एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में अबतक 7600 कैदियों को लगाई जा चुकी है वैक्सीन, एक्टिव केस की संख्या में भी आई गिरावट 

महाराष्ट्र में अबतक 7590 कैदियों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज दी गई है. इसमें 5573 विचाराधीन कैदी और 2017 सजा पाने वाले कैदी शामिल हैं. इनमें महाराष्ट्र की 46 छोटी और बड़ी जेलों के पुरुष और महिला दोनों कैदी शामिल हैं. वहीं, जेलों में एक्टिव केसेज में भी कमी आई है और शनिवार को सिर्फ 45 एक्टिव केस थे.

मुंबईः महाराष्ट्र की 46 जेलों में करीब 7600 कैदियों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज दी गई है. महाराष्ट्र स्टेट प्रिजन डिपार्टमेंट, पुणे मुख्यालय अधिकारियों के मुताबिक कैदियों में कोविड -19 एक्टिव केस में भी गिरावट का ट्रेंड दिख रहा है. शनिवार को 45 एक्टिव केस थे जबकि मई के अंतिम सप्ताह में यह संख्या 170 थी. जेल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कुल 7590 कैदियों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज दी गई है, जिसमें 5573 विचाराधीन कैदी और 2017 सजा पाने वाले कैदी शामिल हैं. इनमें पूरे महाराष्ट्र की 46 छोटी और बड़ी जेलों के पुरुष और महिला दोनों कैदी शामिल हैं.

जमानत और पैरोल पर रिहा किया जा चुके हैं 1800 कैदी
मई के दूसरे सप्ताह में  कैदियों के बढ़ते संक्रमण के  मामलों और जेलों में संक्रमण के बढ़ते जोखिम के बीच प्रिजन डिपार्टमेंट ने जेलों में भीड़ कम करने के लिए अंतरिम जमानत पर विचाराधीन कैदियों और इमरजेंसी पैरोल पर कंविक्ट कैदियों को रिहा करने की प्रक्रिया फिर से शुरू की थी. यह प्रक्रिया सरकार द्वारा गठित  हाई पावर कमेटी के निर्धारित दिशा-निर्देश के तहत शुरू हुई.
 
अब तक कुल 1800 कैदियों को जमानत और पैरोल पर रिहा किया जा चुका है. राज्य भर में जेलों की फिलहाल  कुल 33,800 कैदी हैं. जिसमें जेलों के मुख्य परिसर और साथ ही कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए स्थापित 40 अस्थायी जेलों के कैदी शामिल हैं.

यरवदा सेंट्रल जेल के 711 कैदियों को लग चुकी वैक्सीन
शनिवार तक टीकाकरण के आंकड़ों के अनुसार, पुणे की यरवदा सेंट्रल जेल के 711 कैदियों को पहली डोज गई है. जबकि ठाणे सेंट्रल 509, कोल्हापुर सेंट्रल 403, नासिक सेंट्रल 643, अमरावती सेंट्रल 909 और आर्थर रोड जेल 410 में कैदियों को वैक्सीन लगाई गई है.

कोरोना संक्रमण से अबतक 13 कैदियों की मौत
पिछले साल महामारी शुरू होने के बाद से महाराष्ट्र की 47 जेल में से 44 ने कोविड  संक्रमण की जानकरी दी है. शनिवार रात तक संक्रमित होने वाले कैदियों के कुल मामलों की संख्या 4098 थी, जिनमें से 4040 ठीक हो चुके हैं और 13 मौत हुई है. एक्टिव केस की संख्या 45 है. ये एक्टिव केस 46 में से 16 जेलों के हैं. दूसरी जेलों में एक्टिव केस नहीं हैं. यदि इस डेटा की तुलना मई के अंतिम सप्ताह के डेटा से की जाए तो राज्य भर में तब कैदियों में 172 एक्टिव केस थे और संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4029 थी.

ह भी पढ़ें-

पैंगोंग झील में गश्त के लिए सेना को स्पेशल बोट्स मिलना शुरू, लद्दाख में भारत की स्थिति होगी मजबूत

Delhi Unlock 3: दिल्ली में कल से सभी मार्केट, मॉल्स, रेस्टॉरेंट खुलेंगे, स्कूल-कॉलेज अभी बंद रहेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
लाल सागर, काला सागर और होर्मुज में बचाएं…, नेवी तैनाती की PM मोदी से गुहार
लाल सागर, काला सागर और होर्मुज में बचाएं…, नेवी तैनाती की PM मोदी से गुहार
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget