एक्सप्लोरर

अब नहीं चलेगा F-35 और राफेल का जादू, रडार भी खा जाएगा धोखा...भारत का 6th Gen फाइटर जेट देगा दुश्मनों को करारा जवाब!

Indigenous 6th Generation fighter Jet: वैज्ञानिकों के अनुसार भारत तकनीकी रूप से पूरी तरह तैयार है. ‘घातक’ प्रोजेक्ट और AMCA जैसे कार्यक्रम इस दिशा में बड़े कदम हैं.

रूस-यूक्रेन जंग और इजरायल-गाजा संघर्ष से दुनिया दो मोर्चों पर युद्ध का सामना कर रही है. ईरान पर इजरायल के हमले के बाद हालात और गंभीर हो गए हैं. यूएन जैसी वैश्विक संस्थाएं निष्क्रिय दिख रही हैं, जिससे देशों को लगने लगा है कि अपनी रक्षा खुद करनी होगी. इस कारण अब सभी देश आधुनिक हथियार या तो खुद बना रहे हैं या आयात कर रहे हैं. हथियारों की होड़ फिर से वैसे ही तेज हो गई है जैसी कोल्ड वॉर के समय थी. अमेरिका, चीन, भारत जैसे देश अपने डिफेंस बजट में भारी इजाफा कर रहे हैं.

अमेरिका और चीन की रेस, भारत की रणनीति
अमेरिका ने गोल्डन डोम सिस्टम पर $175 बिलियन खर्च करने का ऐलान किया है. 6th जेनरेशन फाइटर जेट भी अमेरिका डेवलप कर रहा है. चीन भी अत्याधुनिक रक्षा तकनीकों में अरबों डॉलर निवेश कर रहा है. इसी रेस में भारत भी पीछे नहीं है. भारत का फोकस स्वदेशी तकनीक से अपने रक्षा तंत्र को और मजबूत करने पर है.

भारत में तेजस के बाद अब AMCA प्रोजेक्ट
भारत सरकार और DRDO मिलकर एडवांस मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. यह स्वदेशी 5th जनरेशन फाइटर जेट होगा, जिसके लिए ₹15,000 करोड़ का फंड तय कर दिया गया है. उम्मीद है कि भारत 2030 के दशक तक इस फाइटर जेट को पूरी तरह तैयार कर लेगा. इसके बाद अगली पीढ़ी के 6th जनरेशन फाइटर जेट का लक्ष्य रखा गया है.

6th जनरेशन फाइटर जेट में क्या होगा खास
तेजस फाइटर जेट के प्रमुख डिजाइनर डॉ. कोटा हरिनारायण ने बताया कि भारत तकनीकी रूप से 6th जनरेशन अनमैन्ड लड़ाकू विमान बनाने के लिए तैयार है. यह फ्लाइंग विंग डिजाइन पर आधारित होगा, यानी इसमें कोई टेल स्टेबलाइजर नहीं होगा. यह डिजाइन इसे रडार की पकड़ से दूर रखेगा, जिससे इसकी स्टील्थ क्षमता बढ़ेगी. यह 5th जनरेशन के F-35 और राफेल से कहीं अधिक घातक और उन्नत होगा. यह एयरक्राफ्ट मानव रहित और मानव के साथ दोनों रूपों में काम कर सकेगा.

‘घातक’ प्रोजेक्ट और भविष्य की तैयारी
भारत का ‘घातक’ प्रोजेक्ट 6th जनरेशन फाइटर जेट की दिशा में बड़ा कदम है. इसमें अनमैन्ड कॉम्बैट एरियल व्हीकल डेवलप किया जा रहा है, जो फ्लाइंग विंग तकनीक पर आधारित होगा. इसमें DRDO द्वारा विकसित किया गया ‘कावेरी ड्राई इंजन’ इस्तेमाल हो रहा है. वैज्ञानिक AI तकनीक, ड्रोन इंटीग्रेशन और डायरेक्टेड एनर्जी वेपन्स जैसी खूबियों के साथ इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि 6th जनरेशन जेट इसी तकनीक पर आधारित होगा या नई टेक्नोलॉजी विकसित की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget