एक्सप्लोरर

जामिया में एडमिशन के लिए तगड़ी होड़, एक सीट पर 25 आवेदन

देश की शीर्ष यूनिवर्सिटी जामिया मिलिया इस्लामिया में एडमिशन की तगड़ी होड़ देखने को मिल रही है. एक सीट पर एडमिशन के लिए औसतन 25 आवेदन आए हैं.

नई दिल्ली: जामिया मिलिया इस्लामिया ने सत्र 2020-2021 के आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है. एग्ज़ीक्यूटिव काउंसिल (Executive Council) की मीटिंग में तय किया गया कि इस बार भी जामिया में एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम के जरिए ही होगा. इस बार जामिया में दाखिले के लिए छात्रों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है.
जामिया से मिली जानकारी के मुताबिक सत्र 2020-21 में दाखिला के लिए जामिया में स्नातक, परास्नातक व पीएचडी पाठ्यक्रमों की तकरीबन 6700 सीटों (स्नातक व परास्नताक की 6451 व पीएचडी की तकरीबन 250 सीटें) हैं. इन सभी पाठ्यक्रमों की सीटों के लिए इस बार कुल 170992 आवेदन प्राप्त हुए हैं. जिसमें  इस तरह स्नातक, परास्नातक व पीएचडी की एक सीट के लिए 25 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है.
जामिया में आवेदन का ग्राफ
स्नातक, परास्नातक, पीएचडी के लिए प्राप्त आवेदन-170992
आवासीय कोचिंग के लिए प्राप्त आवेदन -10113
एनआरआई श्रेणी से आवेदन- 360
विदेशी छात्र कोटे से आवेदन -120
खेल कोटे से प्राप्त आवेदन -568
जामिया में पिछले तकरीबन 2 साल में 32 हज़ार आवेदन बढ़े हैं. जामिया में दाखिले के लिए छात्रों के बीच दिलचस्पी बढ़ती जा रही है और आवेदन की बढ़ती संख्या इसकी गवाही दे रही है. इस सत्र में जहां स्नातक, परास्नताक, पीएचडी की सीटों के लिए कुल 170992 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. जिसमें सर्टिफिकेट व डिप्लोमा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या शामिल नहीं हैं. वहीं सत्र 2019-20 में दाखिले के लिए सभी पाठ्यकमों के लिए तकरीबन 1 लाख 53 हज़ार आवेदन प्राप्त हुए थे. जो इस साल तकरीबन 17 हज़ार ज़्यादा है. वहीं सत्र 2018-2019 में तकरीबन 1 लाख 35 हज़ार आवेदन आए थे.
कोरोना की वजह से लगातार जामिया में एडमिशन के ऑनलाइन आवेदन की तिथि लगातार बढ़ती जा रही थी.  जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि हो सकता है यूनिवर्सिटी मेरिट के आधार पर एडमिशन करें लेकिन जामिया की एग्जीक्यूटिव कॉउन्सिल ने मीटिंग कर के यह फैसला किया कि जामिया में एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम से ही होगा. कब और कैसे यह एंट्रेंस एग्जाम कराया जाएगा इसकी घोषणा जल्द ही यूनिवर्सिटी की तरफ से की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA पर सरकार का स्टैंड क्लियर, विपक्ष के विरोध के बीच उठाया ये बड़ा कदम
FCRA पर सरकार का स्टैंड क्लियर, विपक्ष के विरोध के बीच उठाया ये बड़ा कदम
अरुणाचल में नाम बदलने पर बौखलाया चीन तो भारत ने दिया जवाब- 'कोई वास्तविकता को बदल नहीं सकता'
अरुणाचल में नाम बदलने पर बौखलाया चीन तो भारत ने दिया जवाब- 'कोई वास्तविकता को बदल नहीं सकता'
NSA अजीत डोभाल से मिले US राजदूत सर्जियो गोर, क्या हुई बातचीत?
NSA अजीत डोभाल से मिले US राजदूत सर्जियो गोर, क्या हुई बातचीत?
होर्मुज पर 100% कंट्रोल का ट्रंप ने किया दावा, भड़के ईरान का पलटवार
होर्मुज पर 100% कंट्रोल का ट्रंप ने किया दावा, भड़के ईरान का पलटवार

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget