एक्सप्लोरर

Maharashtra Covid Surge: महाराष्ट्र में कोविड का कहर, बढ़कर 481 हुई कोविड संक्रमित रेजिडेंट डॉक्टरों की संख्या

Covid-19 In Maharashtra: राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि महाराष्ट्र में मंगलवार को 34,424 कोविड के नए मामले दर्ज हुए हैं जिससे इसके सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 2,21,477 हो गई है.

Resident Doctors Tested Covid-19 Positive:  देशभर में कोविड के बढ़ते मामलों के बीच अभी लगभग 481 रेजिडेंट डॉक्टर्स कोविड संक्रमित पाये गए हैं. महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स के अध्यक्ष डॉ अविनाश दहिफले ने यह जानकारी दी है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि महाराष्ट्र में कोविड की रफ्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही है और अब इसकी चपेट में बडी संख्या में डॉक्टर्स भी आ रहे हैं जोकि चिंता का विषय है. 

मुंबई महानगर पालिका ने कल रात जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया कि मुंबई में मंगलवार को 11,647 नए कोविड-19 मामले और उससे हुईं दो मौतें दर्ज की गई हैं. जिससे शहर में कोविड के कुल सक्रिय मामले बढ़कर 1,00,523 हो गए हैं. पिछले हफ्ते शुक्रवार को एक दिन में सबसे ज्यादा कोविड मामले सामने आने के बाद से मुंबई में लगातार चौथे दिन कोरोना के मामलों में गिरावट जारी है. गौरतलब है कि इसकी एक वजह टेस्टिंग कम करना भी बताई जा रही है. 

वहीं राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि महाराष्ट्र ने मंगलवार को 34,424 कोविड के नए मामले दर्ज किये हैं जिससे इसके सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 2,21,477 हो गई है. वहीं राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कोविड से होने वाली 22 मौतों की सूचना दी है.

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि मुंबई में कोविड अभियान के तहत पहले दिन कोविड-19 टीकों की कुल 10,698 बूस्टर  डोज दी गईं है. इन बूस्टर डोज में से, 5249 खुराक स्वास्थ्य कर्मियों को, 1,823 फ्रंटलाइन वर्कर्स को और 3626 खुराक 60 साल से अधिक उम्र के नागरिकों को दी गई है.

मशहुर गायिका लता मंगेशकर भी हुईं कोविड पॉजिटिव

वहीं मुंबई में ही महान गायिका लता मंगेशकर भी कोविड के हल्के संक्रमण का शिकार हो गई हैं. उनकी आयु को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती किया है. उनकी भतीजी रचना शाह ने बताया कि उनकी उम्र को देखते हुए हमने डॉक्टरों की सलाह को मानते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती किया है, हम कोई मौका नहीं ले सकते हैं एक परिवार के रूप में उनके लिए हम सबसे अच्छा चाहते हैं और यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उनकी 24X7 देखभाल हो. 

Corona New Cases: कोरोना केस में 15.8% की उछाल, पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 194720 नए केस, ओमिक्रोन के मामले बढ़कर हुए 4868

Delhi Corona Death Update: दिल्ली में कोरोना से होने वाली मौत में सबसे ज्यादा इनकी संख्या, जानिए कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget