एक्सप्लोरर

ड्राइविंग सीट से निकला और चलती गाड़ी की छत पर करने लगा पुशअप, उसके बाद...

बिना ड्राइवर के चल रही गाड़ी की छत पर पुशअप कर रहे युवक का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने काटा चालान. युवक ने पुलिसवालों से कहा- अब कभी ऐसा काम नहीं करेगा.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में समाजवादी पार्टी के एक नेता के बेटे का चलती गाड़ी पर स्टंट करता वीडियो वायरल वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है. यूपी पुलिस ने ट्विटर पर उज्जवल यादव नाम के इस लड़के का स्टंट करता हुआ क्लिप साझा करते हुए कहा है कि यह एक खतरनाक स्टंट है जो अपराध की श्रेणी में आता है. यूपी पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि कुछ पुशअप्स आपको केवल कानून की नजर में लाएंगे. मजबूत रहें, सुरक्षित रहें. हालांकि पुलिस ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए गाड़ी का चालान कर दिया और युवक को थाने तलब कर लिया. युवक ने थाने में स्वीकार किया कि उसने खतरनाक कार्य किया है, लेकिन आगे से ऐसा नहीं करेगा.

माफी मांगते हुए वीडियो बनाई

चालान मिलने के बाद उज्जवल नाम के इस लड़के ने माफी मांगते हुए एक वीडियो बनाई. उसने कहा, मेरा नाम उज्जवल यादव है. मैंने यह खतरनाक वीडियो चलती कार में बनाया है. मैं अब भविष्य में कभी इस तरह की हरकत नहीं करूंगा. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए यूपी पुलिस ने एक संदेश लिखा- चलती गाड़ी में स्टंट करना दंडनीय अपराध है. यह आपके लिए और आपके आसपास के लोगों लिए नुकसानदायक हो सकता है.

ड्राइविंग सीट छोड़कर छत पर पहुंचा

दरअसल, थाना जसराना इलाके के गांव फरीदा मिलावली के रहने वाले उज्जवल यादव ने अपने स्कॉर्पियो गाड़ी पर ड्राइविंग करते हुए स्टंट दिखाया. हाईवे पर उसने चलती गाड़ी में ड्राइविंग सीट से निकलकर गाड़ी के छत पर पुशअप करते हुए वीडियो पोस्ट किया था. इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि वह गाड़ी की छत पर बैठा है, जबकि गाड़ी बिना ड्राइवर के चल रही है. वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही लोगों ने इसे शेयर करना शुरू कर दिया.

2500 रुपए का चालान कटा

जब पुलिस को मामले की सूचना मिली तो उसने इसे गंभीरता से लिया. ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर राम बाबू गौतम का कहना है कि इस गाड़ी का चालान वीडियो के आधार पर किया है. वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वीडियो संज्ञान में आया, जिसमें लड़का स्कॉर्पियो गाड़ी की छत पर पुशअप लगा रहा है. गाड़ी का 2500 रुपए का चालान काटा गया है.

ये भी पढ़ें

कोरोना वायरस: इन आठ राज्यों में दैनिक मामलों में देखी जा रही तेज़ी, महाराष्ट्र, पंजाब और मध्य प्रेदश का नाम शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर FIR के बाद भड़की कांग्रेस, BJP को घेरा
राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर FIR के बाद भड़की कांग्रेस, BJP को घेरा
'बेटी को नया जीवन मिला', अपशब्द कहने वाली छात्रा की मां ने PM मोदी को कहा धन्यवाद
'बेटी को नया जीवन मिला', अपशब्द कहने वाली छात्रा की मां ने PM मोदी को कहा धन्यवाद
'चोरी राम मंदिर बनने के बाद शुरू नहीं हुई बल्कि...', कांग्रेस ने BJP पर किया हमला
'चोरी राम मंदिर बनने के बाद शुरू नहीं हुई बल्कि...', कांग्रेस ने BJP पर किया हमला
केरल-गुजरात और असम में बारिश का कहर, 6 की मौत, कई जिलों में रेड अलर्ट
केरल-गुजरात और असम में बारिश का कहर, 6 की मौत, कई जिलों में रेड अलर्ट

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Video: पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
Embed widget