एक्सप्लोरर

प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं के लिए सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी करने वाला शख्स गिरफ्तार, साइबर सेल ने तुरंत सुलझाया मामला

मुंबई में साइबर सेल ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना नेताओं पर आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणी करने वाले शख्स को हिरासत में लिया.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना नेताओं पर आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणी करने वालों के खिलाफ महाराष्ट्र की साइबर पुलिस का शिकंजा कसने लगा है.

मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने पुणे के चिखली से एक आरोपी को गिरफ्तार किया जिस पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख सहित महाराष्ट्र विकास आघाड़ी के नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने का आरोप है. गिरफ्तार आरोपी का नाम श्रिशैल शरणप्पा खज्जे है, जो मूलरुप से महाराष्ट्र के उस्मानाबाद का रहने वाला है और पुणे में एक कंपनी में काम करता था.

आरोपी ने फेसबुक पर फेक प्रोफाइल बनाई थी- साइबर सेल

मुंबई साइबर सेल के पुलिस उपायुक्त अकबर पठान के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी ने फेसबुक पर अप्पा कैंसर जवालगेकर नाम से फेक प्रोफाइल बना रखी थी. इसी फेक प्रोफाइल से वो लगातार महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख और प्रियंका गांधी के खिलाफ अश्लील कमेंट पोस्ट कर रहा था. इस पोस्ट को लेकर शिकायत मिलने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने 9 अक्टूबर को कई धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की गई.

जांच के दौरान क्राइम ब्रांच की साइबर सेल को इस फेसबुक प्रोफाइल को लेकर सबूत हांथ लगे. सुराग मिलने के बाद तकनीकी का इस्तेमाल करते हुए उस सुराग को और पुख्ता किया गया और एक टीम पुणे भेजकर शक के आधार पर पुणे के चिखली इलाके से एक शख्स को हिरासत में लिया गया और आरोपीं ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल लिया.

आरोपी श्रिशैल शरणप्पा खज्जे ने पूछताछ में बताया कि वह लॉकडाउन से ही अनिल देशमुख और प्रियंका गांधी के खिलाफ लगातार विवादित पोस्ट सोशल मीडिया पर डाल रहा था. श्रिशैल ने विज्ञान शाखा से 12 वी तक पढ़ाई की है. काम के सिलसिले में वो नवी मुंबई, पुणे आया जाया करता था.

साइबर सेल मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी है

हालांकि वह ऐसा क्यों कर रहा था, इसका खुलासा उसने अभी तक नही किया है. साइबर सेल यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं यह कोई सिंडिकेट तो नहीं है जो इस तरह की पोस्ट के लिए बनाया गया है. इसकी भी जांच की जा रही है. दरअसल कुछ दिनों पहले ही मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने कहा था कि फेक सोशल मीडिया एकाउंटस के जरिए मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही थी.

उन्होंने इस मामले में मुंबई साइबर सेल को मामला दर्ज करने के आदेश भी दिए थे. तकरीबन 80 हजार फेक एकाउंट्स की जानकारी भी सामने आई थी, जिसके बाद से साइबर सेल लगातार एक्शन में है.

यह भी पढ़ें.

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को 14 महीने बाद रिहा किया गया

कोरोना वायरसः बिहार में 1.98 लाख पहुंची संक्रमितों की संख्या, अब तक 961 की मौत

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget