एक्सप्लोरर

देश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों में से 32.12 फीसदी एक्टिव केस, मृत्यु दर में दर्ज हुई गिरावट

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेज़ी से बढ़ रहा है. कोरोना मामले बढ़कर 18 लाख के पार हो गए है. वहीं, मृत्यु दर में भी गिरावट दर्ज हो रही है.

नई दिल्ली: भारत में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 18 लाख से ज्यादा हो गई है. लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. पिछले 24 घंटे में 52,972 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 771 मरीजों की मौत हुई है. इसके साथ ही अब कुल मरीजों की संख्या  18,03,695 हो गई. इसमें से 5,79,357 एक्टिव केस हैं, जिनका इलाज चल रहा है. वहीं 38,135 मरीजों की मौत हो गई.

लेकिन राहत की बात है कि कोरोना संक्रमण से लोग ठीक भी हो रहे हैं. वहीं मृत्यु दर में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. अब तक भारत में 11,86,203 मरीज संक्रमण से पूरी तरह ठीक हुए हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 40,574 मरीज संक्रमण से ठीक हुए हैं. वहीं, देश में संक्रमण से ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट 65.76 हो गई है. संक्रमण से मौत की दर में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. भारत में कोरोना संक्रमण की वजह से मृत्यु दर 2.11 फीसदी हो गई है.

देश में कुल संक्रमित मरीजों में सिर्फ 32.12 फीसद एक्टिव केस हैं, यानी जिनका इलाज जारी है. भारत में एक्टिव केस यानी जिनका इलाज चल रहा है और जो ठीक हुए मरीज हैं उनकी संख्या में 6,06,846 का अंतर है. ये अंतर भी हर दिन बढ़ रहा है.

सरकार का मानना है कि भारत में 3 टी यानी टेस्टिंग, ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट पॉलिसी कारगर साबित हो रही है. यही वजह है कि केस बढ़ रहे हैं, लेकिन रिकवरी रेट भी बढ़ रहा है. वहीं केस फेटलीटी रेट यानी मृत्यु दर कम हो रही है.

यह भी पढ़ें.

COVID-19: पीएम मोदी के बयान को कोट करते हुए राहुल गांधी ने किया कटाक्ष, जानें क्या कहा?

दिग्विजय सिंह की सलाह पर भड़के सीएम योगी, कहा- कांग्रेस ने कभी नहीं चाहा राम मंदिर का शिलान्यास हो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget