8 साल की तुलना कर ले, देख लें किसने ज्यादा काम किया है.

शक्ति प्रदर्शन नहीं- भगवंत मान

केजरीवाल से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संबोधित करते हुए कहा, ये कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं है. हम केवल इसलिए यहां हैं ताकि जनता तक बात पहुंचाई जा सके. उन्होंने कहा कि जनता धूप में लाइन लगाकर अपनी पसंद का नेता चुनती है लेकिन मोदी जी और बीजेपी वाले नहीं चाहते कि किसी दूसरी पार्टी की सरकार बन सके.

यह भी पढ़ें

AAP Rally: अध्यादेश बहाना, 2024 पर निशाना, एक बार फिर रामलीला मैदान पर केजरीवाल, लेकिन इस बार आसान नहीं राह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
Embed widget