एक्सप्लोरर

श्रमिकों को घर भेजने के इंतजाम में जुटा गौतमबुद्ध नगर प्रशासन, 15 मई से चलेंगी 5 विशेष ट्रेनें

तमाम हादसों में जान गंवा रहे मजदूरों को अपने घर जाने के लिये साधन मिले, सरकार ने इसके लिये कमर कस ली है। आज से गौतमबुद्ध नगर के दादरी से 5 श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने का तय कार्यक्रम है।

नोएडा, एबीपी गंगा। प्रदेश के शो-विंडो और सबसे बड़ी औद्योगिक नगरी नोएडा, ग्रेटर नोएडा में फंसे श्रमिकों को उनके घर भेजने के इंतजाम में प्रशासन जुट गया है. 15 मई यानि आज से श्रमिकों को घर भेजने के लिए पांच विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी. उसी के मद्देनजर गुरुवार को जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने दादरी रेलवे स्टेशन का दौरा किया और रेल अफसरों के साथ तैयारियों के बाबत विचार-विमर्श किया.

पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से मजदूर रेल की पटरियों और एक्सप्रेस वे हो कर गुजरने वाले सैकड़ों मजदूरो की तस्वीरों के मीडिया और सोशल मीडिया पर दिखाये जाने के बाद सरकार की हो रही आलोचना के बाद अब प्रशासन उन्हें उनके मूल स्थान पर भेजने की तैयारी में जुट गया है. गुरुवार को डीएम सुहास एलवाई ने दादरी रेलवे के अधिकारियों के साथ दादरी स्टेशन का जायजा लिया. इस दौरान डीएम ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रेलवे के अफसरों के साथ विचार विमर्श किया. 15 मई से दादरी और दनकौर रेलवे स्टेशन से 5 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें उनके संबंधित राज्यों के लिए रवाना होंगी. प्रोजेक्ट ट्रेन में 1500 लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए रवाना किया जाएगा.

डीएम ने बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिये गए हैं कि श्रमिक जिन राज्यों के रहने वाले हैं, उन राज्यों से अनुमति प्राप्त कर ली जाए। ट्रेनों के रवाना होने से पूर्व जिला प्रशासन द्वारा रेल विभाग को भुगतान कर दिया जाए. श्रमिक स्पेशल ट्रेन ले जाने वाले यात्रियों की सूची बनाकर विभिन्न स्थानों पर चस्पा किया जाए. ट्रेनों में बोर्डिंग से पूर्व जाने वाले यात्रियों का मेडिकल स्क्रिनिग प्रोटोकॉल का अनुपालन किया जाए. यात्रियों का बोर्डिंग प्वाइंट पर खाने और पानी के पैकेट उपलब्ध कराये जाए. शांति पूर्वक सुरक्षित बोर्डिंग का प्रबंधन किया जाए. बोर्डिंग के दौरान स्टेशन पर सुरक्षा सुरक्षा हेतु पुलिस की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए.

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हजारों की संख्या में उद्योग हैं. इसके अलावा बड़े पैमाने पर बिल्डर्स प्रोजेक्ट चलते हैं. उनमें लाखों श्रमिक काम करते हैं. लेकिन, लॉकडाउन के कारण उनके रोजगार खत्म हो गए हैं. हालांकि पहले ही काफी श्रमिक अपने गांवों को लौट चुके हैं, फिर भी बड़ी संख्या अब भी श्रमिक फंसे हुए हैं. अब प्रशासन उन्हें उनके मूल स्थान पर भेजने की तैयारी में जुट गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DU में AMU-BHU जैसे हॉस्टल क्यों नहीं मिल सकते? सत्य निकेतन हादसे के बाद उठे सवाल
DU में AMU-BHU जैसे हॉस्टल क्यों नहीं मिल सकते? सत्य निकेतन हादसे के बाद उठे सवाल
गुजरात-मुंबई के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, 35,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात
गुजरात-मुंबई के दौरे पर जाएंगे PM, 35,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
दून जमीन फर्जीवाड़ा: मुख्य आरोपी नवीन मित्तल पांच दिन की ED हिरासत में
दून जमीन फर्जीवाड़ा: मुख्य आरोपी नवीन मित्तल पांच दिन की ED हिरासत में

वीडियोज

Delhi Building Collapse: इमारत हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा ! | Breaking News
Chitra Tripathi: हादसा नहीं, हत्या है! | Delhi Building Collapse | Satya Niketan | Delhi | CM Rekha
Delhi Building Collapse: Satya Niketan हादसे के बाद देखिए दिल्ली के अन्य PG की हालत! | Ground Report
Saharanpur Masjid Bulldozer Action: सहारनपुर मस्जिद विवाद में ASI की एंट्री | UP | CM Yogi |Breaking
Moti Bagh Building Collapse | Breaking News: दिल्ली हॅास्टल रेंट एग्रीमेंट आया सामने। Delhi News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
अनंत सिंह और नीरज कुमार आमने-सामने बैठे, क्या हुई बात? जानें
अनंत सिंह और नीरज कुमार आमने-सामने बैठे, क्या हुई बात? जानें
'मिर्जापुर द मूवी' बनी बॉलीवुड की 5वीं टॉप ए रेटेड वीकेंड ओपनर, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' बनी बॉलीवुड की 5वीं टॉप ए रेटेड वीकेंड ओपनर, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
ईशान किशन की सेहत पर गर्लफ्रेंड ने जताई चिंता, 'चेन्नई की झुलसा देने वाली गर्मी...'
ईशान किशन की सेहत पर गर्लफ्रेंड ने जताई चिंता, 'चेन्नई की झुलसा देने वाली गर्मी...'
DU में AMU-BHU जैसे हॉस्टल क्यों नहीं मिल सकते? सत्य निकेतन हादसे के बाद उठे सवाल
DU में AMU-BHU जैसे हॉस्टल क्यों नहीं मिल सकते? सत्य निकेतन हादसे के बाद उठे सवाल
मलबे में जिंदगियां और अरमान..., सत्य निकेतन हादसे को लेकर राहुल का हमला
मलबे में जिंदगियां और अरमान..., सत्य निकेतन हादसे को लेकर राहुल का हमला
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
Embed widget