एक्सप्लोरर

केंद्र सरकार के एक मंत्रालय में दलाली रैकेट का पर्दाफाश, सीबीआई ने शातिर महिला समेत चार लोगों के खिलाफ किया केस दर्ज

इस मामले में संलिप्त एक महिला पर आरोप है कि इस महिला के कई मंत्रालयों के अधिकारियों से संबंध हैं, और वह दलाली करके लोगों का काम कराती है.

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के एक मंत्रालय में दलाली रैकेट का पर्दाफाश हुआ है. सीबीआई ने इस मामले में मंत्रालय के एक अधिकारी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. जिनमें एक महिला भी शामिल है. सीबीआई का मानना है कि इस मामले की जांच के दौरान कई बड़े मंत्रालयों में दलाली रैकेट का पर्दाफाश हो सकता है और कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं.

आरोप है कि इस मामले में शामिल महिला के कई मंत्रालयों के अधिकारियों से संबंध हैं, और वह दलाली करके लोगों का काम कराती है. सीबीआई सूत्रों के मुताबिक अप्रैल 2019 में सीबीआई को एक सूचना मिली थी, जिसमें कहा गया था कि एक महिला संदेहास्पद गतिविधियों में लिप्त है, और उसके संबंध कई मंत्रालयों के अधिकारियों से भी बताए जाते हैं.

सीबीआई को गुप्त सूत्रों के हवाले से यह सूचना भी मिली कि महिला मंत्रालयों में अपनी पहुंच का फायदा उठाकर लोगों के काम करवाती है. सीबीआई ने इस मामले में अप्रैल 2019 में ही प्रारंभिक जांच का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

सूत्रों के मुताबिक इसी दौरान पता चला कि आंध्र प्रदेश के वेस्ट गोदावरी जिले के रहने वाले रामचंद्र राव और उनके सहयोगी ने आरोपी महिला से संपर्क किया था. बताया जाता है कि रामचंद्र राव और उसका सहयोगी अपने जिले में केंद्र सरकार की मिनिस्ट्री ऑफ कंज्यूमर्स के तहत आने वाले विभाग के जरिए सरकारी नापतोल की एक एजेंसी लेना चाहता था. इसकी फाइल क्लियर कराने के बदले उसने आरोपी महिला से डील की. आरोप है कि महिला ने इस काम को कराने के बदले राव और उसके सहयोगी से 70 लाख रूपये में मामला तय किया था.

इस दौरान हुई बातचीत में यह भी कहा गया कि इस बाबत एक बड़ी रकम सरकारी अधिकारियों को भी पहुचानी है. जांच के दौरान सीबीआई को पता चला कि राव और उसके सहयोगी ने आरोपी महिला को लाखों रुपये की रकम पहुंचाई और यह रकम चेक और नगदी के जरिए दी गई.

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक आरोपी महिला ने इस काम को कराने के लिए मिनिस्ट्री ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स में काम करने वाले सुनील कुमार सिंह से संपर्क किया. आरोप है कि इस काम को लेकर आरोपी महिला और सुनील कुमार सिंह के बीच भी लेनदेन हुआ. सीबीआई ने अपनी प्रारंभिक जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर अब इस मामले में आपराधिक षड्यंत्र और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.

मुकदमे में आरोपी महिला समेत आंध्र प्रदेश के दोनों व्यक्तियों और सरकारी अधिकारी सुनील कुमार सिंह का नाम शामिल किया गया है. इस मामले में कुछ और मंत्रालयों के अधिकारी भी सीबीआई के रडार पर हैं. सूत्रों का कहना है कि इस मामले की जांच के दौरान बड़े दलाली रैकेट का पर्दाफाश हो सकता है.

ये भी पढे़

नए साल में बैंकों के इन नियमों में होगा बदलाव जम्मू-कश्मीर: दो लाख फर्जी हथियारों के लाइसेंस का खुलासा, CBI ने कई जगह की छापेमारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget