एक्सप्लोरर

हरिद्वार में कोरोना विस्फोट का खतरा, मल्टीनेशनल कंपनी के 288 कर्मचारी पॉजिटिव, 400 की रिपोर्ट का इंतजार

प्रशासन की चिंता है कि यह सभी कर्मचारी हरिद्वार के अलग अलग इलाकों में रहते हैं. अगर इनसे संक्रमण फैला तो हरिद्वार में कोरोना का विस्फोट हो सकता है. स्थिति को देखते हुए कंपनी के आसपास के इलाके को पूरी तरह खाली करवा लिया गया है.

हरिद्वार: देश में लगातार बढ़ते कोरोना के खतरे के बीच उत्तराखंड के हरिद्वार से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. हरिद्वार मे एक म्ल्टीनेशनल कंपनी के 288 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. इस कंपनी के अभी 400 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट आना बाकी है. प्रशासन की चिंता है कि यह सभी कर्मचारी हरिद्वार के अलग अलग इलाकों में रहते हैं. अगर इनसे संक्रमण फैला तो हरिद्वार में कोरोना का विस्फोट हो सकता है.

स्थिति को देखते हुए कंपनी के आसपास के इलाके को पूरी तरह खाली करवा लिया गया है. प्रशासनिक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा, ''कंपनी के 288 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं और 400 की रिपोर्ट आना बाकी है. हमने कोरोना से लड़ने के लिए नीति बनाई है जिसे और मजबूत कर रहे हैं. 168 लोगों की टीम को इस मामले में लगाया है जो कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग का काम कर रही है.''

IMA ने कहा- स्थिति बेहद खराब, कम्यूनिटी ट्रांसमिशन शुरू देश में बढ़ते कोरोना के इस खते को लेकर डॉक्टरों की सबसे बड़ी संस्था इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने आगाह किया है. आईएमए ने कहा है कि देश में कम्यूनिटी स्प्रेड हो चुका है. इसके साथ ही आईएमए ने कहा है कि देश में स्थिति बेहद खराब है. बता दें कि दुनिया भर में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत सबसे ज्यादा केस के मामले में तीसरे नंबर पर है.

देश में कोरोना का खतरा और बढ़ा, IMA ने कहा- स्थिति बेहद खराब, कम्यूनिटी ट्रांसमिशन शुरू

आईएमए (हॉस्पिटल बोर्ड ऑफ इंडिया) के अध्यक्ष डॉ वीके मोंगा ने कहा, ''कोरोना अब खतरनाक रफ्तार से बढ़ रहा है. हर दिन मामलों की संख्या लगभग 30,000 से अधिक आ रही है. यह देश के लिए वास्तव में एक खराब स्थिति है.''

अभी देश में कितने हैं कोरोना के मरीज? देश में संक्रमितों की संख्या अब दस लाख के पार पहुंच गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 10 लाख 77 हजार 618 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 26,816 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 लाख 77 हजार 422 लोग ठीक भी हुए हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 38 हजार 902 नए मामले सामने आए और 543 मौतें हुईं.

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है. लेकिन अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है. भारत से अधिक मामले अमेरिका (3,833,271), ब्राजील (2,075,246) में हैं. देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है.

ये भी पढ़ें- संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा- वैज्ञानिक और प्रौद्योगिक उन्नति के बाद भी हमें घुटनों पर ले आया कोरोना वायरस Coronavirus: संक्रमण के मामले में दक्षिण अफ्रीका 5वें नंबर पर, दुनियाभर में एक करोड़ से ज्यादा केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
Parliament Monsoon Session LIVE: 'शुद्धिकरण करके मेरा अपमान किया गया', राज्यसभा में बोले खरगे
LIVE: 'शुद्धिकरण करके मेरा अपमान किया गया', राज्यसभा में बोले खरगे
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, आखिरी दिन सदन में पहुंचे अमित शाह
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, आखिरी दिन सदन में पहुंचे अमित शाह
'दलितों के लिए जगह नहीं...', हल्द्वानी में शुद्धिकरण हवन पर खरगे की पहली प्रतिक्रिया
'दलितों के लिए जगह नहीं...', हल्द्वानी में शुद्धिकरण हवन पर खरगे की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget