एक्सप्लोरर

गुजरात के इन दो क्षेत्रों में केजरीवाल का हर दांव-पेंच फेल, सर्वे में मिल रही शून्य सीटें, जानिए चौंकाने वाले नतीजे

Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव होने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं. इससे पहले चुनाव को लेकर किए गए सर्वे के नतीजे सामने आ रहे हैं, जिसमें अलग-अलग आंकड़े देखने को मिल रहे हैं.

Gujarat Polls 2022 Survey: गुजरात विधानसभा चुनाव होने में लगभग एक हफ्ते का समय ही बचा है. यहां की 182 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में चुनाव होना है. पहला चरण एक दिसंबर और दूसरा चरण 5 दिसंबर को होगा तो वहीं 8 दिसंबर को इसके नतीजे आ जाएंगे. पहले चरण में 89 सीटों और दूसरे चरण में 93 सीटों पर चुनाव होगा.

सत्ता में काबिज बीजेपी ने 182 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. कांग्रेस ने 179 सीटों पर तो वहीं आम आदमी पार्टी ने 182 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन एक उम्मीदवार ने सूरत पूर्व सीट से अपना नामांकन वापस ले लिया तो इस तरह से आप अब 181 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इस चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है. इसको लेकर कई तरह के सर्वे सामने आ रहे हैं.

इन दो क्षेत्रों में नहीं खुल रहा आप का खाता

एक नया सर्वे सामने आया है, जिसमें आम आदमी पार्टी गुजरात के दो क्षेत्रों में खाता भी खोलती नहीं दिख रही है. ये दो क्षेत्र मध्य गुजरात और उत्तर गुजरात हैं. यहां पर आम आदमी पार्टी को शून्य सीटें मिलती दिख रही हैं. इंडिया टीवी के सर्वे के मुताबिक, मध्य गुजरात में 61 सीटें हैं, जिसमें 41 सीटें बीजेपी, 19 सीटें कांग्रेस और एक सीट अन्य के खाते में जाती दिख रही हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी का यहां खाता भी खुलता नहीं दिख रहा.

वहीं अगर उत्तर गुजरात की बात करें तो यहां 32 सीटों पर चुनाव होना है, जिसमें से 16 सीटें बीजेपी के खाते में जाती दिख रही हैं. 16 ही सीटें कांग्रेस को मिलती दिख रही हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी शून्य नजर आ रही है. मध्य और उत्तर गुजरात में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का जादू चलता नहीं दिख रहा. यहां उनके सभी दांव पेंच धरे के धरे दिखाई दे रहे हैं.

सौराष्ट्र कच्छ और दक्षिण गुजरात में भी हालत पतली

इसके अलावा अगर सौराष्ट्र कच्छ और दक्षिण गुजरात की बात करें तो इंडिया टीवी के सर्वे में आम आदमी पार्टी की हालत पतली होती दिख रही है. इन दोनों ही क्षेत्रों में पार्टी को 3-3 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. सौराष्ट्र कच्छ में 54 सीटों पर चुनाव होना है, जिसमें से बीजेपी को 30, कांग्रेस को 21 और आम आदमी पार्टी को 3 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है.

वहीं दक्षिण गुजरात की ओर देखें तो यहां पर 35 सीटों पर चुनाव होना है. जिसमें से 26 सीटें बीजेपी के खाते में जाती दिख रही हैं. कांग्रेस को 6 सीटें और आम आदमी पार्टी को 3 सीटें मिलती दिख रही हैं.

ये भी पढ़ें: Gujarat Assembly Elections 2022: बीजेपी, कांग्रेस, AAP के अलावा 71 पार्टियां चुनाव मैदान में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget