एक्सप्लोरर

EVM हैकिंग: AAP ने कहा- सबसे पहले हम मामला सामने लेकर आए, मुंडे की मौत की हो जांच

बीते दो तीन साल से ईवीएम की हैकिंग की मुद्दा सियासी गलियारों में काफी जोरशोर से उठता रहा है और विपक्षी पार्टियां ईवीएम की हैंकिग का दावा करती रही हैं.

नई दिल्ली: एक कथित अमेरिकी हैकर के 2014 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए भारत की ईवीएम हैक करने के दावों ने राजनीति में भूचाल ला दिया है. इस मामले पर बीजेपी ने कांग्रेस पर झूठा षड़यंत्र रचने का आरोप लगाया है. वहीं आम आदमी पार्टी ने कहा है कि पार्टी ही ईवीएम हैकिंग के मामले को सबसे पहले सामने लेकर आई थी. आम आदमी पार्टी ने हैकर के उस दावे को गंभीर बताया है कि जिसमें हैकर ने मुंडे की मौत को मर्डर बताया था.

हमने व्हिसल ब्लोअर का काम किया- AAP

आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा है, ‘’ईवीएम हैकिंग की बात सबसे पहले आम आदमी ने बताई थी. हमने व्हिसल ब्लोअर का काम किया था. न सिर्फ बताया बल्कि डेमो भी दिखाया था कि कैसे मशीन से छेड़छाड़ करके वोट किसी दूसरी पार्टी को दिया जा सकता है.’’ उन्होंने कहा, ‘’ये खुशी की बात है कि आज सब लोग ईवीएम की बात कर रहे हैं.’’

आज भी ईवीएम हैक हो सकती है- AAP

सौरभ भारद्वाज ने कहा है, ‘’ईवीएम को लेकर आम आदमी पार्टी ने हैकथॉन का आयोजन किया था. तब पार्टी ने तमाम लोगों से संपर्क किया था कि आप आइए और ईवीएम हैक करके दिखाईए. खुद चुनाव आयोग भी हैकथॉन का आयोजन कर चुका है.’’ उन्होंने कहा, ‘’हम आज भी कह रहे हैं कि ईवीएम हैक हो सकती है.’’

हम खुद चाहते हैं कि वीवीपीएटी मशीनें लगाई जाएं- AAP

आम आदमी पार्टी की तरफ से ईवीएम हैक कराने के सवाल पर सौरभ ने कहा, ‘’हमारे पास सत्ता कभी नहीं थी. हम ही इसके व्हिसल ब्लोअर हैं. हम तो खुद चाहते हैं कि वीवीपीएटी मशीनें लगाई जाएं.’’ उन्होंने कहा, ‘’चुनाव आयोग को हिदायत दी गई थी कि वह वीवीपीएटी मशीनों का इस्तेमाल करे,लेकिन उन्होंने नहीं किया और न ही वह आगे करेंगे. चुनाव आयोग वाले आखिर किसको बचाना चाहते हैं ये बताएं.’’

गोपीनाथ मुंडे के मर्डर का दावा गंभीर- AAP

गोपीनाथ मुंडे की मौत पर सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘’ये बहुत गंभीर आरोप है. जो मोदी सरकार पर लगाया गया है. इसकी जांच होनी चाहिए. देश के एक बड़े नेता का एक्सीडेंट हुआ था. पास ही में एम्स था. लेकिन  उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश भी नहीं हुई. ये दावे कई सवाल खड़े करते हैं. इसपर हम पुष्टि से कुछ नहीं कह सकते. लेकिन मामले की जांच होनी चाहिए.’’

ईवीएम की हैंकिग का दावा करती रही हैं विपक्षी पार्टियां

आपको बता दें कि बीते दो तीन साल से ईवीएम की हैकिंग का मुद्दा सियासी गलियारों में काफी जोरशोर से उठता रहा है और विपक्षी पार्टियां ईवीएम की हैंकिग का दावा करती रही हैं और उनकी मांग रही है कि ईवीएम की बजाए बैलेट-बॉक्स के जरिए चुनाव कराए जाएं. खास बात ये है कि पहली बार ईवीएम की हैकिंग का मुद्दा साल 2009 में बीजेपी ने उठाया था, जब बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण ोआडवाणी ने 2009 में अपनी पार्टी की हार के पीछे ईवीएम की हैकिंग का शक जाहिर किया था.

यह भी पढ़ें-

EVM हैकिंग: सिब्बल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे थे, लेकिन हैकर के दावे गंभीर- सिंघवी

कथित अमेरिकी हैकर का दावा- EVM हैकिंग के बारे में जानते थे मुंडे, वो कार हादसा नहीं बल्कि मर्डर था

लंदन: कथित अमेरिकी हैकर का दावा- 2014 चुनाव में BJP के लिए की थी हैकिंग, चुनाव आयोग ने कहा- EVM पूरी तरह सुरक्षित

BSP नेता का एलान- ‘साधना सिंह का सिर कलम करने वाले को मिलेगा 50 लाख का इनाम’

वीडियो देखें-

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR रोका जाए, अधिकारियों पर कार्रवाई...राहुल गांधी की SC में याचिका, 10 बड़ी डिमांड क्या?
SIR रोका जाए, अधिकारियों पर कार्रवाई...राहुल गांधी की SC में याचिका, 10 बड़ी डिमांड क्या?
Explained: कौन हैं तेलंगाना के मोहम्मद अफ़ज़ल खान, रूस में धोखे से युद्ध के मोर्चे पर भेजा और फिर...
Explained: कौन हैं तेलंगाना के मोहम्मद अफ़ज़ल खान, रूस में धोखे से युद्ध के मोर्चे पर भेजा और फिर...
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
Embed widget