एक्सप्लोरर

Covid Precaution Dose: पहले दिन 9 लाख वरिष्ठ नागरिकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने ली कोरोना बूस्टर डोज, कुल 82 लाख को लगा टीका

Covid Vaccine: कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज दिये जाने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 24 दिसंबर 2021 को की थी. प्रिकॉशन डोज देने की शुरुआत उसके 17 दिन बाद हुई है.

Covid Vaccine Precaution Dose First Day: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी के बीच सोमवार से कोविड रोधी टीके कीएहतियातीखुराक (Precaution Dose) देने की शुरुआत हो गई. पहले दिन वरिष्ठ नागरिकों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ ही अग्रिम मोर्चे के नौ लाख से अधिक लोगों को बूस्टर डोज दी गई.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के मुताबिक, सोमवार शाम सात बजे तक 82 लाख 76 हजार 158 खुराक लगायी गई, जिसके साथ ही देश में अब तक कोविड-रोधी टीके की कुल 152.78 करोड़ खुराक दी जा चुकी है. सोमवार को दी गई डोज में से 15-18 आयुवर्ग के लाभार्थियों को दी गई 21 लाख 49 हजार 200 खुराक शामिल हैं. 60 साल से ज्यादा उम्र के पात्र लाभार्थियों को 2 लाख 54 हजार 868, स्वास्थ्यकर्मियों को 4 लाख 91 हजार 13 जबकि अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को 1 लाख 90 हजार 383 एहतियाती खुराक (Covid Precaution Dose) दी गईं.

दिल्ली (Delhi) में 18 हजार से ज्यादा लोगों ने ली एहतियाती खुराक

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को 6212 स्वास्थ्यकर्मियों समेत कुल 18,795 लोगों को कोविड रोधी टीके कीएहतियाती खुराकदी गई. दिल्ली में 60 साल की उम्र से अधिक 8040 लोगों और अग्रिम मोर्चे के 4543 कर्मियों को टीके की तीसरी खुराक दी गई. राजधानी में स्वास्थ्य कर्मी, अग्रिम मोर्चे के कर्मी और 60 साल या उससे अधिक उम्र के लगभग तीन लाख लोग, जिन्होंने 9 महीने पहले टीके की दूसरी खुराक ली थी, वो सभी सोमवार से तीसरी खुराक लेने के लिए पात्र हो गए हैं.

टीकाकरण अभियान के गति पकड़ने के बीच केंद्र ने सोमवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को स्पष्ट किया कि कोविड टीकाकरण केंद्रों के संचालन के लिए कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है. वे मानव संसाधन और बुनियादी ढांचे की उपलब्धता के आधार पर रोजाना रात 10 बजे तक काम कर सकते हैं. राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे पत्र में, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव, मनोहर अगनानी ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अनुपालन सुनिश्चित करने की सलाह दी. कोविड मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए देश ने 3 जनवरी से 15-18 साल के लोगों को टीके की खुराक देना शुरू किया था.

ये भी पढ़ें-

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, अपनी सेहत को लेकर दी ये जानकारी

ABP Opinion Poll: UP, पंजाब और उत्तराखंड से लेकर मणिपुर-गोवा तक, कहां कौन बना रहा है सरकार? एक क्लिक में जानें सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kerala Actress Ansiba Hassan Case: 'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
Telangana ACB Raid: 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget