एक्सप्लोरर

आधार वित्तीय धोखाधड़ी का इलाज है तो लोग हजारों करोड़ लेकर कैसे फरार हुए: SC

कोर्ट ने ये भी पूछा कि सरकार हर मोबाइल नंबर को आधार से लिंक क्यों करना चाहती है? क्या उसकी नज़र में हर नागरिक आतंकवादी है?

नई दिल्ली: "अगर आधार हर वित्तीय धोखाधड़ी का इलाज है तो लोग कैसे बैंक के हज़ारों करोड़ रुपए लेकर फरार हो गए?" सुप्रीम कोर्ट ने ये सवाल तब किया जब केंद्र सरकार की तरफ से ये कहा गया कि आधार सभी वित्तीय गड़बड़ियों का समाधान है. आधार कार्ड योजना की वैधता पर सुनवाई कर रही संविधान पीठ की कार्रवाई आखिरी दौर में है. आधार के फायदों को गिनाते हुए एटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने इससे बैंकों के साथ धोखाधड़ी रुकने की दलील दी थी.

पांच जजों की बेंच के सदस्य जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा, "बैंक खातों को आधार से लिंक करने से क्या होगा? बैंक कर्मचारी जिसे करोड़ों का लोन देते हैं, क्या वो उसे नहीं पहचानते? ऐसे मामलों में आधार के होने या न होने से क्या फर्क पड़ता है? पैसों का गबन इसलिए होता है क्योंकि बैंक अधिकारी धोखेबाज़ से मिले होते हैं."

जज ने आगे कहा, "हम इस दलील को समझ सकते हैं कि आधार से कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचाने में मदद मिली है. लेकिन आधार से बैंक फ्रॉड रुक जाएंगे, इस दलील को मानना मुश्किल है." बात को आगे बढ़ाते हुए जस्टिस ए के सीकरी ने कहा, "आधार से समाज में छाई असमानता कम होने की दलील दी जा सकती है. लेकिन सच तो यही है कि समय के साथ असमानता बढ़ी ही है."

कोर्ट ने ये भी पूछा कि सरकार हर मोबाइल नंबर को आधार से लिंक क्यों करना चाहती है? क्या उसकी नज़र में हर नागरिक आतंकवादी है? जवाब में एटॉर्नी जनरल ने कहा, "हर नागरिक को आतंकवादी नहीं है. लेकिन आतंकवादी भी तो मोबाइल का इस्तेमाल कर सकते हैं. आधार के ज़रिए सिम धारक की पहचान सुरक्षा के लिहाज से ज़रूरी है." इस पर कोर्ट ने कहा, "आतंकवादी तो सैटेलाइट फोन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं."

गौरतलब है कि जब आधार योजना का विरोध कर रहा पक्ष जिरह कर रहा था, तब भी कोर्ट ने कड़े सवाल किए थे. तब कोर्ट ने कहा था, "आप ऐसा न समझें कि हमारे सवाल सिर्फ आपके लिए हैं. जब सरकार की बारी आएगी, तब हम उनसे भी ज़रूरी सवाल करेंगे." मामले की सुनवाई मंगलवार को जारी रहेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
US Tariff Row: बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget