एक्सप्लोरर

एक कम समझदार महिला भी पुरुष के घूरने और छूने से उसका इरादा समझ जाती है- बॉम्बे हाईकोर्ट

हाईकोर्ट ने प्रताड़ना के आरोपी की याचिका पर सुनवाई करते हुए टिप्पणी की, महिला पुरुष के घूरने वाले या स्पर्ष से उसके इरादे को समझ जाती है.आरोपी के वकील की दलील पर सवाल उठाते हुए पूछा कि बिजनेस क्लास में पर्याप्त जगह होते हुए भी आरोपी ने अपना पैर आगे की सीट के हत्थे पर क्यों रखा ?

मुंबई: बॉम्बे हाईकोर्ट ने छेड़छाड़ के एक आरोपी की अपील को स्वीकार करते हुए सजा को अगली सुनवाई तक के लिए निलंबित कर दिया. जस्टिस पृथ्वीराज चौहान की सिंगल बेंच 41 वर्षीय एक उद्योगपति की याचिका पर सुनवाई कर रही थी. उद्योगपति पर दिल्ली से मुंबई की हवाई यात्रा के दौरान 17 वर्षीय लड़की को प्रताड़ित करने का आरोप था. उसने अपने साथ हुई घटना का विवरण फ्लाइट से उतरने के बाद सोशल मीडिया पर शेयर किया था.

छेड़छाड़ मामले में हाईकोर्ट ने उठाए सवाल

2017 में निचली अदालत ने उद्योगपति विकास सचदेवा को छेड़छाड़ का दोषी मानते हुए तीन साल की सजा सुनाई थी. हाईकोर्ट में आरोपी ने अपनी याचिका में निचली अदालत के फैसले को गलत बताते हुए सजा को रद्द करने की मांग की. उसके वकील ने हाईकोर्ट को बताया कि निचली अदालत में पीड़िता आरोपी को पहचान नहीं पाई थी. उसने अपनी दलील में कहा कि अगर मान लिया जाए उसके मुवक्किल का पैर महिला से छू गया है तो बिना उत्पीड़न के इरादे से ये अंजाने में भी हो सकता है. इस पर हाईकोर्ट ने पूछा कि बिजनेस क्लास में दो सीटों के बीच काफी जगह होते हुए भी आरोपी को अपना पैर अपनी सीट के आगे क्यों रखना पड़ा ?

'महिला घूरने या स्पर्श के पीछे भावना को समझती है'

आरोपी की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने टिप्पणी की, "एक महिला उसे घूरने वाले या छूने वाले पुरुष के इरादे को समझती है. एक महिला भले कम जानकार हो मगर ऐसा नहीं है कि ये बात समझती नहीं. एक पुरुष घूरने और स्पर्श को भले ना समझ पाए मगर महिला इसके पीछे के इरादे को जानती है. और सिर्फ पीड़िता ही आरोपी शख्स के इरादे के बारे में बात कर सकती है."

Kamal Nath सरकार पर ऑपरेशन कमल की तैयारी ? गुरुग्राम में मध्य प्रदेश का मिड नाइट शो

कांग्रेस नेता Adhir Ranjan के ऑफिस में तोड़फोड़, स्टाफ से मारपीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget