एक्सप्लोरर

राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत को पकड़ने के लिए 4 टीमें बनी, गुरुग्राम में छिपे होने का शक

हनीप्रीत उर्फ प्रियंका तनेजा की 25 अगस्त आखिरी बार दिखी थी, जब गुरमीत राम रहीम को बलात्कार का दोषी ठहराया गया था. ABP न्यूज को हनीप्रीत की इस तस्वीर के एक साथ चिट्ठी भी मिली है.

गुरुग्राम: गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी और हमराज हनीप्रीत की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है. हरियाणा पुलिस ने हनीप्रीत की धरपकड़ के लिए चार टीमें बनाई है. पुलिस को शक है कि हनीप्रीत गुरुग्राम में एम ब्लॉक में छिपी हो सकती है. बचने के लिए हनीप्रीत दो-तीन दिन से दिल्ली-एनसीआर में छिपी है. देश से भागने की फिराक में है हनीप्रीत सूत्रों के मुताबिक हनीप्रीत बचने के लिए इंटरनेट के जरिए कॉल करती है. हरियाणा पुलिस ने हनीप्रीत के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है. पुलिस को शक है कि हनीप्रीत देश से भागने की फिराक में है. हनीप्रीत पर राम रहीम को कोर्ट के फैसले के बाद भगाने की साजिश रचने का आरोप लगा है. पुलिस इसी सिलसिले में उससे पूछताछ करना चाहती है लेकिन हनीप्रीत का अभी कोई अता पता नहीं हैं. आखिरी बार 25 अगस्त को दिखी थी हनीप्रीत उर्फ प्रियंका तनेजा हनीप्रीत उर्फ प्रियंका तनेजा की 25 अगस्त आखिरी बार दिखी थी, जब गुरमीत राम रहीम को बलात्कार का दोषी ठहराया गया था. ABP न्यूज को हनीप्रीत की इस तस्वीर के एक साथ चिट्ठी भी मिली है. जिसमें हनीप्रीत ने एक संदेश लिखा है और उसके हस्ताक्षर हैं. हनीप्रीत ने चिट्ठी में लिखा है. ‘’मैं हनीप्रीत इंसा गुरमीत राम रहीम इंशा की बेटी सही सलामत हूं और विकास 3/783 फतेहाबाद के साथ जा रही हूं.’’ - हनीप्रीत (25/08/2017) इसी चिट्ठी में नीचे के हिस्से में लिखा है- ‘’हम बाबा रहीम जी की पुत्री हनीप्रीत इंसा को अपने साथ तारीख 25/08/2017 को सही सलामत अपनी जिम्मेदारी और हनीप्रीत की मर्जी से लेकर जा रहे हैं. उन्हें उनके घर पहुंचाने की जिम्मेदारी हमारी है.’’ इन चिट्ठियों से ये साफ हो जाता है कि हनीप्रीत 25 अगस्त यानी गुरमीत राम रहीम के दोषी करार दिए जाने वाले दिन ही गायब होने का प्लान बना लिया था, वो चिट्ठी में ये तो लिखकर गई की वो घर जा रही है. लेकिन अब कहां है किसी को नहीं पता. गुरुग्राम में छिपी हो सकती है हनीप्रीत  एबीपी न्यूज को सूत्रों से बड़ी जानकारी मिली है. पुलिस को शक है कि हनीप्रीत गुरुग्राम में छिपी हो सकती है. दो तीन दिन से वो दिल्ली-एनसीआर में छिपी हुई है. हनीप्रीत के साथ आदित्या इंसा भी है जिसका जिक्र हनीप्रीत की चिट्ठी में भी था. सूत्रों के मुताबिक हनीप्रीत छिपने के लिए काले रंग की दिल्ली नंबर की लग्जरी गाड़ी का इस्तेमाल कर रही है और पुलिस के सर्विलांस बचने के लिए इंटरनेट कॉल करती है. इसलिए पुलिस ने हनीप्रीत के साथ राम रहीम के दो और करीबी आदित्य इंसा और पवन इंसा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है. पुलिस को शक है कि ये तीनों विदेश भाग सकते हैं दरअसल एबीपी न्यूज ने ही दिखाया था कि किस तरह हनीप्रीत ने पंचकूला में कोर्ट के फैसले के बाद राम रहीम को भगाने की साजिश रची थी. एबीपी न्यूज की खबर के बाद अब हरियाणा पुलिस हरकत में है. और रामरहीम के हमसाए हनीप्रीत की तलाश तेज हो गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप पर 'आफत', दामाद पर विदेशी बैंक खातों से लेन-देन के आरोप, जानें क्या कहा?
ट्रंप पर 'आफत', दामाद पर विदेशी बैंक खातों से लेन-देन के आरोप, जानें क्या कहा?
'क्या CJP का करते हैं समर्थन', प्रदर्शनों पर बयान देकर घिरे अन्नामलाई के जवाब ने चौंकाया
'क्या CJP का करते हैं समर्थन', प्रदर्शनों पर बयान देकर घिरे अन्नामलाई के जवाब ने चौंकाया
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जिम्मेदार...', पीयूष गोयल ने यूरोप को लताड़ा, जलवायु परिवर्तन पर दिखाया आईना
'आप जिम्मेदार...', पीयूष गोयल ने यूरोप को लताड़ा, जलवायु परिवर्तन पर दिखाया आईना

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget