एक्सप्लोरर

Delhi Mayor: '10 काउंसलर खरीदने के लिए 100 करोड़ का ऑफर', संजय सिंह का दावा

MCD Election Result 2022: एमसीडी में आप को बहुमत मिलने के बाद मेयर को लेकर चर्चा हो रही है. इसी बीच आप नेता संजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधा है.

MCD Election Result 2022: आम आदमी पार्टी (AAP) ने एमसीडी रिजल्ट के बाद बीजेपी पर आप पार्षदों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है. राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी गंदी राजनीति कर रही है. साथ ही दावा किया कि दस पार्षदों के लिए बीजेपी ने 100 करोड़ रुपये देने की बात कही है.

संजय सिंह ने कहा, ''दिल्ली नगर निगम के चुनाव में बीजेपी को आप के मुकाबले 30 सीटें कम मिलने और पिछले इलेक्शन के मुकाबले 80 वॉर्ड कम होने पर पार्टी ने गंदी राजनीति शुरू कर दी है. वो महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गोवा और गुजरात के विधायकों की तरह यहां के पार्षदों को भी खरीदना चाहती है.'' 

क्या फॉर्मूला है? 

संजय सिंह ने पार्षद डॉ रोनाक्षी शर्मा, अरुण नवरिया और ज्योति रानी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गोवा और गुजरात के विधायकों की हॉर्स ट्रेडिंग वाला फॉर्मूला दिल्ली में भी लागू करना चाहती है. इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली पुलिस से लोकतंत्र की हत्या करने वालों की गिरफ्तारी की मांग की है. 

'बीजेपी किडनैपिंग गैंग बना'

आप नेता संजय सिंह ने कहा, ''इस देश में जनादेश का, लोकतंत्र का कोई मतलब बचेगा? या बीजेपी को खुली छूट है कि खरीद फरोख्त करके सरकारों को गिराए? 30 सीटें कम आने के बावजूद अपना mayor बनाने की कोशिश करे? बीजेपी किडनैपिंग गैंग बन गया है. इसमें आदेश गुप्ता का नाम आ रहा है. मामले में चुनाव आयोग को हस्तक्षेप करना चाहिए.''

संजय सिंह का दावा

आप नेता संजय सिंह ने बताया कि योगेंद्र चंदोलिया नाम के शख्श ने पार्षद रोनाक्षी शर्मा को फोन करके कहा कि आपसे दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता बात करना चाहते हैं. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी वर्कर और गुप्ता ने कहा कि 10 पार्षदों के लिए 100 करोड़ रुपये है. बता दें कि एमसीडी के 250 वॉर्ड में से कांग्रेस को नौ सीटें मिली. आम आदमी पार्टी को 134 और बीजेपी को 104 सीटें हासिल हुईं.

ये भी पढ़ें- MCD Election 2022: 'हमने दिल्ली और दिल दोनों जीत लिए हैं', दिल्ली एमसीडी में आप की जीत पर बोले पंजाब के सीएम भगवंत मान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू सैमसन का करियर खत्म?
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू का करियर खत्म?

वीडियोज

Sansani: लैंबॉर्गिनी कांड का पिक्चर 'पोस्टमार्टम' !  | Crime
Board Exam 2026 : बोर्ड परीक्षा है या नकल का कम्पीटशन? परीक्षा के दौरान जमकर नकल | Viral Video
ABP Report: लैम्बॉर्गिनी वाला खेल, चट गिरफ्तारी पट बेल | Lucknow Lamborghini Crash | UP News
Maha Dangal With Chitra Tripath: कांग्रेसी सांसदों की 'फौज', किसने की गाली-गलौज? | Parliament
Lamborghini Crash: लैम्बॉर्गिनी कांड..आरोपी शिवम गिरफ्तार

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू सैमसन का करियर खत्म?
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू का करियर खत्म?
अनिल कपूर ने पिता के स्ट्रगल को लेकर की बात, बोले- उनकी एक भी फिल्म चली नहीं
अनिल कपूर ने पिता के स्ट्रगल को लेकर की बात, बोले- उनकी एक भी फिल्म चली नहीं
अमेरिका ने ट्रेड डील फैक्टशीट में क्यों किया इतना बड़ा बदलाव? भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
अमेरिका ने ट्रेड डील फैक्टशीट में क्यों किया इतना बड़ा बदलाव? भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
साइबर फ्रॉड से कैसे बचाएगा म्यूल अकाउंट हंटर, जिसे इस्तेमाल करने पर जोर दे रहे अमित शाह?
साइबर फ्रॉड से कैसे बचाएगा म्यूल अकाउंट हंटर, जिसे इस्तेमाल करने पर जोर दे रहे अमित शाह?
DTC में नौकरी पाने का शानदार मौका, 60 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी; पढ़ें डिटेल्स
DTC में नौकरी पाने का शानदार मौका, 60 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी; पढ़ें डिटेल्स
Embed widget