एक्सप्लोरर

Coronavirus: महाराष्ट्र में संक्रमित लोगों की संख्या 31 हुई, उद्धव सरकार ने लिया तैयारियों का जायजा

महाराष्ट्र सरकार ने सभी सरकारी स्कूल, कॉलेजों को 31 मार्च तक बंद करने की सूचना दी है. वहीं सरकार ने कोरोना को लेकर अफ़वाह फैलाने वालों के ख़िलाफ़ सायबर सेल को कार्रवाई करने के आदेश भी दिए हैं.

मुंबईः सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज खुद महाराष्ट्र पुलिस के आला अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख अधिकारी, फूड सप्लाई विभाग के अधिकारी, कलेक्टर, नगरपालिका कमिश्नर जैसे बड़े अधिकारियों के साथ बैठक लेकर तैयारियों का जायज़ा लिया. इसके साथ ही अगर कोरोना तेज़ी से फैलता है तो ऐसा स्थिति में अगर सब कुछ बंद करना पड़ा तो ट्रान्सपोर्ट, फ़ूड सप्लाई, मेडिकल सहायता, क़ानून व्यवस्था के कैसे इंतज़ाम हो इसपर भी चर्चा हुई और तैयारियों की समिक्षा की गई.

राज्य के हेल्थ मिनिस्टर राजेश टोपे ने जानकारी दी की 'राज्य में कोरोनाबाधित मरीज़ों की संख्या 31 पहुंच गई है. राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है इस महामारी को रोकने की. चिंता की कोई बात नहीं फ़िलहाल स्थिति नियंत्रण में है,'

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक़ संक्रमित लोगों में पुणे 10 मुंबई - 5 नागपुर -4 यवतमाल-2 पनवेल - 1 कल्याण - 1 नवी मुंबई- 1 अहमदनगर -1

सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी स्कूल कॉलेज को 31 मार्च तक बंद रखने के आदेश दिए है. साथ ही बच्चों के ट्यूशन क्लासेज़ पर भी रोक लगा दी है.

वहीं सरकार ने एपिडेमिक एक्ट लागू करने के बाद सिनेमा हॉल, नाट्यगृह, स्विमिंग पुल, जिम बंद करने के आदेश दिए थे, लेकिन उसके बावजूद कुछ सिनेमा हॉल, जिम आज खुले पाए गए. सरकार ने आदेश का पालन नहीं करनेवालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं. स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि 'हमें कुछ जानकारियां मिली है कि कुछ सिनेमा हॉल खुले थे. हमने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए है.'

वहीं कोरोना के नाम पर सोशल मीडिया में कई तरह के अफ़वाहें फैल रही हैं और लोगों में भय का माहौल खड़ा किया जा रहा है. इससे निपटने के लिए सरकार ने आज एक एडवाइज़री जारी की जिसके ज़रिए सभी को सूचित किया गया कि अफ़वाह फैलानेवालों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही आवश्यक वस्तुओं की कालाबाज़ारी करनेवालों के ख़िलाफ़ भी सख़्ती से निपटा जाएगा. राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा 'हमने आज पुलिस के आला अधिकारियों से बैठक कर अफ़वाह फैलानेवाले, कालाबाज़ारी और नक़ली आवश्यक वस्तुएं बेचनेवालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं. हम जनता से अपील करते है कि सब लोग इस समय इस महामारी का सामना करने में एक दूसरे का सहयोग करें.'

वहीं सूत्रों से जानकारी मिली है राज्य सरकार कोरोना के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार है. राज्य सरकार ने आपातकालीन स्थिति में अगर मुंबई जैसे शहर को बंद करना पड़ा तो उसकी भी तैयारियों पर चर्चा की. आज मुख्यमंत्री ने राज्य के अलग अलग विभागों के प्रमुख अधिकारियों से की और बंद का परीक्षण किया. राज्य के एक बड़े अधिकारी ने एबीपी न्यूज़ को जानकारी दी कि ‘यदि कोरोना वायरस तेजी से फैलता है तो महाराष्ट्र सरकार इसके लिए तैयार है. अभी कोई चिंता की स्थिति नहीं है.’

रेल, बस, एसटी के साथ कंपनियों को बंद करने के संबंध में राज्य सरकार संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर रही है और महाराष्ट्र पुलिस, नगर निगमों और स्थानीय स्व-सरकारी संगठनों से जानकारी जुटाने का काम जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget