एक्सप्लोरर

Delhi Riots Hearing: 2020 दिल्ली दंगा केस में हुई सुनवाई, एक मामले में पांच आरोपी बरी, चलता रहेगा ये मुकदमा

2020 Delhi Riots Case: 25 फरवरी 2020 को कथित तौर पर एक मोटरसाइकिल शोरूम और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था. कोर्ट इसी मामले की सुनवाई कर रही थी.

Court Hearing On 2020 Delhi Riots Case: दिल्ली (Delhi) की एक अदालत ने 2020 में राजधानी के उत्तर पूर्वी इलाके में हुए दंगों (2020 Delhi Riots) से संबंधित एक मामले में पांच आरोपियों को बरी कर दिया है. इस मामले में उन पर एक मोटरसाइकिल शोरूम (Bike Showroom) और दो दोपहिया वाहनों को आग लगाने का आरोप था. अदालत ने कहा कि आरोपियों पर दंगे का मामला चलता रहेगा. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पुलस्त्य प्रमाचल (Additional Sessions Judge Pulastya Pramachal) ने कहा कि आरोपियों द्वारा कथित तौर पर किए गए कृत्य पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 436 नहीं लगती है. न्यायाधीश ने कहा कि निचली अदालत (Lower Court) केवल इसी अपराध (Crime) में मामला चला सकती है और इस धारा में मामला नहीं बनता.

इसके साथ ही अदालत ने मामले को संबंधित मजिस्ट्रेट अदालत में वापस स्थानांतरित कर दिया. इस धारा के तहत आग लगाने या विस्फोटक के जरिये घर आदि को नष्ट करने के इरादे से किए गए अपराध का मामला चलाया जाता है. इसके तहत आजीवन कारावास या 10 साल जेल की सजा हो सकती है. अदालत एक मामले की सुनवाई कर रही थी, जिसमें आरोपियों ने 25 फरवरी 2020 को कथित तौर पर एक मोटरसाइकिल शोरूम से कई वाहन बाहर निकाले थे और उन्हें आग लगा दी थी.

कैसे भड़के थे दंगे?

बता दें कि फरवरी 2020 में दंगे की शुरुआत उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई थी. जाफराबाद, मौजपुर, बाबरपुर, चांद बाग, शिव विहार, भजनपुरा, यमुना विहार इलाके में काफी नुकसान हुआ था. दंगों की वजह से 53 लोगों की जान चली गई थी. दंगों की पृष्ठभूमि में नागरिकता (संशोधन) अधिनियम 2019  था, जिसे लेकर काफी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. 

22 फरवरी 2020 को करीब एक हजार प्रदर्शकारी जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के पास सीलमपुर-जाफराबाद-मौजपुर सड़क पर धरने पर बैठ गए थे. इससे सड़क तो बाधित हो गई थी, मेट्रो स्टेशन में जाने के लिए जगह नहीं बची थी. प्रदर्शकारियों के मुताबिक, वे भीम आर्मी द्वारा बुलाए गए भारत बंद के तहत धरना करने पहुंचे थे. मौके पर पुलिस और पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती की गई थी. 

23 फरवरी को बीजेपी नेता कपिल मिश्रा अपने समर्थकों संग धरने वाली जगह पर पहुंच गए थे और कथित तौर पर प्रदर्शनकारियों को धमकाया था. कपिल मिश्रा पर दंगा भड़काने का आरोप लगा था लेकिन बीजेपी नेता ने इससे इनकार किया था. 

ये भी पढ़ें

Watch: असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा से मंच पर भिड़ा शख्स, माइक तोड़ने की कोशिश

'100km प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी साइरस मिस्त्री की कार, तभी....', मर्सिडीज की रिपोर्ट में खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: थाने पहुंचे सौरव दास और रांका, प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने रोका, कई हिरासत में
LIVE: थाने पहुंचे सौरव दास और रांका, प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने रोका, कई हिरासत में
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
म्यांमार ट्रेनिंग कैंप केस: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक को अमेरिका जाने की इजाजत, जानें कब अगली सुनवाई
म्यांमार ट्रेनिंग कैंप केस: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक को अमेरिका जाने की इजाजत, जानें कब अगली सुनवाई

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget