एक्सप्लोरर

गुलमर्ग में केबल कार हादसे में 7 की मौत, मृतकों में से 4 दिल्ली के एक ही परिवार से

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के लोकप्रिय स्काई रिसार्ट गुलमर्ग में रोपवे पर एक पेड़ गिर जाने से हुए हादसे में 7 पर्यटकों की मौत हो गई. मृतकों में से 4 दिल्ली के एक ही परिवार के हैं. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुलमर्ग गोंदोला रोपवे पर एक पेड़ गिर जाने से केबल कार नीचे गिर गई. उन्होंने बताया कि तेज हवाओं के कारण पेड़ जड़ से उखड़ गया था.

 

हादसे के शिकार 5 लोगों में से चार शालीमार बाग, दिल्ली के एक ही परिवार से हैं. उनकी पहचान जयंत अंद्रास्कर, उनकी पत्नी मनशिया अंद्रास्कर और उनकी दो बेटियों अनग्हा और जाहनवी के रूप में हुई है. अधिकारी ने बताया कि मुख्तार अहमद नाम के व्यक्ति की भी मौत हो गई.

जम्मू एवं कश्मीर के गुलमर्ग में रविवार को रस्सी टूट जाने से एक गोंडोला कार सैकड़ों मीटर नीचे जा गिरी. पुलिस ने जानकारी दी कि दो स्थानीय निवासियों की भी इस हादसे में मौत हो गई. दुर्घटना के ठीकठीक कारणों का तो अब तक पता नहीं चला है, लेकिन पुलिस सूत्रों का कहना है कि एक बड़े पेड़ के गिरने से तार टूट गया, जिसके चलते कई केबिन कारें नीचे जा गिरीं.

tree

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हुई है, जिसमें एक दंपति और दो बच्चे शामिल हैं. अन्य गोंडोला कारों में फंसे लोगों को बचाने के प्रयास जारी हैं." मृतकों की पहचान जयंत अंदरस्कर, उनकी पत्नी मनीषा और उनकी बेटियां अनघा और जाह्नवी के रूप में की गई है. वे दिल्ली में शालीमार बाग के रहने वाले थे.

अन्य दो मृतकों की पहचान मुख्तार अहमद गनी और जावेद अहमद खांडे के रूप में की गई है, जो संभवत: टूरिस्ट गाइड थे. एक अधिकारी ने बताया कि बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच चुका है, लेकिन अब तक कोई सूचना नहीं मिली है.

गुलमर्ग केबल कार गुलमर्ग केबल कार दो चरणों में लोगों को समुद्र तल से 13,780 फुट की ऊंचाई तक ले जाती और ले आती है. यह दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची केबल कार परियोजाना है, जिसकी परिवहन क्षमता प्रति घंटा 600 लोगों की है. इस रोपवे परियोजना के तहत 36 केबिन कारें संचालित होती हैं और मार्ग में कुल 18 टॉवर पड़ते हैं. यह परियोजना जम्मू एवं कश्मीर सरकार और एक फ्रांसीसी कंपनी के संयुक्त उद्यम के रूप में संचालित हो रही है और गुलमर्ग की यात्रा करने वाले पर्यटकों के बीच स्कीइंग को लेकर आकर्षण का बड़ा केंद्र है.

केबल कार का संचालन करने वाली कंपनी के अनुसार, यात्रा के पहले चरण के तहत यात्रियों को गुलमर्ग रिसॉर्ट से 2,600 मीटर की ऊंचाई पर कोंगडोरी स्टेशन पहुंचाया जाता है. दूसरे चरण के तहत यात्री कोंगडोरी से 3,747 मीटर की ऊंचाई तय करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उम्मीद है मानसून सत्र अच्छा होगा...', संसद भवन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
'उम्मीद है मानसून सत्र अच्छा होगा...', संसद भवन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Parliament Monsoon Season Live: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
LIVE: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
CJP Parliament March LIVE: संसद मार्च शुरू होते ही पुलिस का लाठीचार्ज, जंतर-मंतर पर झड़प के बाद RPF का एक्शन
LIVE: संसद मार्च शुरू होते ही पुलिस का लाठीचार्ज, जंतर-मंतर पर झड़प के बाद RPF का एक्शन
सरकार ने की कॉकरोच जनता पार्टी से बात करने की कोशिश? संसद मार्च से ठीक पहले किसने किया बड़ा दावा
सरकार ने की CJP से बात करने की कोशिश? संसद मार्च से ठीक पहले किसने किया बड़ा दावा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उम्मीद है मानसून सत्र अच्छा होगा...', संसद भवन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
'उम्मीद है मानसून सत्र अच्छा होगा...', संसद भवन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget