एक्सप्लोरर

फरीदाबाद से 'जुगाड़ गाड़ी' पर बैठकर एक परिवार ने तय किया 800 किलोमीटर का सफर

ये लोग 800 किलोमीटर का सफर तय कर वाराणसी पहुंच गए जहां इनकी 'जुगाड़ गाड़ी' टूट गई.

पटनाः लॉकडाउन में अपनी रोजी-रोटी गंवा चुके मजदूर कैसे भी अपने घर पहुंच जाना चाहते हैं और इसके लिए वह कोई भी तरीका अपना रहे हैं. ऐसा ही अनोखा तरीका फरीदाबाद में कबाड़ी का काम करने वाले एक परिवार ने अपनाया. कबाड़ का काम करने वाले सूरज सेठ, उनकी पत्नी और उनके भाई ने एक जुगाड़ गाड़ी की मदद से 800 किलोमीटर का सफर तय कर लिया. इसके बाद यह  जुगाड़ गाड़ी टूट गई लेकिन ये लोग किसी तरह से बिहार पहुंचने में सफल रहे. अब जुगाड़ गाड़ी के टूट जाने के बाद यह ये लोग चिंतित है कि पश्चिम  बंगाल तक वह कैसे जा पाएंगे. इन्होंने बताया कि ये लोग पश्चिम बंगाल के किशन नगर के रहने वाले हैं और फरीदाबाद में पिछले 15 साल से कबाड़ का काम करते हैं. लेकिन लॉकडाउन  की वजह से इनका काम पूरी तरह बंद हो गया. हालात यहां तक हो गए थे कि इन तीनों को भीख मांग कर गुजारा करना पड़ा. इनका कहना है कि इन्होंने टिकट बुक कराने की भी कोशिश की लेकिन बहुत जल्द सारे टिकट बुक हो जाते थे और जब इन लोगों ने एक दलाल से संपर्क  किया तो उसने एक टिकट के बदले पांच हजार रुपये मांगे. इन लोगों को जब कहीं से भी अपने घर जाने की कोई उम्मीद नहीं दिखी तो ये लोग उसी जुगाड़ गाड़ी पर चल दिए जिससे यह कबाड़ चुना करते थे. इन  लोगों ने कबाड़ गाड़ी पर अपना सामान लादा और पश्चिम बंगाल के लिए निकल गए. इस जुगाड़ गाड़ी से ये लोग करीब 800 किलोमीटर का सफर तक कर बनारस पहुंचे जहां जुगाड़ गाड़ी टूट गई. इनका कहना है कि बनारस में एक लॉरी वाला  कुछ पैसों के बदले इन्हें बिहार बॉर्डर तक छोड़ने के लिए तैयार हो गया. यह लोग अब बिहार पहुंच चुके हैं. इन्हें अब कुछ समझ नहीं आ रहा है कि यह पश्चिम बंगाल कैसे पहुंचेंगे. हालांकि इन्होंने घर पहुंचने की उम्मीद अभी  भी नहीं छोड़ी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget