एक्सप्लोरर

अफगानिस्तान में 7 भारतीय इंजीनियर का अपहरण, अब तक कोई सुराग नहीं

बग़लान पुलिस के प्रवक्ता जबीउल्लाह का कहना है कि ये सभी इंजीनियर एक मिनी बस में सवार होकर सरकारी पावर प्लांट में जा रहे थे तभी अज्ञात बंदूकधारियों ने बस ड्राइवर के साथ इन्हें अगवा कर लिया.

काबुल: अफगानिस्तान में 7 भारतीय इंजीनियर को अगवा कर लिया गया है. ये सभी इंजीनियर एक पावर प्लांट में काम करते हैं. इनके साथ ही एक अफगान को भी किडनैप किया गया है. अपहरण की ये वारदात अफगानिस्तान के उत्तरी बग़लान प्रांत में हुई है. अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

बग़लान पुलिस के प्रवक्ता जबीउल्लाह का कहना है कि ये सभी इंजीनियर एक मिनी बस में सवार होकर सरकारी पावर प्लांट में जा रहे थे तभी अज्ञात बंदूकधारियों ने बस ड्राइवर के साथ इन्हें अगवा कर लिया.

रॉयटर्स के मुताबिक काबुल स्थित भारतीय दूतावास में तैनात दो भारतीय अधिकारियों ने भी इस अपहरण की पुष्टि की है. ये सभी इंजीनियर द अफगानिस्तान ब्रेशना शेरकट के लिए काम करते हैं. ये कंपनी पावर स्टेशन बनाने का काम करती है.

भारतीय दूतावास के एक सीनियर अधिकारी का कहना है कि अफगानिस्तान में 150 से ज्यादा इंजीनियर और टेक्निकल एक्सपर्ट देश के इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रोजेक्ट में काम करते हैं.

एक अधिकारी का कहना है कि वो सभी इंजीनियर की सुरक्षित रिहाई के काम पर लगे हुए हैं. अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि इन इंजीनियर की किडनैपिंग में किस संगठन का हाथ है और ये भी पता नहीं चल पाया है कि क्या रिहाई के बदले फिरौती की रकम मांगी गई है.

अफगानिस्तान में स्थानीय तौर पर फिरौती के लिए अपहरण एक आम बात है. गरीबी और बढ़ती बेरोजगारी ने इसे और ज्यादा बढ़ावा दिया है. साल 2016 में भी एक भारतीय सहायताकर्मी का अपहरण कर लिया गया था. 40 दिन बाद उसकी रिहाई हो पाई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'

INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...

ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत

जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'

क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा

सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव

'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन

सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?

Embed widget