एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: दो लाख फर्जी हथियारों के लाइसेंस का खुलासा, CBI ने कई जगह की छापेमारी

राजस्थान पुलिस की सिफारिश पर यह मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में सीबीआई ने आज जम्मू कश्मीर मे डेढ़ दर्जन से ज्यादा जगहों पर छापेमारी करते हुए करीब दो लाख फर्जी शस्त्र लाइसेंस का खुलासा किया है.

नई दिल्ली: तमाम नियम कानूनों को ताक पर रखकर जम्मू कश्मीर के जिला मजिस्ट्रेटों और अन्य अधिकारियों की मिलीभगत से लगभग दो लाख फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने का मामला सामने आया है. इस मामले में सीबीआई ने आज जम्मू कश्मीर में डेढ़ दर्जन से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की. यह रेड कुपवाड़ा, डोडा, किश्तवार, राजौरी आदि जगहों पर तैनात पूर्व डीएमो के निवास और कार्यालयों पर मारे गए. जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत सीबीआई की यह पहली बड़ी कार्रवाई है.

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक जिन अधिकारियों के यहां ये छापे मारे गए उनमें राजीव रंजन, यशा मुदगिल, इतरत हुसैन, सलीम मोहम्मद, मोहम्मद जावेद खान, जहांगीर अहमद मीर नाम के अधिकारी बताए जा रहे हैं. सूत्रों कहना है कि ये अधिकारी कुपवाड़ा, बारामुला, उधमपुर, किश्तवार, राजौरी और डोडा जिला मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात रह चुके हैं. राजस्थान पुलिस की सिफारिश पर यह मामला दर्ज किया गया था. इसके पहले राजस्थान पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया था.

इस मामले में आरोप है कि साल 2012 से 2016 तक जम्मू-कश्मीर के डोडा, रामबन, उधमपुर जिले से डेढ़ लाख से ज्यादा शस्त्र लाइसेंस जारी किए गए थे. जांच के दौरान पाया गया कि पूरे राज्य मे 4 लाख से भी ज्यादा शस्त्र लाइसेंस जारी किए गए. जिनमें से दो लाख लाइसेंस फर्जी होने का अनुमान है. राजस्थान पुलिस ने भी इस मामले में जांच के दौरान अनेक लोगों को गिरफ्तार किया था और इस मामले में गुड़गांव से एक आईएएस अधिकारी के भाई और अन्य लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 40 लाख रुपए भी जब्त किए थे और आरोप है कि सेना एयरफोर्स और नौसेना समेत अन्य सशस्त्र बलों के जवानों के नाम पर यह लाइसेंस जारी किए गए थे. जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा और उधमपुर में भी फर्जी लाइसेंस का भंडाफोड़ इसके पहले हो चुका था. इस बारे में जम्मू कश्मीर विजिलेंस विभाग ने भी मामले की जांच शुरू की थी, लेकिन मामला अन्य राज्यों तक फैला होने के कारण राज्य के गृह विभाग ने भी केस को सीबीआई के हवाले करने की सिफारिश की थी. सूत्रों के मुताबिक फर्जी लाइसेंस का ये धंधा देश के दिल्ली, मध्य प्रदेश, हरियाणा आदि राज्यों में भी फैला हुआ है राजस्थान पुलिस की रेड के दौरान अनेक फर्जी मोहरें और सेना के जवानों के फार्म आदि भी बरामद हुए थे.

सीबीआई सूत्रों की मानें तो इस मामले में सरकारी अधिकारियों ने तमाम नियम कानूनों को ताक पर रख दिया और यह भी आरोप है कि एक निश्चित रकम लेने के बाद दलाल जिलों से फर्जी लाइसेंस जारी करा देता था. जिसके आधार पर देश के अलग-अलग शहरों से हथियार खरीद लिए जाते थे. सीबीआई के एक आला अधिकारी ने बताया, "जांच के दौरान अनेक बड़े अधिकारियों के फंसने की संभावना है. साथ ही तथ्य मिलने पर कुछ अधिकारियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला भी दर्ज किया जा सकता है. अभी तक चल रहे छापों के दौरान अनेक महत्वपूर्ण दस्तावेज मिलने का दावा किया गया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है."

ये भी पढ़ें

दिल्ली विधानसभा चुनाव में क्यूआर कोड से भी होगी मतदाताओं की पहचान, चुनाव आयोग ने की खास तैयारी मां के लगातार बीमार रहने से परेशान व्यक्ति ने उसकी हत्या की, मर्डर का केस दर्ज
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
पहले गीजर, फिर मिक्सर... अब KitKat में छिपाकर ड्रग्स तस्करी की कोशिश नाकाम
पहले गीजर, फिर मिक्सर... अब KitKat में छिपाकर ड्रग्स तस्करी की कोशिश नाकाम
Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', NEET प्रोटेस्ट में हिंसा पर बोला SC
'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', NEET प्रोटेस्ट में हिंसा पर बोला SC

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget