एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: विधानसभा में बैठेंगी आठ महिला विधायक, सभी AAP के टिकट पर जीतीं

दिल्ली विधानसभा के चुनाव में आप पार्टी के टिकट पर खड़ी महिला उम्मीदवारों की शानदार जीत हुई है. इस बार के चुनाव में कांग्रेस, आप और बीजेपी के टिकट पर कुल महिला प्रत्याशियों की संख्या 24 थी. आप पार्टी ने 9 महिला उम्मीदवारों पर भरोसा जताया था. 9 में से 8 उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर केजरीवाल की जीत के खाते को बंपर बढ़त दी ही.

नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की एक बार फिर सरकार बनने जा रही है. आप पार्टी ने दिल्ली विधानसभा में प्रचंड जीत हासिल कर 62 सीटों पर कब्जा जमाया है. चुनाव में आप पार्टी की भारी जीत के पीछे महिला प्रत्याशियों की भी बड़ी भूमिका रही है. आप के टिकट पर खड़ी नौ महिला उम्मीदवारों में आठ की जीत हुई है. सबसे ज्यादा कांग्रेस ने दस महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था. मगर उसका एक भी खाता नहीं खुला. विधानसभा चुनाव में कुल महिला उम्मीदावरों की संख्या 24 थी.

आप के टिकट पर खड़ी महिला प्रत्याशियों की बंपर जीत आप के टिकट पर खड़ी महिला प्रत्याशियों में सबसे चर्चित चेहरा आतिशी का रहा. उन्हें निवर्तमान विधायक अवतार सिंह की जगह कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से खड़ा किया गया था. शुरुआती राउंड में आतिशी बीजेपी के धर्मवीर सिंह से पीछे चल रही थीं मगर बाद में उन्हें विजेता घोषित कर दिया गया.

राजौरी गार्डन से आप की धनवती चंदेला ने बीजेपी के रमेश खन्ना को 22 हजार से ज्यादा वोटों से हराया. उन्होंने चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर आप का दामन थामा था. राजकुमारी ढिल्लौं ने आप के टिकट पर लड़कर हरि नगर सीट से बीजेपी के तेजेंद्र सिंह बग्गा को पटखनी दी. चुनाव से पहले कांग्रेस को अलविदा कह आप में शामिल होनेवाली ढिल्लौं ने 20 हजार मतों से बग्गा को पराजित किया.

आप पार्टी ने जताया था नौ महिला उम्मीदवारों पर भरोसा

शालीमार बाग सीट से भी आप की महिला उम्मीदवार ने बीजेपी की महिला प्रत्याशी को पटखनी दी. बंदना कुमारी ने बीजेपी की महिला उम्मीदवार रेखा गुप्ता को 3400 के अंतर से हराया. प्रीति तोमर ने भी आप के टिकट पर जीत का परचम लहराकर सबसे ज्यादा महिला विधायकों की संख्या में इजाफा किया. उन्होंने त्रिनगर सीट से बीजेपी के तिलक राम गुप्ता को 10 हजार वोटों के अंतर से पराजित किया.

आर के पुरम सीट से प्रमिला टोकस अपना प्रदर्शन दोहराने में कामयाब रहीं. राखी बिरला ने मंगोल पुरी सीट से बीजेपी प्रत्याशी करम सिंह को हराया तो वहीं भावना गौर ने पालम सीट से जीत का परचम फहराया. इस तरह आप पार्टी के टिकट पर जीत हासिल कर विधानसभा पहुंचनेवाली महिलाओं में आतिशी, धनवती चंदेला, राजकुमारी ढिल्लौं, बंदना कुमारी, प्रीति तोमर, प्रमिला टोकस, राखी बिरला, भावना गौर का नाम जुड़ गया.

16 फरवरी को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे केजरीवाल, रामलीला मैदान में होगा समारोह

हार के बाद बदले कपिल मिश्रा के सुर, कहा- दिल्ली वालों और हिंदुओ को ताना मारना गलत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह

Embed widget