एक्सप्लोरर

EXCLUSIVE: 600 आतंकियों का ठिकाना था बालाकोट का आतंकी कैंप, वायुसेना ने किया था तबाह

पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी शिविरों में प्रशिक्षित जैश ए मोहम्मद के आतंकवादी, हमलों को अंजाम देने के लिए जम्मू कश्मीर में घुसपैठ करने में चार मुख्य रास्तों का इस्तेमाल करते थे.

नई दिल्ली: कल भारत ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर बालाकोट के जिस आतंकी कैंप को तबाह किया है, उसको लेकर एक्सक्लूसिव जानकारी एबीपी न्यूज के पास आई है. सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों का जो कैंप तबाह किया गया है वो छह एकड़ में फैला है और ये कैंप करीब 600 आतंकियों का ठिकाना था. इस आतंकी कैंप से चार रास्तों के जरिए आतंकी भारत में घुसपैठ करते थे.

भारतीय वायुसेना की कार्रवाई में मारे गए 300 से ज्यादा आतंकी

बता दें कि कल सुबह तड़के पाकिस्तान के अंदर घुसकर भारत के लड़ाकू विमान 12 मिराज 2000 ने आतंकी ठिकाने पर भारी बमबारी की थी. ऑपरेशन 100 फीसदी कामयाब रहा और भारत ने पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा दी. भारतीय वायुसेना की इस एयर स्ट्राईक में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना आतंकी मसूद अजहर के दो आतंकी भाई इब्राहिम अजहर, मौलाना तल्हा सैफ और साले यूसुफ सहित 325 आंतकी मारे गए थे. इस दौरान जैश के 25 टॉप कमांडर भी मारे गए. इससे से झल्लाकर पाकिस्तान ने आज जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में घुसने की कोशिश की लेकिन भारतीय सेना ने उसकी इस कोशिश को नाकाम कर दिया.

पुलवामा हमले में शहीद हुए थे 40 जवान

गौरतलब है कि इसी साल 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले में आतंकी हमला किया था. जैश के आतंकी डार ने विस्फोटक से भरी कार को काफिले से टकरा दिया था. इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. इस के बाद पूरी दुनिया ने इस हमले की निंदा की थी और पाकिस्तान से आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा था, लेकिन पाकिस्तान ने इस हमले को लेकर भारत के सभी आरोपों को खारिज कर दिया था.

बालाकोट में पीओके से कश्मीर में चार रास्तों से घुसते थे आतंकी

पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी शिविरों में प्रशिक्षित जैश ए मोहम्मद के आतंकवादी, हमलों को अंजाम देने के लिए जम्मू कश्मीर में घुसपैठ करने में चार मुख्य रास्तों का इस्तेमाल करते थे. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की नीलम घाटी में स्थित केल का इस्तेमाल उन आतंकवादियों के ‘लॉंचिंग प्वाइंट’(प्रक्षेपण स्थल) के रूप में किया जाता था जो जम्मू कश्मीर में घुसपैठ किया करते थे. एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि भारत में घुसने के लिए जैश के आतंकी घुसपैठ के जिन रास्तों का अक्सर इस्तेमाल करते थे उनमें कुपवाड़ा जिले में बालाकोट -केल -दूधनियाल, कुपवाड़ा के मगाम जंगल में बालाकोट - केल - कैंथावली, कुपवाड़ा में बालाकोट - लोलाब और कुपवाड़ा में बालाकोट - केल- काचमा - क्रालपोरा शामिल थे.

यह भी पढ़ें-

भारत ने की वायुसेना के लापता पायलट के पाकिस्तान के पास होने की पुष्टि, कहा-जल्द सुरक्षित लौटाए

पाकिस्तान के कब्ज़े में मौजूद भारतीय पायलट को वापस कैसे लाया जाएगा, क्या कहते हैं नियम, जानिए

अजमेरः परिवार ने नवजात का नाम रखा 'मिराज', वायुसेना के पराक्रम को किया सलाम

भारत के प्रचंड वार से घुटने पर आया पाकिस्तान, डरे हुए इमरान खान ने भारत से बातचीत की पेशकश की

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
मनुस्मृति पर भड़के राहुल गांधी, कहा - 'औरतें किसी की गुलाम नहीं'
मनुस्मृति पर भड़के राहुल गांधी, कहा - 'औरतें किसी की गुलाम नहीं'
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
चाइनीज कमेंट को लेकर वायरल टिंकल ने गाया जन गण मन, सामने आया VIDEO
चाइनीज कमेंट को लेकर वायरल टिंकल ने गाया जन गण मन, सामने आया VIDEO

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget