एक्सप्लोरर

कालाबाजारी के आरोप में रेस्टोरेंट के मैनेजर समेत 4 गिरफ्तार, 419 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बरामद

दिल्ली पुलिस ने ऐसे ही 4 कालाबाजारियों को गिरफ्तार किया है जो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कालाबाजारी कर रहे थे. पुलिस ने इनके पास से 419 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बरामद किए हैं.

लोग लगातार आपदा में अवसर तलाश रहे हैं और कालाबाजारी कर रहे हैं. जहां कोरोना लगातार बढ़ता जा रहा है वहीं लोग इस आपदा में भी कालाबाजारी करने से नहीं चूक रहे हैं. लेकिन दिल्ली पुलिस लगातार इन कालाबाजारियों पर लगाम कसने में लगी हुई है.

साउथ दिल्ली पुलिस ने ऐसे ही 4 कालाबाजारियों को गिरफ्तार किया है जो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कालाबाजारी कर रहे थे. पुलिस ने इनके पास से 419 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बरामद किए हैं. दरसअल लोधी रोड थाने की पुलिस अपने इलाके में गश्त कर रही थी इसी दौरान पुलिस को नेगी जु रेस्टोरेंट बार के बाहर कुछ हलचल नज़र आई. पुलिस को लगा कि दाल में जरूर कुछ काला है.

पुलिस ने 32 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बरामद किए

पुलिस की टीम रेस्टोरेंट के अंदर दाखिल हुई तो देखा तो काफी संख्या में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर रखे हुए है और कुछ लोग वहां बैठकर ऑनलाइन आर्डर ले रहे है. जब इनसे पूछताछ की गई तो पता चला कि ये लोग ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कालाबाजारी कर रहे हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर इन सभी को गिरफ्तार कर लिया. यहां से पुलिस को 32 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बरामद हुए.

गिरफ्तार 4 आरोपियों की पहचान हितेश, विक्रांत, गौरव और सतीश सेठी के रूप हुई. आपको बता दें कि हितेश रेस्टोरेंट का मैनेजर है और उसी की देखरेख में यहां ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कालाबाजारी की जा रही थी. जब इनसे पूछताछ की गई तो पता चला कि सैकड़ो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर इनके फार्महाउस पर पड़े हुए हैं. पुलिस ने तुरंत दिल्ली के मांडी गांव में फार्महाउस पर रेड की और वहां से 387 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बरामद किए.

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को 70 हजार में बेचा जा रहा था

साउथ दिल्ली के डीसीपी अतुल ठाकुर ने बताया कि ये लोग चीन से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर इमोर्ट कर रहे थे और एक ऑनलाइन पोर्टल बना कर महंगे दामों पर आम जनता को बेच रहे थे. पुलिस के मुताबिक 20 से 25 हजार कीमत के ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को 70 हजार में बेचा जा रहा था.

पुलिस के मुताबिक अब रेस्टोरेंट के मालिक और बाकी स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है. जांच में सामने आया है कि ये गैंग अब तक 50 से ज्यादा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बेच चुके है. जब्त किए गए 419 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को अब पुलिस सरकार से बात कर के जरूरत मंद लोगों को पहुंचाने का प्रयास कर रही है.

यह भी पढ़ें.

12 राज्यों में एक लाख से ज्यादा कोरोना एक्टिव केस, जानिए 5 राज्यों की ताजा स्थिति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट
मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट
India Australia Sports Roadmap: ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget