एक्सप्लोरर

इंदौर: मातम में बदला नए साल का जश्न, 70 फीट की ऊंचाई से लिफ्ट गिरने से 6 लोगों की मौत

फार्म हाउस में पार्टी के दौरान लिफ्ट 70 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गई. इस हादसे में एक छह लोगों की मौत हुई. पुलिस इस पूरी घटना की जांच कर रही है.

इंदौर: पूरा देश जहां कल नए साल के जश्न में डूबा था, वहीं इंदौर के महू में दर्दनाक हादसा देखने को मिला. इस हादसे के बाद नए साल की सारी खुशियां मातम में बदल गईं. फार्म हाउस पर चल रही पार्टी में एक लिफ्ट अचानक 70 फीट की ऊंचाई से नीचे आ गई. इस हादसे में उद्योगपति पुनीत अग्रवाल समेत परिवार के छह लोगों की मौत हो गई.

दरअसल, उद्योगपति पुनीत अग्रवाल का परिवार पातालपानी स्थित फार्म हाउस पर 31 दिसंबर की पार्टी मनाने के लिए गया था. यहां बने टॉवर में लगी कैप्सूल लिफ्ट में वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ उतर रहे थे. इसी दौरान लिफ्ट 70 फीट ऊंचाई पर पहुंचते ही पलट गई. इस हादसे में 53 वर्षीय उद्योगपति पुनीत, उनकी बेटी पलक, दामाद पलकेश अग्रवाल, 3 वर्षीय पोता नव, मुंबई में रहने वाले पलकेश के जीजा गौरव और 11 वर्षीय बेटे आर्यवीर की मौत हो गई. वहीं गौरव की पत्नी निधी की हालत नाजुक बताई जा रही है.

वहां मौजूद कर्मचारियों ने घटना के बाद पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी. पहले उन्हें महू के मेवाड़ा अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें चोइथराम अस्पताल रैफर कर दिया गया. जहां छह लोगों की मौत की पुष्टि की गई. बताया जा रहा है कि यह लिफ्ट फार्म हाउस का चौकीदार कैलाश रिमोट से ऑपरेट कर रहा था. जब ये हादसा हुआ पुनीत अग्रवाल की पत्नी नीचे और उनका बेटा ऊपर छत पर था उनके सामने ही ये हादसा हुआ.

आपको बता दें कि पुनीत बड़े कारोबारी थे. उनकी पाथ इंडिया कंपनी टोल रोड बनाती थी. देश भर में उनकी कंपनी ने सड़कें, पुल और हाइवे बनाने का काम किया है. इस दुखद घटना से इंदौर और महू में शोक की लहर है. वहीं पुलिस इस पूरी घटना की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें-

इंदौर में न्‍यू ईयर के जश्‍न के दौरान बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से सात लोगों की मौत

साल 2020 का पहला दिन, बैंक से जुड़े नियम, रेलवे किराए सहित आज से बदल जाएंगी ये चीजें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: इंडिया गठबंधन के सांसदों की शाम 5 बजे बैठक, राष्ट्रपति से 8 बजे करेंगे मुलाकात
Live: इंडिया गठबंधन के सांसदों की शाम 5 बजे बैठक, राष्ट्रपति से 8 बजे करेंगे मुलाकात
दिल्ली पुलिस की पत्रकारों के लिए एडवाइजरी, 'दूर से ही विरोध प्रदर्शन...'
दिल्ली पुलिस की पत्रकारों के लिए एडवाइजरी, 'दूर से ही विरोध प्रदर्शन...'
By-Election Results 2026 Live: बंगाल में BJP तो तमिलनाडु में विजय का जलवा, मुस्लिम बहुल रेजीनगर में खिला कमल
Live: बंगाल में बीजेपी तो तमिलनाडु में विजय का जलवा, मुस्लिम बहुल रेजीनगर में खिला कमल
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: इंडिया गठबंधन के सांसदों की शाम 5 बजे बैठक, राष्ट्रपति से 8 बजे करेंगे मुलाकात
Live: इंडिया गठबंधन के सांसदों की शाम 5 बजे बैठक, राष्ट्रपति से 8 बजे करेंगे मुलाकात
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
Embed widget