एक्सप्लोरर

झारखंड: भूख से फिर हुई एक महिला की मौत, बेटे का दावा- 10 दिनों से नहीं मिला था खाना

झारखंड में भूख से मौत का एक मामला दो दिन पहले भी सामने आया था. झारखंड के गिरीडीह जिले में भी 62 साल की सावित्री देवी की मौत हो गई. थी.

चतरा: भारत को कृषि प्रधान  देश कहा जाता है. लेकिन देश में अब भी भूख से मौतें हो रही हैं. ये मौते बीजेपी शासित राज्य झारखंड में हो रही हैं. तीन दिनों के अंदर झारखंड में भूख से मौत के दो मामले सामने आए हैं. अब चतरा जिले के प्रेम नगर इलाके में एक महिला की मौत हो गई. परिवार का दावा है कि महिला की मौत भूख की वजह से हुई है. 10 दिनों से नहीं मिला था खाना- बेटा मृतक महिला के बेटे का दावा है कि पैसों की कमी के कारण उसकी मां ने बीते दस दिनों से कुछ भी नहीं खाया था. मृतक महिला कूड़ा बीनने का काम करती थी और उसी के सहारे अपना पेट पालती थी. शव को कंधे पर रखकर अस्पताल ले गया मजबूर बेटा गरीब महिला की मौत के बाद बेटे गौतम कुमार ने 108 एंबुलेंस पर फोन किया लेकिन एंबुलेंस नहीं आई. बेटा अपनी मां के शव को कंधे पर रखकर डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर इटखोरी के सरकारी अस्पताल पहुंचा. हालांकि अस्पताल प्रशासन का दावा है कि महिला की मौत की वजह टीबी की बीमारी है. दो दिन पहले हुई थी 62 साल की महिला की मौत झारखंड में भूख से मौत का एक मामला दो दिन पहले भी सामने आया था. झारखंड के गिरीडीह जिले में भी 62 साल की सावित्री देवी की मौत हो गई. परिवार का दावा है कि परिवार में आर्थिक तंगी है. जिसकी वजह से बीते कई दिनों से घर में चूल्हा तक नहीं जला. जिसकी वजह से सावित्री देवी की जान चली गई. झारखंड: भूख से फिर हुई एक महिला की मौत, बेटे का दावा- 10 दिनों से नहीं मिला था खाना पिछले साल हुई थी 11 साल की बच्ची की मौत बता दें कि पिछले साल अक्टूबर महीने में झारखंड के सिम्डेगा जिले में 11 साल की संतोषी नाम की बच्ची की मौत हो गई थी. संतोषी की मां कोयली देवी ने कहा था कि आधार से राशन कार्ड लिंक न होने के कारण उन्हें राशन नहीं मिला और उनकी बेटी की भूख से मर गई. कृषि प्रधान देश में भूख के आंकड़े सयुंक्त राष्ट्र संघ की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में करीब 20 करोड़ लोग रोजाना भूखे सोते हैं. देश का हर छठा व्यक्ति भूख से सोने को मजबूर है. इतना ही नहीं रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि भारत में 19 करोड़ चार लाख लोगों को भर पेट खाना भी नहीं मिलता है. दुनिया में भारत ही एक ऐसा देश है जहां सबसे ज्यादा लोगों को भर पेट भोजन नहीं मिलता. बता दें कि 119 देशों के हंगर इंडेक्स की सूची में भारत 100वें नंबर पर है. भारत की स्थिति पड़ोसी देश नेपाल और बांग्लादेश से भी खराब है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Farooq Abdullah Firing: 'मैं उन्हें 20 साल से मारना चाहता था', फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल सिंह जामवाल कौन?
'मैं उन्हें 20 साल से मारना चाहता था', फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल सिंह कौन?
'स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव लाए तो हमसे नहीं पूछा..', AIMIM चीफ ओवैसी ने कांग्रेस पर निकाली भड़ास
'स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव लाए तो हमसे नहीं पूछा..', AIMIM चीफ ओवैसी ने कांग्रेस पर निकाली भड़ास
असम में फखरुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज का नाम बदला, हिमंत बिस्वा सरमा पर भड़की कांग्रेस, कहा- मुसलमानों से नफरत...
असम में फखरुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज का नाम बदला, CM हिमंत बिस्वा पर भड़की कांग्रेस
'DMK अपने भ्रष्टाचार मॉडल के लिए बदनाम', तमिलनाडु में PM मोदी का स्टालिन पर अटैक!
'DMK अपने भ्रष्टाचार मॉडल के लिए बदनाम', तमिलनाडु में PM मोदी का स्टालिन पर अटैक!

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Middle East War: ईरान ने रखीं सीजफायर की 3 शर्तें, ट्रंप की दो टूक... मिडिल ईस्ट की जंग में अब तक क्या-क्या हुआ? 10 बड़े अपडेट
ईरान ने रखीं सीजफायर की 3 शर्तें, ट्रंप की दो टूक... मिडिल ईस्ट की जंग में अब तक क्या-क्या हुआ?
Noida News: नोएडा सेक्टर 4 की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, धुएं से कई लोग बेहोश, 4 की हालत नाजुक
नोएडा सेक्टर 4 की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, धुएं से कई लोग बेहोश, 4 की हालत नाजुक
US Israel Iran War Live: ईरान ने बातचीत पर लौटने का दिया संकेत, मसूद पेजेशकियान ने कौन सी 3 शर्तें रखीं? लेबनान से 177 भारतीय सुरक्षित लौटे
Live: ईरान ने बातचीत पर लौटने का दिया संकेत, मसूद पेजेशकियान ने कौन सी 3 शर्तें रखीं? लेबनान से 177 भारतीय सुरक्षित लौटे
IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 का फुल कैलेंडर एक क्लिक में देखें, पहले चरण में खेले जाएंगे 20 मुकाबले, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सस्पेंस बरकरार
IPL 2026 का फुल कैलेंडर एक क्लिक में देखें, पहले चरण में खेले जाएंगे 20 मुकाबले, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सस्पेंस बरकरार
Tu Yaa Main BO Lifetime Collection: शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
देश के किस राज्य में होती है LPG सिलेंडर की सबसे ज्यादा खपत? जानें टॉप-5 राज्यों के नाम
देश के किस राज्य में होती है LPG सिलेंडर की सबसे ज्यादा खपत? जानें टॉप-5 राज्यों के नाम
Video: बीकानेर में छत पर चढ़े सांड ने सड़क पर लगाई छलांग, बाल-बाल बचे लोग, वीडियो आया सामने
बीकानेर में छत पर चढ़े सांड ने सड़क पर लगाई छलांग, बाल-बाल बचे लोग, वीडियो आया सामने
Embed widget