एक्सप्लोरर

अक्टूबर से बंद हो जाएगा एयर इंडिया का 37 साल पुराना पांच सितारा होटल सेंटोर

सेंटोर के बंद होने के साथ ही इसमें चल रहा ‘शेफ़एयर’ भी बंद हो जाएगा. ‘शेफ़ एयर’ में ही एयर इंडिया के यात्रियों के लिए खाना बनता है. इसके बंद होने के बाद अब एयर इंडिया अपने यात्रियों का खाना भी आउटसोर्स करने पर बाध्य हो गई है.

नई दिल्लीः दिल्ली के मशहूर सरकारी होटल सेंटोर को 30 नवम्बर तक दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) के हवाले किया जाएगा. इसके लिए 31 अक्टूबर तक इसे पूरी तरह ख़ाली करना होगा.

एयर इंडिया के संसाधनों को बेचने की है क़वायद एयर इंडिया को बेचने पर आमादा सरकार को जब एयर इंडिया के खरीदार नहीं मिले तो अब सरकार ने फ़ैसला किया है कि वो एयर इंडिया के अंगों को ही एक-एक कर बेचेगी. इसी क्रम में अब नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने फैसला किया है कि एयर इंडिया के दिल्ली एयरपोर्ट स्थित 375 कमरों के भव्य सेंटोर होटल को बंद किया जाएगा. डायल इसे तोड़कर पार्किंग बनाएगा.

कितने में बिका सेंटोर होटल दरसल एयर इंडिया को तीन सौ करोड़ रूपए का बक़ाया एयरपोर्ट एथॉरिटी आफ इंडिया को देना था जिसके बदले सेंटोर होटल को ही एथॉरिटी के हवाले कर दिया गया. ज़मीन एयरपोर्ट एथॉरिटी से लीज़ पर ली गई थी. बिल्डिंग एयर इंडिया की है. लेकिन एयर इंडिया के उच्च सूत्रों के मुताबिक़ सरकार को कोई कारण तो देना ही था लेकिन सरकार का एयर इंडिया के प्रति नज़रिया ही मुख्य वजह है.

सेंटोर में था दिल्ली का पहला चाइनीज़ रेस्टोरेंट सेंटोर में दो मशहूर रेस्टोरेंट थे एक मुग़लई और दूसरा चाइनीज़. चाइनीज़ रेस्टोरेंट दिल्ली का पहला चाइनीज़ रेस्टोरेंट था जिसमें कभी दिल्ली लाइन लगाया करती थी.

सेंटोर के बारे में 1982 में बना सेंटोर होटल तब दिल्ली एयरपोर्ट का अकेला होटल था. तब टर्मिनल-3 का निर्माण नहीं हुआ था जिसके अब ये सबसे निकट है. 375 कमरे के सेंटोर होटल में तीन विंग हैं. प्रत्येक विंग में 125 कमरे हैं. लम्बे समय से देखरेख की अनदेखी के चलते फ़िलहाल दो विंग बंद हैं. दिल्ली की प्रीमियम लोकेशन पर स्थित सेंटोर में एक ख़ूबसूरत और भव्य स्वीमिंग पूल भी है.

एयर इंडिया के पास तीन शहरों में थे सेंटोर होटल एयर इंडिया के पास जम्मू , श्रीनगर और दिल्ली में एक एक सेंटोर होटल थे. मुम्बई के सेंटोर का अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में विनिवेश कर दिया गया. जम्मू के सेंटोर होटल में इस समय आडिटर जनरल आफ इंडिया के स्टाफ़ रहते हैं. हालाँकि ये अब भी एयर इंडिया की सम्पत्ति है.

275 कर्मचारियों का भविष्य अंधेरे में सेंटोर होटल के 275 स्टाफ़ का क्या होगा ये अभी तय नहीं है. उन्हें मुम्बई या श्रीनगर जाने के लिए कहा जा सकता है. ऐसे में अधिकतर स्टाफ़ एच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए मजबूर हो सकते हैं.

शेफ़एयर भी होगा बंद एयर इंडिया के उपक्रम होटल कारपोरेशन ओफ इंडिया के सीईओ पंकज कुमार ने कहा कि सेंटोर के बंद होने के साथ ही इसमें चल रहा ‘शेफ़एयर’ भी बंद हो जाएगा. ‘शेफ़ एयर’ में ही एयर इंडिया के यात्रियों के लिए खाना बनता है. इसके बंद होने के बाद अब एयर इंडिया अपने यात्रियों का खाना भी आउटसोर्स करने पर बाध्य हो गई है.

देश में कहीं भी किसी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी AAP- गोपाल राय

लोकसभा: पीएम मोदी, स्मृति ईरानी, सोनिया गांधी पहली कतार में बैठेंगे, राहुल गांधी को मिली पुरानी सीट कैबिनेट ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 31 से बढ़ाकर 34 करने को दी मंजूरी दिल्ली वालों को केजरीवाल सरकार की सौगात, अब 200 यूनिट बिजली के लिए देने होंगे 408 रुपये
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget