एक्सप्लोरर

जानिए कौन थे अनिल माधव दवे, क्या रही हैं उनकी उपलब्धियां

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री अनिल माधव दवे को मुख्य तौर पर पर्यावरण के लिए किए गए उनके कामों को लेकर जाना जाता है. दवे एक पर्यावरणविद थे, नदी संरक्षक, लेखक, सांसद और गैर पेशेवर पायलट थे. मोदी सरकार में उन्हें पर्यावरण राज्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. अंतिम सांस लेने से पहले रात तक वे प्रधानमंत्री के साथ मिलकर नीतिगत चर्चा में में लगे थे.

मध्य प्रदेश के उज्जैन के छोटे से गांव बारनगर में उनका जन्म हुआ था

दवे का जन्म 1956 में 6 जुलाई को हुआ था. मध्य प्रदेश के उज्जैन के छोटे से गांव बारनगर में उनका जन्म हुआ था. इसके बाद उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा गुजरात में ली. वाणिज्य (कामर्स) में उन्होंने अपनी परास्नातक (मास्टर्स) की डिग्री हासिल की. कामर्स के साथ ही उन्होंने ग्रामीण विकास और प्रबंधन में विशेषज्ञता हासिल की.

यह भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री अनिल माधव दवे का निधन, दिल्ली के AIIMS में ली अंतिम सांस, PM ने जताया दुख

नर्मदा नदी के लिए किए गए उनके कामों को लेकर उन्हें जाना जाता है

नर्मदा नदी के लिए किए गए उनके कामों को लेकर उन्हें जाना जाता है. दवे ने इसके लिए 'नर्मदा समग्र' संस्था बनाकर काम किया था. नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए उनका प्रयास था. उन्होंने जागरूकता के लिए 18 घंटो तक नर्मदा के तटों पर खुद हवाई जहाज उड़ाया था. साथ ही 13 सौ 12 किलोमीटर की पदयात्रा भी की थी.

खास स्थान रखने वाले 'नदी उत्सव' के पीछे भी दवे की कोशिशें ही थी

इसके साथ ही एशिया में खास स्थान रखने वाले 'नदी उत्सव' के पीछे भी दवे की कोशिशें ही थी. नदी उत्सव में पूरी दुनिया में नदियों के रख रखाव और संरक्षण पर चर्चा होती है. दवे ने कई विषयों पर किताबें लिखी हैं. इनमें राजनीति, प्रशासन, कला और संस्कृति, यात्रा, इतिहास, प्रबंधन, पर्य़ावरण और जलवायु परिवर्तन जैसे विषय शामिल हैं.

उनकी कुछ किताबों के नाम

उनकी कुछ किताबों के नाम 'शिवाजी औऱ सुराज', 'क्रिएशन टू क्रिमेशन', 'रॉफ्टिंग थ्रू ए सिविलाइजेशन', 'ए ट्रवेलॉग', 'शताब्दि के पांच काले पन्ने', 'संभल कर रहना अपने घर में छुपे हुए गद्दार से', 'महानायक चंद्रशेखर आजाद', 'रोटी और कमल की कहानी', 'समग्र ग्राम विकास', 'अमरकंटक से अमरकंटक तक' आदि.

लालकिले से अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका जिक्र भी किया

मध्यप्रदेश के हौशंगाबाद जिले में स्कूलों में बॉयो ट्वालेट बनाने के पीछे भी दवे की कोशिशें ही थीं. इस अभियान के बाद 18 सौ 80 स्कूलों के 98 हजार छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग ट्वायलेट की सुविधा उपलब्ध हुई थी. लालकिले से अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका जिक्र भी किया था.

अनिल माधव दवे कई स्टैंडिंग कमेटियों में सदस्य के तौर रह चुके थे

इन पदों पर रह चुके थे अनिल माधव दवे कई स्टैंडिंग कमेटियों में सदस्य के तौर रह चुके थे. इसके साथ ही वे कई कमेटियों और सरकारी कार्यक्रमों का नेतृत्व कर चुके थे. कई महत्वपूर्ण बिल औऱ संशोधन दवे के नेतृत्व में हो चुके हैं. रियल स्टेट (रेग्यूलेशन एंड डेवलेपमेंट) बिल, 2015 की सेलेक्ट कमेटी के चेयरमैन दवे ही थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
चुनाव आयोग के सॉफ्टवेयर ने की गलती? सुप्रिया श्रीनेत बोलीं- '...निपटाए दे रहा'
चुनाव आयोग के सॉफ्टवेयर ने की गलती? सुप्रिया श्रीनेत बोलीं- '...निपटाए दे रहा'
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget