एक्सप्लोरर

जानिए- वो 6 राज्य केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और उत्तर प्रदेश, जहां से 60 फीसदी से ज्यादा केस आ रहे हैं

दिल्ली में प्रति 10 लाख की आबादी पर कोविड-19 के 29,169 मामले हैं. इसके बाद महाराष्ट्र में प्रति 10 लाख की आबादी पर 14,584 और हरियाणा में 7,959 मामले हैं. देश में प्रति 10 लाख की आबादी पर 6,715 मामले हैं.

नई दिल्ली: देश में कोरोना महामारी का संकट जारी है. देश में छह राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां 60 फीसदी कोरोना केस आ रहे हैं. इनमें सबसे ज्यादा मामलों की पुष्टि केरल में हुई. इसके बाद महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और उत्तर प्रदेश का नंबर आता है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 26 नवंबर को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में 44,489 मामले बढ़े और 524 संक्रमितों की मौत हो गई. इन मौतों में से 60.50 फीसदी दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में हुई हैं.

इस दिन केरल में सबसे ज्यादा 6491 नए मामले आए हैं. इसके बाद महाराष्ट्र में 6159 और दिल्ली में 5246 मरीजों की पुष्टि हुई है. मंत्रालय ने कहा कि इस दिन दिल्ली में सबसे ज्यादा 99 मौतें हुई हैं. इसके बाद महाराष्ट्र में 65 और पश्चिम बंगाल में 51 संक्रमितों ने दम तोड़ा है. भारत में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 4,52,344 है, जो कुल मामलों का 4.88 फीसदी है.

राज्य में कुल 61 फीसदी मौत 8 राज्यों में हुई मंत्रालय के मुताबिक, संक्रमण का इलाज करा रहे 65 प्रति मरीज आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के हैं, जहां से रोजाना अधिकतम मामले और मौतें रिपोर्ट होती हैं. कोविड-19 के कारण हुई कुल मौतों में से 61 फीसदी इन आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हुई हैं.

पंजाब में मृत्यु दर 3.16 फीसदी, महाराष्ट्र में 2.60 फीसदी, पश्चिम बंगाल में 1.75 फीसदी और दिल्ली में 1.60 फीसदी है, जबकि राष्ट्रीय औसत 1.46 फीसदी है. वहीं मृत्यु दर उत्तर प्रदेश में 1.43 फीसदी, हरियाणा में 1.02 फीसदी, राजस्थान में 0.87 प्रति फीसदी शत और केरल में 0.37 फीसदी है. दिल्ली में प्रति 10 लाख की आबादी पर कोविड-19 के 29,169 मामले हैं. इसके बाद महाराष्ट्र में प्रति 10 लाख की आबादी पर 14,584 और हरियाणा में 7,959 मामले हैं. देश में प्रति 10 लाख की आबादी पर 6,715 मामले हैं.

रिकवरी रेट देश में संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 86,79,138 है और संक्रमण को मात देने की राष्ट्रीय दर 93.66 फीसदी है. बीते 24 घंटे में 36,367 मरीज संक्रमण से उबरे हैं. 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में संक्रमण से मुक्त होने की दर राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है. कोरोना संक्रमण के कुल मामले 92.66 लाख पहुंच गए हैं, जबकि मृतक संख्या 1,35,223 हो गई है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली दंगों में शमिल दंगाइयों का पोस्टर जारी, चांद बाग इलाके में जमकर की थी हिंसा Farmer Protest: आज NCR से दिल्ली की तरफ नहीं चलेगी मेट्रो, DMRC ने जारी की एडवाइजरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget