एक्सप्लोरर

अहमदाबाद हादसे के बाद पटरी से उतरी एअर इंडिया! एक के बाद एक 9 फ्लाइट्स कैंसिल, यहां देखें पूरी लिस्ट

Air India flight: अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद से लगातार एअर इंडिया की फ्लाइट्स में तकनीकी समस्याएं सामने आ रही हैं. मंगलवार को इसी कारण कईं डोमेस्टिक और इंटरनेशनल उड़ानें रद्द की गईं.

Air India flights Cancelled: अहमदाबाद में गुरुवार (12 जून, 2025) को हुए प्लेन क्रैश के बाद से एअर इंडिया का संचालन पटरी से उतर गया है. मंगलवार (17 जून) को एक के बाद एक करके दुबई, लंदन और अमेरिका जाने वालीं एअर इंडिया की 9 फ्लाइट्स कैंसिल हुईं, जिसने यात्रियों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं. कैंसिल की गई फ्लाइट्स में 6 बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर थीं, जो अहमदाबाद में हादसे का शिकार हुई.

लंदन से अमृतसर और बेंगलुरु से लंदन जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट रद्द की गई. अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद एअर इंडिया ने एआई 171 को बंद कर दिया था, जिसके बाद इसका नाम बदलकर एआई 159 कर दिया गया.

फ्लाइट में खराबी के चलते यात्रियों को कोलकाता में उतरना पड़ा 

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पेरिस के लिए एअर इंडिया की उड़ान भी मंगलवार को रद्द कर दी गई, क्योंकि उड़ान से पहले जांच के दौरान विमान में कुछ समस्या आ गई थी. इसके अलावा सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट एआई 180 के इंजन में भी तकनीकी खराबी आ गई, जिस कारण यात्रियों को मंगलवार को कोलकाता में विमान से उतरना पड़ा.

तकनीकी कारणों के चलते एअर इंडिया की ये फ्लाइट हुईं कैंसिल 

  • एअर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही फ्लाइट AI 180 कोलकाता तक आई, लेकिन वहां से मुंबई नहीं जा पाई और कैंसिल करनी पड़ी. 
  • एअर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट AI 159 कैंसिल 
  • बैंगलोर से लंदन जाने वाली AI 133 फ्लाइट कैंसिल
  • लंदन से बेंगलुरु आने वाली AI 132 को करना पड़ा रद्द
  • एअर इंडिया AI 170 लंदन से अमृतसर आने वाली फ्लाइट कैंसिल
  • एअर इंडिया की दिल्ली से पेरिस जाने वाली फ्लाइट AI 143 कैंसिल 
  • एअर इंडिया की पेरिस से दिल्ली आने वाली उड़ान AI 142 हुई रद्द
  • एअर इंडिया की दिल्ली से दुबई जाने वाली फ्लाइट AI 915 रद्द 
  • एअर इंडिया की दिल्ली से विएना जाने वाली AI 153 फ्लाइट हुई रद्द

3 साल में कितनी उड़ानें की गईं रद्द ?

एअर इंडिया की फ्लाइट का रद्द होना कोई नई बात नहीं है. राज्यसभा में 25 नवंबर 2024 को सरकार की तरफ से 2022 से 2024 तक उड़ानों के कैंसिल होने के आंकड़े दिए गए थे. सरकार के आंकड़ों के मुताबिक 2022 में एअर इंडिया की 87191 में से 122 फ्लाइट्स तकनीकी खराबी के बाद कैंसिल कर दी गई थीं.

साल 2023 में 105999 में से 181 उड़ानें तकनीकी खराबी के बाद कैंसिल कर दी गईं. साल 2024 में 110351 उड़ानों में से 107 फ्लाइट्स भी इसी कारण से कैंसिल की गईं.  2024 में ही इंडिगो की 492746 में से 936 फ्लाइट, स्पाइस जेट की 35208 में से 305 उड़ानें और अकासा एयर की 33204 में से 41 फ्लाइट्स तकनीकी खराबी के कारण रद्द की गईं.

ये भी पढ़ें:

एयर इंडिया के एक और प्लेन में दिक्कत, सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही फ्लाइट की कोलकाता में लैंडिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर निगरानी के लिए पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल, देखें तस्वीरें
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल

वीडियोज

Bollywood News: बाॅलीवुड गलियारों की बड़ी खबरें | Salman Khan | Mumbai | Diljit Dosanjh
Chhattisgarh News: रायपुर के व्यापारी ने महिला DSP पर लगाया करोड़ों हड़पने का आरोप | ABP News
जुबां पर प्यार का वादा... लेकिन आंखों में दौलत के सपने... हर वक्त उसे पैसा ही पैसा | Sansani
बेकाबू कार...मच गया हाहाकार, हादसे का वीडियो कंपा देगा! | Gujarat | Greater Noida
Parliament Winter Session: संसद सत्र के बीच जर्मनी जाएंगे Rahul Gandhi? | Amit Shah | Janhit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर निगरानी के लिए पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल, देखें तस्वीरें
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल
Kidney Damage Signs: आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
घरेलू एयरलाइंस में कितने पायलट, अब विदेशी पायलटों को भारत में कैसे मिल सकती है नौकरी?
घरेलू एयरलाइंस में कितने पायलट, अब विदेशी पायलटों को भारत में कैसे मिल सकती है नौकरी?
दिल्ली में आज फिर मनेगी दीपावली, जानें रेखा गुप्ता सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?
दिल्ली में आज फिर मनेगी दीपावली, जानें रेखा गुप्ता सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?
Video: पुलिस की गाड़ी ने लिया गलत यू-टर्न तो महिला ने बीच चौराहे पढ़ाया कानून का पाठ- वीडियो वायरल
पुलिस की गाड़ी ने लिया गलत यू-टर्न तो महिला ने बीच चौराहे पढ़ाया कानून का पाठ- वीडियो वायरल
Embed widget