एक्सप्लोरर

आम आदमी पार्टी ने की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा की निंदा, बीजेपी को बताया जिम्मेदार

गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुए हंगामे पर आम आदमी पार्टी ने निंदा व्यक्त की है. इसी के साथ ही आप नेता राघव चड्ढा ने किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन को भड़काने का आरोप बीजेपी पर लगाया है.

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुए हंगामा को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. आप पार्टी ने पुलिसकर्मियों के साथ झड़प और लालकिले पर धार्मिक झंडा फहराए जाने की निंदा की है.

दिल्ली के विधायक और पार्टी के पंजाब प्रभारी राघव चड्ढा ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा 'कल हम सभी ने देखा कि दिल्ली में और सबसे महत्वपूर्ण लाल किले पर क्या हुआ. हमने हिंसा की निंदा की है और आगे ऐसा नहीं होना चाहिए.

आप ने बीजेपी को बताया जिम्मेदार

हिंसा के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि कथित तौर पर धार्मिक झंडा फहराते पकड़े गए व्यक्ति दीप सिद्धू बीजेपी के हैं. उन्होंने कहा, कल की हिंसा के मास्टरमाइंड दीप सिद्धू का पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से गहरा संबंध है.

दीप सिद्धू को बचा रही बीजेपीः राघव चड्ढा

उन्होंने दावा किया कि आप पार्टी यह साबित करेगी कि इस पूरी घटना के पीछे प्रधानमंत्री और कुछ केंद्रीय एजेंसियों का हाथ था, क्योंकि उन्होंने अभिनेता से राजनेता बने सनी देओल (गुरदासपुर से बीजेपी सांसद) के साथ दीप सिद्धू की तस्वीर दिखाई थी. चड्ढा ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री आवास पर ली गई तस्वीर है जो एक ऐसी जगह है, जहां कोई भी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकता.

बीजेपी ने हिंसा भड़काईः चड्ढा

चड्ढा ने किसानों के विरोध के वास्तविक मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने और बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की ओर से बनाए गए तीन कृषि कानून के खिलाफ शांतिपूर्ण किसानों के विरोध प्रदर्शन को बदनाम करने के लिए हिंसा भड़काई गई और इसके लिए बीजेपी पूरी तरह जिम्मेदार है. आप नेता ने कहा, "बीजेपी को इस बात का खुलासा करना चाहिए कि वह दीप सिद्धू को क्यों बचा रही है."

इसे भी पढ़ेंः राजधानी में उपद्रव के बाद हरियाणा सरकार की सख्ती, 3 जिलों में 28 जनवरी की शाम 5 तक इंटरनेट और SMS सेवाएं बंद

खालिस्तानी और पाकिस्तानी मंसूबों का गठजोड़ बेपर्दा, लाल किले के उपद्रव को भुनाने में जुटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget