एक्सप्लोरर

FreshWork Inc ने एक झटके में 500 कर्मचारियों को बनाया करोड़पति, जानिए आखिर कैसे हुए सभी मालामाल

फ्रेशवर्क्स इंक ने अपने 500 कर्मचारियों को करोड़पति बना दिया है. इन 500 कर्मचारियों में से 69 कर्मचारियों की उम्र 30 साल से कम है.

बिजनेस सॉफ्टवेयर फर्म  फ्रेशवर्क्स इंक ने बुधवार को अमेरिकी एक्सचेंज नैसडैक पर शानदार एंट्री की है. अपने शानदार एंट्री के साथ कंपनी ने अपने 500 कर्मचारियों को करोड़पति बना दिया है. इन 500 कर्मचारियों में से 69 कर्मचारियों की उम्र 30 साल से कम है.

अमेरिकी एक्सचेंज नैसडैक में रैंक होने वाली यह भारत की पहली सॉफ्टवेयर एज सर्विस और यूनिकॉर्न कंपनी है. फ्रेशवर्क इंक गिरीश मातृभूतम की कंपनी है जिसके शेयर ने नैसडैक इंडेक्स पर अपने इश्यू प्राइस से 21 फीसदी ऊपर 36 डॉलर के भाव में एंट्री की है.

12 अरब डॉलर के ऊपर पहुंचा मार्केट कैप

इस धमाकेदार एंट्री के साथ ही फ्रेशवर्क्स इंक का मार्केट कैप 12 अरब डॉलर के ऊपर पहुंच गया है. इस कंपनी के सीईओ गिरीश मातृभूम ने कहा कि उनकी कंपनी ने दूसरी भारतीय Saas स्टार्टअप के लिए पब्लिक होने का रास्ता साफ कर कर दिया है. साथ ही स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग के साथ ही अपने कर्मचारियों के लिए बहुत पैसा बनाया है. उन्होंने पहले भी कहा था कि उन्होंने फ्रेशवर्क्स खुद के लिए BMW लेने के लिए शुरू नहीं की थी बल्कि वह सभी कर्मचारियों के लिए BMW लेना चाहते हैं.

500 कर्मचारी बने करोड़पति

फ्रेशवर्क्स के सीईओ गिरीश ने बताया कि उनकी कंपनी के पब्लिक होने से 500 कर्मचारी करोड़पति बन गए हैं जिनमें से 69 कर्मचारियों की उम्र 30 वर्ष से कम है. इस कंपनी के दो-तिहाई शेयर होल्डर है. जिन्होंने कंपनी को यहां तक पहुंचाने के लिए दिन रात मेहनत की उन्हें इसका इनाम मिलना चाहिए. आज भारत में हमारे 500 कर्मचारी करोड़पति हो गए हैं.

कर्मचारियों का किया धन्यवाद

फ्रेशवर्क्स के सीईओ गिरीश मातृभूम ने अपने कर्मचारियों का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा यह कपंनी सिर्फ मेरी मेहनत से नहीं बनी है. यह आप सब के मेहनत से बनी है और मिलकर इसे और आगे बढ़ाएंगे . फ्रेशवर्क्स शुरुआत से ही एक ग्लोबल कंपनी रही है. इसके कस्टमर 120 से अधिक देशों में है और इसका ज्यादातर रेवेन्यू अमेरिका से ही आता है.

यह भी पढ़ें:

मोदी सरकार ने चीन पर कसी नकेल, LIC IPO में चीनी निवेशकों की एंट्री बंद, जानें पूरी खबर

पंजाब सरकार ने चीफ सेक्रेटरी विनी महाजन को हटाया, 1990 बैच के IAS अनिरुध तिवारी को दिया गया पद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget