एक्सप्लोरर

चुनावी राज्यों का 'बजट कनेक्शन'

नई दिल्ली: कल मोदी सरकार ने बजट वर्ष 2017 का बजट पेश किया था. केंद्र की बीजेपी सरकार ने इस बजट में भले ही 5 चुनावी राज्यों के लिए सीधे तौर पर कोई बड़ा एलान नहीं किया. लेकिन कांग्रेस का आरोप है कि ये नामुमकिन है कि देश के बजट का असर विधानसभा चुनाव पर न पड़े. मोदी सरकार ने जिस तरह अपने बजट में किसान, गांव और गरीबों पर जोर दिया है, उसका सीधा रिश्ता चुनाव वाले 3 राज्यों से है. करीब से देखने पर साफ है कि बजट में उन सभी बातों पर जोर दिया गया है जिससे सीधा लाभ बीजेपी को विधानसभा चुनाव में मिल सकता है.

पीएम ने रखा बजट का सार देश के सामने बजट पेश होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक लाइन में पूरे बजट का सार देश के सामने रख दिया. किसान, गांव और गरीब का ये बजट 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले पेश किया गया. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस बात का पूरा ख्याल रखा कि उनके भाषण में कहीं भी उन राज्यों का जिक्र न आए जहां चुनाव होने हैं लेकिन बिना नाम लिए ही वित्त मंत्री ने भी बड़ी ही चतुराई से ये साफ कर दिया कि उनका ये बजट किसके लिए है.

बजट में सीधे तौर पर चुनावी राज्यों के लिए भले ही कोई घोषणा नहीं की गई लेकिन जो घोषणाएं हुईं क्या वो 5 राज्यों के चुनाव में बीजेपी को फायदा पहुंचा सकती हैं? ये सवाल हम इसलिए उठा रहे हैं क्योंकि किसान गांव और गरीब के इस बजट का सीधा रिश्ता 3 बड़े चुनावी राज्यों यानी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब के किसान, गांव और गरीब से है. चुनाव राज्यों से बजट की घोषणाओँ के कनेक्शन की कहानी जानने से पहले इन आंकड़ों पर गौर कीजिए.

चुनावी राज्यों का बजट कनेक्शन

  • वित्त मंत्री ने 2017-18 के लिए कुल 21.46 लाख करोड़ का बजट पेश किया.
  • इसमें से लगभग आधा यानी 10 लाख करोड़ रुपए किसानों के कर्ज के लिए रखा गया है.
  • वहीं गावों के लिए कुल 1.87 लाख करोड़ का बजट अलग से है, ये पिछले साल की तुलना में 24 प्रतिशत ज्यादा है.
  • इसके अलावा 3.96 लाख करोड़ रुपए का बजट बुनियादी ढांचे के विकास के लिए रखा गया.
  • यानी कुल मिलाकर करीब 16 लाख करोड़ रुपए सिर्फ गांव, किसान और गरीबों की जरूरतों के लिए रखे गए हैं.

पंजाब में परसों से शुरु होनी है वोटिंग पंजाब में परसों वोटिंग है. जाहिर तौर पर चुनाव से ठीक पहले पेश बजट में किसान और गांवों के लिए सरकार ने जो दरियादिली दिखाई है. उसका सीधा निशाना पंजाब के किसान और ग्रामीण आबादी भी हो सकती है. 2011 की जनगणना के मुताबिक पंजाब की कुल आबादी का करीब 63 फीसदी ग्रामीण यानी गांवों में रहने वाले हैं. वहीं खेती और उससे जुड़े कामों पर निर्भर रहने वाले लोगों की संख्या करीब 40 फीसदी है. ऐसे में कुल बजट के आधे से ज्यादा यानी करीब 12 लाख करोड़ रुपए किसान और गांवों के लिए रखे जाने की घोषणा पंजाब के वोटरों पर सीधा असर डाल सकती है.

उत्तराखंड में 90 फीसदी से ज्यादा लोग हैं खेती पर निर्भर 2011 की जनगणना के मुताबिक उत्तराखंड की में कुल 69.45 प्रतिशत आबादी गावों में रहती है. लगभग 90 फीसदी से ज्यादा लोग खेती पर निर्भर हैं. यही हाल देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश का है जहां गावों में रहने वाली आबादी 77 प्रतिशत है और लगभग 66 फीसदी लोग खेती पर निर्भर हैं. यानी किसान और गांवों के बजट के जरिए मोदी सरकार ने 5 में से 3 बड़े चुनावी राज्यों पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के वोटरों को एक ऐसा गुप्त बॉन्ड दिया है .जिसमें सीधे भले ही कुछ नहीं कहा गया लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि बजट की कई बड़ी घोषणाएं उन्हें ध्यान में रखकर की गई हों.

पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेसी नेता पी चिदंबरम का कहना है कि देश के बजट का कुछ न कुछ असर तो पड़ता ही है. सिर्फ यही नहीं टैक्स से जुड़े बदलावों पर नजर डालिए तो साफ है कि अमीरों पर बोझ और गरीबों को राहत का लक्ष्य था.

अमीरों पर बढ़ा बोझ, गरीबों को राहत

  • छोटी कंपनियों पर टैक्स का बोझ कम किया गया.
  • 50 करोड़ तक सालाना टर्नओवर वाली कंपनियों पर टैक्स 30 प्रतिशत से घटाकर 25 प्रतिशत कर दिया गया.
  • यानी उत्तर प्रदेश और पंजाब में छोटा कारोबार और व्यापार करने वाले ज्यादातर लोगों को इसका फायदा मिलेगा.
  • 50 लाख से 1 करोड़ तक की आयवालों पर 10 प्रतिशत का सरचार्ज.
  • राजनीतिक पार्टियों के 2000 से ज्यादा कैश चंदा लेने पर रोक.

सरकार कर रही है छवि बदलने की कोशिश अमीरों पर टैक्स लगाकर मोदी सरकार जहां सूटबूट की सरकार वाली अपनी छवि को तोड़ने की कोशिश कर रही है वहीं राजनीतिक पार्टियो के चंदे पर लगाम लगाकर भी एक बड़ा संदेश देने की कोशिश की गई है. ये संदेश 5 राज्यों के उन वोटरों के लिए भी हो सकता है जिन्होने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के नाम पर नोटबंदी के फैसले को स्वीकार किया. राजनीतिक पार्टियों पर लगाम कसकर मोदी सरकार इन लोगों को ये जताना बताना चाहती है कि भष्ट्राचार के खिलाफ लड़ाई में वो किसी को भी नहीं बख्शेगी. मोदी का ये मंत्र 5 राज्यों तक कितना पहुंचा इसका पता 11 मार्च को ही चल पाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

94 साल की महालक्ष्मम्मा भारतीय पहचान वापस पाने US नागरिकता छोड़ी, बोलीं - 'अंतिम सांस फिर से भारतीय बनकर लेना है...'
94 साल की महालक्ष्मम्मा भारतीय पहचान वापस पाने US नागरिकता छोड़ी, बोलीं - 'अंतिम सांस फिर से भारतीय बनकर लेना है...'
'डिटेक्ट, डिसरप्ट, डिस्ट्रॉय', अमित शाह का ड्रग्स के खिलाफ फॉर्मूला, कहा- नशा जीतेगा या...
'डिटेक्ट, डिसरप्ट, डिस्ट्रॉय', अमित शाह का ड्रग्स के खिलाफ फॉर्मूला, कहा- नशा जीतेगा या...
Odisha Murder Case: ओडिशा में रिश्तों का खूनी अंत! पति की हत्या के आरोप में पत्नी समेत 2 गिरफ्तार
ओडिशा में रिश्तों का खूनी अंत! पति की हत्या के आरोप में पत्नी समेत 2 गिरफ्तार
UNSC Child Education Report: 'बच्चों और स्कूलों को निशाना बनाने वालों को हर हाल में...', भारत ने किसको दी सख्त चेतावनी
'बच्चों और स्कूलों को निशाना बनाने वालों को हर हाल में...', भारत ने किसको दी सख्त चेतावनी

वीडियोज

Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!
Ketan Murder Case | Siya Goyal | ABP News | ABP Report : मर्डर के बाद सिया ने मनाया था जश्न
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Mahadangal: क्या खतरे में है हिंदुओं की आस्था?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNSC Child Education Report: 'बच्चों और स्कूलों को निशाना बनाने वालों को हर हाल में...', भारत ने किसको दी सख्त चेतावनी
'बच्चों और स्कूलों को निशाना बनाने वालों को हर हाल में...', भारत ने किसको दी सख्त चेतावनी
पटना से गया था वीडियो कॉल, भरत तिवारी को ठोक दो? सांसद पप्पू यादव का दावा
पटना से गया था वीडियो कॉल, भरत तिवारी को ठोक दो? सांसद पप्पू यादव का दावा
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
IND Vs IRE: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू मैच से पहले आयरलैंड के खिलाड़ी ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'वो 15 साल का है और...'
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू मैच से पहले आयरलैंड के खिलाड़ी ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'वो 15 साल का है और...'
Carry On Jatta 4 Box Office Collection Day 1 Live: गिप्पी ग्रेवाल-सरगुन की ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ करेगी दमदार ओपनिंग! दोपहर 1 बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
‘कैरी ऑन जट्टा 4’ करेगी दमदार ओपनिंग! दोपहर 1 बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
'ट्रस्ट करें भंग, PM मोदी भी...' राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सरकार पर भड़की कांग्रेस, कर डाली ये बड़ी डिमांड
'ट्रस्ट करें भंग, PM मोदी भी...' राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सरकार पर भड़की कांग्रेस, कर डाली ये बड़ी डिमांड
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में FIR के बाद CM योगी की पहली प्रतिक्रिया, 'जन आस्था से खिलवाड़ करने वाले...'
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में FIR के बाद CM योगी की पहली प्रतिक्रिया, 'जन आस्था से खिलवाड़ करने वाले...'
Explained: 260 परमाणु बम एकसाथ फटने जितना 'जुड़वा भूकंप' क्या? वेनेजुएला में 10 हजार मौतों का गुमान, जमीन के नीचे चल क्या रहा?
वेनेजुएला में 260 परमाणु बम फटने जितना 'जुड़वा भूकंप' क्या? आखिर जमीन के नीचे चल क्या रहा?
Embed widget