एक्सप्लोरर

गुजरात में कोविड-19 शव के अंतिम संस्कार का विरोध, 71 बलवाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गुजरात के आणंद जिले में शव के अंतिम संस्कार को लेकर जबरदस्त बवाल हुआ.कोविड-19 बीमारी से मरनेवाले शख्स का भीड़ अंतिम संस्कार नहीं करने पर उतारू थी.भीड़ का कहना था कि श्मशान घाट के पास इलाकों में इससे कोरोना वायरस फैल जाएगा.लोगों को समझाने आई पुलिस पर उपद्रवियों ने हमला कर उनके वाहन को फूंक दिया था.

गुजरात के आणंद जिले में पुलिस पर हमला और हत्या की कोशिश के आरोप में 71 लोगों को पकड़ा गया है. मंगलवार की रात वल्लभ विद्यानगर में कोविड-19 से मरने वाले एक शख्स के अंतिम संस्कार को लेकर जबरदस्त बवाल हुआ था. भीड़ इस बात का विरोध कर रही थी कि शव के अंतिम संस्कार से कोरोना वायरस फैल जाएगा.

बलवा फैलाने के आरोप में 71 गिरफ्तार

पुलिस ने आणंद जिले में 71 बलवाइयों को पकड़ा है. उनके खिलाफ दो अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. दरअसल 3 मई को श्रीकृष्णा अस्पताल में कोविड-19 बीमारी से 63 वर्षीय शांतिलाल राणा की मौत के बाद उनका शव 72 घंटे से रखा हुआ था. परिवार के सभी सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की वजह से शव को ले जाने के लिए नहीं पहुंच सके. जिसके बाद जब नगरपालिका कर्मियों की टीम हरिओम नगर सोसायटी स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए पहुंची तो भीड़ ने कोरोना वायरस फैलने के डर से विरोध करना शुरू कर दिया. जिसके बाद समझाने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस के साथ स्थानीय लोगों की भिड़ंत हो गई.

कोविड-19 मरीज के अंतिम संस्कार का विरोध

गुस्साए लोगों ने नगरपालिका कर्मियों और पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी. मौके पर मौजूद गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. उपद्रवियों के हमले में दो पुलिसकर्मी और एक एंबुलेंस ड्राइवर घायल हो गए. पुलिस कप्तान अजीत रंजीयन बताते हैं, “जब पुलिस मौके पर पहुंची तब भीड़ हिंसात्मक हो गई. लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी. घटना के बाद सभी 71 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.”

महाराष्ट्र: मस्जिद, मौलाना और उर्दू के जरिए बताए जाएंगे कोविड-19 के खतरे, मुस्लिम इलाकों में फैलाई जाएगी जागरुकता

लॉकडाउन के बीच असम पुलिस का दिल जीत लेने वाला काम, कुछ इस अंदाज में मनाया बुजुर्ग का जन्मदिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget