एक्सप्लोरर

पीएम मोदी बोले- 70 साल नाकाम रही कांग्रेस, राहुल ने पूछा- अनिल अंबानी, माल्या और नीरव को जेल क्यों नहीं भेजा?

लोकसभा चुनाव एलान से पहले बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर बड़े हमले कर रहे हैं. आज वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी ने कांग्रेस पर किया 70 साल की नाकामी वाला प्रहार किया तो ओडिशा में राहुल गांधी ने भी मोदी सरकार से कई सवाल पूछे.

नई दिल्ली: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे. आज यूपी में अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस 70 साल तक नाकाम रही. वहीं, ओडिशा के दौरे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बैंक घोटालों के आरोपी और राफेल के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा. राहुल ने पीएम मोदी से पूछा कि अनिल अंबानी, विजय माल्या और नीरव मोदी को अबतक जेल क्यों नहीं भेजा गया?

बिचौलियों और भ्रष्टाचारियों का खात्मा हो चुका है- मोदी

वाराणसी में अपनी सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘’यह सब इसलिये कर पा रहे हैं क्योंकि बिचौलियों और भ्रष्टाचारियों का खात्मा हो चुका है और देश की पाई-पाई सिर्फ जनता पर ही खर्च हो रही है. उन्होंने कहा, ‘’केन्द्र में एक ऐसी सरकार है जो पाई-पाई का सही उपयोग कर रही है.' मोदी ने कहा 'अब बिचौलिए और भ्रष्टाचारी नहीं हैं. मोदी को अपने लिये कुछ नहीं ले जाना है. ले जाएगा तो करेगा क्या.... यह सवा सौ करोड़ का देश ही मेरा परिवार है. मुझ पर विश्वास बनाये रखियेगा.’’

पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि पिछले 70 साल के दौरान किसी ने भी बाबा विश्वनाथ के बारे में नहीं सोचा. सब ने अपनी-अपनी चिंता की, मगर काशी की फिक्र नहीं की.

सेना के पराक्रम को नीचा दिखाने की कोशिश हो रही है- मोदी

पाकिस्तान में भारतीय वायुसेना की एयरस्ट्राइक का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘’हमारी सेना के पराक्रम से आप लोग खुश है, आप में ये जोश है, उत्साह है और विश्वास है, लेकिन बहुत दुःखद है कि हमारे घर में ही सेना के पराक्रम को नीचा दिखाने का दिन रात प्रयास किया जा रहा है.’’

हमारे ही लोगों के बयान पाकिस्तान को मदद कर रहे हैं- मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘’कुछ लोग सेना को बदनाम करने का काम जान बूझकर कर रहे हैं. राजनीतिक स्वार्थ के लिए, जिस प्रकार की बयानबाजी और भाषा का प्रयोग किया जा रहा है, इससे देश के दुश्मनों को बल मिल रहा है. आज जब पाकिस्तान पर पूरी दुनिया का दबाव है. आतंकवाद पर वो रंगे हाथों पकड़ा गया है. ऐसे समय में हमारे ही लोगों के बयान पाकिस्तान को मदद कर रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘’महामिलावट के खेल में जुटे लोगों को आतंक, भ्रष्टाचार और गरीबी के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने वाला मोदी खटक रहा है.’’

राहुल ने भी साधा मोदी सरकार पर निशाना

वहीं, ओडिशा में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. राहुल गांधी ने कहा, ‘’मोदी सरकार किसानों को 3.50 रुपये प्रतिदिन देकर उनका मजाक उड़ा रही है, जबकि उसने उद्योगपतियों का 3.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया.’’ राहुल ने मोदी सरकार से पूछा, ‘’अनिल अंबानी, विजय माल्या और नीरव मोदी को अबतक जेल क्यों नहीं भेजा गया?’’

पूरे देश में हिंसा बढ़ रही है- राहुल

राहुल ने आगे कहा, ‘’पूरे देश में नफरत और गुस्सा क्यों बढ़ रहा है. पूरे देश में हिंसा बढ़ रही है ऐसा क्यों हो रहा है? रोजगार के लिये छोटे-छोटे उद्योगों को मदद की जरुरत होती है. अगर बैंक का पैसा छोटे बिजनेस वालों, किसानों को नहीं मिलेगा तो हिंदुस्तान में रोजगार पैदा नहीं होगा.’’ उन्होंने कहा, ‘’हमने आदिवासियों, किसानों की जमीन की रक्षा की. हम पेसा कानून लेकर आये, जमीन अधिग्रहण बिल लेकर आये और संसद में चौकीदार जी ने 3 बार इस बिल को रद्द करने की कोशिश की.’’

राहुल ने आगे कहा, ‘’अगर नरेन्द्र मोदी साढ़े 3 लाख करोड़ रुपये 15 अमीर लोगों को दे सकते हैं तो कांग्रेस पार्टी भी गरीबों को पैसा देकर दिखा देगी. 2019 के चुनाव के बाद हम ऐतिहासिक काम करने जा रहे हैं. हमने निर्णय लिया है कि हिंदुस्तान के हर गरीब व्यक्ति को गारंटी करके कम से कम आमदनी कांग्रेस पार्टी उसके बैंक खाते में डाल देगी.’’

यह भी पढ़ें-

अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने नियुक्त किए मध्यस्थ, 8 हफ्ते में प्रक्रिया पूरी करने को कहा

मिजोरम के राज्यपाल के राजशेखरन ने दिया इस्तीफा, केरल में BJP के टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव

जो सरकार राफेल फाइलों को बचाकर नहीं रख सकी, वह देश की रक्षा कैसे करेगी- ममता बनर्जी

VIDEO: सोशल मीडिया पर अपनी फोटो के चलते ट्रोल हुए BIG B, कहा- बहुत गालियां पड़ी

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget