एक्सप्लोरर

MCD और गुजरात के बाद अब 2024 पर AAP की निगाह, 18 दिसंबर को बुलाई नेशनल काउंसिल की मीटिंग

AAP National Council: आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक 18 दिसंबर को होने वाली है. बैठक में पार्टी के नेताओं को बुलाया गया है और 2024 में होने वाले आम चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी.

AAP National Council Meeting: दिल्ली नगर निगम चुनाव और गुजरात विधानसभा चुनाव में 5 सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी अब साल 2024 में होने वाले लोकसभा की तैयारियों में जुट गई है. इसी के मद्देनजर पार्टी ने राष्ट्रीय परिषद की बैठक बुलाई है. ये बैठक 18 दिसंबर को होने वाली है. राष्ट्रीय परिषद की इस बैठक में आप के देशभर के जनप्रितनिधियों सहित कई राज्यों के नेता शामिल होंगे.

इस बैठक में साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी की तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी. गुजरात विधानसभा चुनाव में लगभग 13 प्रतिशत वोट पाने के बाद आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टियों की श्रेणी में शामिल होने वाली है. पार्टी के लिए ये उपलब्धि बेहद खास है. आप को गुजरात में ये 5 सीटें निकालने के लिए काफी मेहनत भी करना पड़ी है. पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ पार्टी के दिग्गज नेता विधानसभा चुनाव के दौरान जमकर प्रचार करते हुए भी दिखे.

चुनावों में कांग्रेस को पहुंचाया भारी नुकसान

गुजरात विधानसभा चुनाव की अगर बात करें तो आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को तगड़ा नुकसान पहुंचाया. यहां पार्टी ने कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध लगाई और जो वोट देश की सबसे पुरानी पार्टी को पड़ने वाला था वो वोट अपने खाते में कनवर्ट किया और 5 सीटें भी जीतीं. इस बार गुजरात चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरे दमखम के साथ उतरी और पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ताबड़तोड़ कई रैलियां कीं. केजरीवाल ने गुजरात में हर समाज के अंतिम व्यक्ति तक अपनी पहुंच बनाई. हर तबके के लिए कई घोषणाएं और चुनाव प्रचार के हर मंच से दिल्ली और पंजाब का उदाहरण देने का क्रम जारी रखा.

अरविंद केजरीवाल ने की थी भविष्यवाणी

चुनाव प्रचार के दौरान ही 27 नवंबर 2022 को अरविंद केजरीवाल ने भरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कागज पर लिखकर दिया- इस बार गुजरात में आप की सरकार बनेगी. केजरीवाल ने कहा कि ये मेरी भविष्यवाणी है, लिखकर रख लो. चुनाव प्रचार खत्म हुआ और एक दिसंबर-पांच दिसंबर को वोट डाले गए और आठ दिसंबर को जब वोटों की गिनती खत्म हुई तो आम आदमी पार्टी को मात्र पांच सीटें मिलीं, लेकिन 35 जगहों पर वह कांग्रेस को दूसरे नंबर से खिसकाने में कामयाब रही.

ये भी पढ़ें: Gujarat Election Result 2022: गुजरात में कांग्रेस के 37 लाख वोट छीनकर नंबर टू बनी आप, बीजेपी के लिए भी खतरा

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कम से कम एक करोड़ लोगों की जान बचाई', शहबाज शरीफ का नाम लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत पाकिस्तान सीजफायर का क्रेडिट
'कम से कम एक करोड़ लोगों की जान बचाई', शहबाज का नाम लेकर ट्रंप ने फिर लिया भारत- PAK सीजफायर का क्रेडिट
AR Rahman Controversy: एआर रहमान के बयान से सियासी सुर गरम, बॉलीवुड से संसद तक छिड़ी बहस
एआर रहमान के बयान से मचा सियासी बवाल, अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया समर्थन
महाकाल की शरण में पहुंचे विराट कोहली और कुलदीप यादव, तड़के 4 बजे भस्म आरती में हुए शामिल
महाकाल की शरण में पहुंचे विराट कोहली और कुलदीप यादव, तड़के 4 बजे भस्म आरती में हुए शामिल
‘तू कैसा बाप है’, बेटे की कोई मदद न करने पर सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर कसा तंज, बोलीं- 'मैं कभी माफ नहीं करूंगी'
‘तू कैसा बाप है’, बेटे की कोई मदद न करने पर सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर कसा तंज

वीडियोज

Atishi Video Case: Atishi के फर्जी वीडियो पर बड़ा खुलासा | AAP | Punkab Police | Vijendra Gupta
Namaste Bharat: ईरान से लौटे हिंदुस्तानी, बताया कैसे छाई थी दहशत | US Army | Deepa Bafila
BMC Election Result: BMC चुनाव हार पर राउत का शिंदे पर हमला, EVM पर फिर उठाए सवाल
Iran America War: ईरान से वापसी शुरू, लौटे भारतीयों ने बयां की जमीनी सच्चाई | ABP Report
Bharat Ki Baat:जब दो ठाकरे लड़े, तो शिंदे-भाजपा ने मारी बाजी! कहां हार गए Thackeray Brothers? | BMC Election Result 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कम से कम एक करोड़ लोगों की जान बचाई', शहबाज शरीफ का नाम लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत पाकिस्तान सीजफायर का क्रेडिट
'कम से कम एक करोड़ लोगों की जान बचाई', शहबाज का नाम लेकर ट्रंप ने फिर लिया भारत- PAK सीजफायर का क्रेडिट
AR Rahman Controversy: एआर रहमान के बयान से सियासी सुर गरम, बॉलीवुड से संसद तक छिड़ी बहस
एआर रहमान के बयान से मचा सियासी बवाल, अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया समर्थन
महाकाल की शरण में पहुंचे विराट कोहली और कुलदीप यादव, तड़के 4 बजे भस्म आरती में हुए शामिल
महाकाल की शरण में पहुंचे विराट कोहली और कुलदीप यादव, तड़के 4 बजे भस्म आरती में हुए शामिल
‘तू कैसा बाप है’, बेटे की कोई मदद न करने पर सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर कसा तंज, बोलीं- 'मैं कभी माफ नहीं करूंगी'
‘तू कैसा बाप है’, बेटे की कोई मदद न करने पर सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर कसा तंज
‘हिंदू को वोट देना हराम...’, बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंदुओं के खिलाफ मौलवियों के भड़काऊ बयान, Video वायरल
‘हिंदू को वोट देना हराम...’, बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंदुओं के खिलाफ मौलवियों के भड़काऊ बयान, Video वायरल
SBI ग्राहकों के लिए अलर्ट! अब ATM से पैसा निकालना पड़ेगा महंगा, बैलेंस चेक करने की भी बढ़ी फीस
SBI ग्राहकों के लिए अलर्ट! अब ATM से पैसा निकालना पड़ेगा महंगा, बैलेंस चेक करने की भी बढ़ी फीस
ईरान में विरोध प्रदर्शनों के बीच कैसे हैं हालात? तेहरान से लौटे भारतीयों ने जो बताया, सुनकर चौंक जाएंगे
ईरान में विरोध प्रदर्शनों के बीच कैसे हैं हालात? तेहरान से लौटे भारतीयों ने जो बताया, सुनकर चौंक जाएंगे
दिल्ली में रहते हैं तो ये खबर आपके लिए, रेलवे ने कैंसिल की इन राज्यों से गुजरने वाली ट्रेनें
दिल्ली में रहते हैं तो ये खबर आपके लिए, रेलवे ने कैंसिल की इन राज्यों से गुजरने वाली ट्रेनें
Embed widget