एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकते हैं आदित्य ठाकरे, आज महाराष्ट्र पहुंचेगी यात्रा

Maharashtra News: भारत जोड़ो यात्रा में एनसीपी चीफ शरद पवार भी हिस्सा लेने वाले हैं. हालांकि, यात्रा में शामिल होना उनके स्वास्थ्य पर निर्भर करता है.

Bharat Jodo Yatra News: कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) निकाल रही है. ये यात्रा सोमवार (7 नवंबर) को महाराष्ट्र (Maharashtra) पहुंच रही है. इस दौरान महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकते हैं. शिवसेना नेता सचिन अहीर ने बताया कि आदित्य ठाकरे राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हो सकते हैं. ये यात्रा सोमवार रात को महाराष्ट्र में प्रवेश करने वाली है.

कांग्रेस ने एनसीपी अध्यक्ष पवार को भी यात्रा में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया था. शरद पवार ने इस आमंत्रण को स्वीकार किया था. हालांकि, यात्रा में शामिल होना उनके स्वास्थ्य पर निर्भर करता है क्योंकि हाल ही में बुखार के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.

शरद पवार भी हो सकते हैं शामिल

इस बारे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार की भागीदारी उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करेगी. चव्हाण ने कहा कि शरद पवार के कार्यक्रमों में बदलाव होता दिख रहा है. मुझे पता चला है कि वह 10 नवंबर को यात्रा में शामिल हो सकते हैं, लेकिन ये उनके स्वस्त पर निर्भर करेगा. 

चव्हाण ने ये भी कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के देगलुर में प्रवेश करेगी. कांग्रेस की ओर से साझा किए गए कार्यक्रम के अनुसार, राज्य इकाई ने डेगलुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर यात्रा के प्रतिभागियों के लिए एक स्वागत समारोह आयोजित करने की योजना बनाई है. 

कन्याकुमारी से शुरू हुई थी यात्रा

स्वागत समारोह के बाद, यात्रा रात में फिर से शुरू होगी जिसमें प्रतिभागी 'एकता मशाल' ले जाएंगे. आधी रात के बाद, यात्री देगलुर के एक गुरुद्वारे में विश्राम करेंगे. गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी. महाराष्ट्र में प्रवेश करने से पहले राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में यात्रा पूरी की है. 

ये भी पढ़ें- 

Bharat Jodo Yatra : शरद पवार का ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होना उनके स्वास्थ्य पर निर्भर: अशोक चव्हाण
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 Live: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget