एक्सप्लोरर

AAP Lucknow Rally: BJP-SP पर CM केजरीवाल का निशाना, बोले- एक ने कब्रिस्तान तो दूसरे ने श्मशान बनवाए, हमें मौका दीजिए हम...

Arvind Kejriwal In Lucknow Rally: अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 5 साल में योगी सरकार ने यूपी में सिर्फ श्मशान घाट बनवाएं और ना केवल श्मशान घाट बनवाए, बल्कि बड़ी संख्या में लोगों को वहां पहुंचाया.

Arvind Kejriwal Lucknow Rally: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी पर एक साथ निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में एक ने कब्रिस्तान बनवाया तो दूसरे ने सिर्फ श्मशान बनवाए. सीएम केजरीवाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हमें मौका दे दीजिए, हम स्कूल और अस्पताल बनवाएंगे.

अरविंद केजरीवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "पिछले 5 साल में योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में सिर्फ श्मशान घाट बनवाएं और ना केवल श्मशान घाट बनवाए, बल्कि बड़ी संख्या में लोगों को वहां पहुंचाया. कोरोना के दौरान सबसे खराब व्यवस्था उत्तर प्रदेश में हुई थी."

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "हम शिक्षा को लेकर बाबा साहब का सपना पूरा नहीं कर पाए, लेकिन मैं उस सपने को पूरा करूंगा. 75 साल से राजनैतिक दलों ने जानबूझकर सरकारी स्कूल ठीक नहीं किए, हमें गरीब बनाए रखा, ताकि हम वोट बैंक बने रहे. अब ये नहीं चलेगा. मैं योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित करता हूं कि दिल्ली आकर जहां चाहें वहां स्कूल देख लें. योगी जी तुमसे न हो पायेगा. योगी जी के कार्यकाल में 8-8 घंटे बिजली काटी जा रही है. अगली बार 12 घंटे बिजली कटेगी. हम दिल्ली में 24 घंटे मुफ्त बिजली देते हैं."

केजरीवाल ने दावा किया, "दिल्ली में 18 साल से ऊपर की हर महिला के अकाउंट में 1000 रुपये डलवा रहे हैं. इसको लेकर सभी दल मुझे गालियां दी रहे हैं. इनको तकलीफ़ इसलिए हो रही है क्योंकि सारा पैसा आम आदमी को मिलेगा तो ये कहां से कमाएंगे. आपने सपा, बीजेपी, बसपा और कांग्रेस को मौका दिया, अब हमें भी दे दीजिए, हम कौन से बुरे हैं."

मुफ्त बिजली पर क्या कहा?

मुफ्त बिजली को लेकर सीएम केजरीवाल ने कहा, "मुफ़्त बिजली देना एक चमत्कार है जो सिर्फ केजरीवाल कर सकता है. आजकल कई दल 300 यूनिट फ्री बिजली की बात कर रहे हैं, लेकिन ये फॉर्मूला सिर्फ मेरे पास है. इसलिए हमारे अलावा कोई ये काम नहीं कर सकता. अयोध्या में रामलला का दर्शन करने के बाद मैंने ये वर मांगा कि हर देशवासी को भगवान राम का दर्शन करा सकूं. इसलिए हमने तीर्थयात्रा योजना के तहत धर्मस्थलों पर फ्री में भेजने का काम करते हैं. यूपी में हमारी सरकार आई तो हर व्यक्ति को अयोध्या या अजमेर का मुफ्त दर्शन कराने का काम करेंगे. बीजेपी वाले अयोध्या जाने पर मुझे गालियां दे रहे हैं. भगवान बीजेपी वालों को सद्बुद्धि दे."

Akhilesh Vs Yogi: सीएम योगी ने उठाया सवाल तो अब अखिलेश यादव ने दिया जवाब, बताया कैसे यूपी में फ्री देंगे 300 यूनिट बिजली

Covid 19 Restrictions: पश्चिम बंगाल में कड़े प्रतिबंध लागू, स्कूल-कॉलेज से लेकर पार्लर-जिम तक सब बंद, लोकल ट्रेन को लेकर हुआ ये फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'संसद में बिल पारित कराने में बाधा न बने कांग्रेस', रिजिजू की खरगे को चिट्ठी
'संसद में बिल पारित कराने में बाधा न बने कांग्रेस', रिजिजू की खरगे को चिट्ठी
जगनमोहन के नेता ने ट्रैक्टर से खुदवाई सड़क, DCM पवन कल्याण का जांच के निर्देश
जगनमोहन के नेता ने ट्रैक्टर से खुदवाई सड़क, DCM पवन कल्याण का जांच के निर्देश
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget